खुद के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नहीं चाहते थे धोनी! बताया- कौन सा खिलाड़ी था असली हकदार

IPL 2025 CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़ा. 115/5 की स्थिति में धोनी ने आकर 52 रनों की जरूरत को आखिरी पांच ओवरों में पूरा किया. धोनी ने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर मैच जिताया और प्लेयर ऑफ द मैच बने. मैच के बाद धोनी ने विनम्रता दिखाते हुए कहा कि नूर अहमद को अवॉर्ड मिलना चाहिए था. नूर ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर शानदार गेंदबाजी की और सभी को प्रभावित किया.

IPL 2025 CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार पांच मैचों से चली आ रही अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया. लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ धोनी की पीली जर्सी वाली टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. धोनी ने एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिला दी और रन चेज की अपनी महारत दिखाते हुए चेन्नई को जीत दिलाई, जिससे उनकी टीम की पांच मैचों से चली आ रही हार का सिलसिला टूट गया. जब धोनी मैदान पर उतरे, तब चेन्नई का स्कोर 115/5 था और जीत के लिए अंतिम पांच ओवरों में 52 रन चाहिए थे. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के निर्णयों ने चेन्नई को फिर से जीत का स्वाद चखाया. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. लेकिन धोनी का एक भावुक और विनम्र अंदाज एक बार फिर लोगों का दिल जीत गया, जब उन्होंने सवाल उठाया कि उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड क्यों दिया गया, जबकि बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की थी.

चेन्नई की लखनऊ सुपर जायंट्स पर पांच विकेट से जीत के बाद धोनी ने कहा, “आज भी मैं सोच रहा था – ‘मुझे ये अवॉर्ड क्यों दिया जा रहा है?’ नूर ने वाकई बहुत अच्छी गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि नूर अहमद ने अच्छी गेंदबाजी की. नई गेंद से गेंदबाजी और बीच में जब नूर और जड्डू ने एक साथ चार या पांच ओवर फेंके. मुझे लगता है कि ये दो ऐसे समय थे, जब हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया.” नूर अहमद ने अहम रोल निभाया. उनके खाते में विकेट तो कोई नहीं आया, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में केवल 13 रन देते हुए किसी भी बड़े स्कोर को टाल दिया. 

विकेटकीपर बल्लेबाज कप्तान धोनी ने हालात का तेजी से आंकलन किया और जीत के लिए एक बेहतरीन रणनीति बनाई. दूसरी छोर पर शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को जरूरी रफ्तार दी. अंत में चेन्नई ने 167 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और लखनऊ को हराकर सीज़न की दूसरी जीत दर्ज की. धोनी ने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट रहा 236.36. 43 साल की उम्र में धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने वाले खिलाड़ी बन गए.

चेन्नई की गेंदबाजी तो दमदार रही, लेकिन बल्लेबाज़ी विभाग में बदलाव की ज़रूरत महसूस की गई. इसी के चलते डेवोन कॉनवे को टीम से बाहर कर 20 वर्षीय अनकैप्ड आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज शेख रशीद को मौका दिया गया. शेख रशीद ने 19 गेंदों में 27 रन बनाकर पॉवरप्ले में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. उनकी पारी में 6 चौके शामिल थे. चेन्नई ने पावरप्ले में 59/1 रन बनाकर रन चेज़ की नींव मजबूत कर दी.

शेख रशीद की टाइमिंग और शॉट सिलेक्शन काफी शानदार रहा. उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में बेहतरीन ड्राइव्स और क्लासिक शॉट्स खेले. धोनी ने युवा बल्लेबाज़ की तारीफ़ करते हुए कहा, “मुझे लगता है उसने आज बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी की. वह पिछले कुछ सालों से हमारे साथ है. इस साल वह नेट्स में तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा खेल रहा है. ये तो बस शुरुआत है.”

MS Dhoni Video: फिर दिखा धोनी का पुराना रूप, इस फैसले ने पलट दिया मैच का रुख

बॉलीवुड गाने के शौकीन निकोलस पूरन, ऋषभ पंत के साथ गाया गाना, बना शानदार माहौल, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >