Watch Video: रोबोट डॉग को देख उछल पड़े आकाश अंबानी, खुद तो डरे ही हार्दिक को भी चौंका दिया

IPL 2025: रविवार को सीएसके को हराकर मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड पर शानदार जीत दर्ज की. मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने टीम के मालिक आकाश अंबानी के साथ कुछ हल्के-फुल्के पल साझा किए, जिसमें रोबोट डॉग भी था.

IPL 2025: रविवार को आईपीएल 2025 (IPL 2025) का एल क्लासिको था, जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना करने के लिए गई थी. यह एक नर्वस-ब्रेकिंग मुकाबला था, लेकिन अंत में, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नाबाद 76* रन की पारी ने इसे आसान बना दिया क्योंकि एमआई ने रन-चेज में 26 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली. इस मैच में पूर्व एमआई कप्तान रोहित ने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. क्योंकि उन्होंने 45 गेंदों पर 76* रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे एमआई ने 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.4 ओवर में 177/1 का स्कोर बनाया. Akash Ambani jumped up after seeing action of robot dog shocked Hardik

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में रोहित का मैच में रहा पूरा इंपैक्ट

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे MI के ओपनर रोहित शर्मा ने 4 चौके और 6 छक्के भी लगाए, जिससे घरेलू प्रशंसक खुश हो गए कि वह फॉर्म में वापस आ गए हैं. वानखेड़े की भीड़ ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और MI के मालिक आकाश अंबानी (Akash Ambani) के बीच एक मजेदार पल भी देखा. उलझन में फंसे पांड्या आईपीएल की नई सनसनी, रोबोट डॉग (Robot Dog) को रिमोट कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे, जिसने सभी की जिज्ञासा को आकर्षित किया है. जब वह इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, आकाश उनके बगल में खड़े थे और फिर अचानक रोबोट डॉग ने छलांग लगा दी. एमआई के मालिक इससे डर गए और पीछे हट गए. एक पल के लिए वह घबराए और फिर नियंत्रण में आए, जिससे पांड्या हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

मैच की बात करें तो पहली पारी में रवींद्र जडेजा (53) और शिवम दुबे (50) के अर्धशतकों की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 176/5 का स्कोर बनाया. मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए. रन का पीछा करते हुए रोहित के 76 और सूर्यकुमार के 68* रनों की बदौलत मुंबई ने 177/1 का स्कोर बनाया और नौ विकेट से जीत हासिल की. मैच के बाद हार्दिक ने रोहित और सूर्यकुमार की बल्लेबाजी की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘रोहित और सूर्यकुमार ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह बाहर से राहत देने वाला है. आपको रोहित के फॉर्म के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, जब वह अच्छा प्रदर्शन करता है, तो हम जानते हैं कि विपक्षी टीम खेल से बाहर हो जाएगी और जिस तरह से सूर्या ने बल्लेबाजी की वह भी शानदार थी. उस साझेदारी ने खेल को हमारे पास कर दिया.’

इस जीत ने मुंबई को दिया जीवनदान

मुंबई इंडियंस के लिए इस जीत के बहुत बड़े मायने हैं. एक समय यह टीम सीएसके के साथ अंक तालिका के सबसे नीचे खड़ी थी. दोनों ही टीमें पांच-पांच बार ट्रॉफियां जीत चुकी हैं. हालांकि एमआई ने मुंबई को हराकर अंक तालिका में बड़ी छलांग मारी है. एमआई अब छठे नंबर पर पहुंच गई है, क्योंकि सेामवार को केकेआर को गुजरात टाइटंस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात ने 8 मैच में 12 अंक हासिल कर लिए हैं और टॉप पर कब्जा जमाया हुआ है. मुंबई के पास अभी 6 मुकाबले बचे हैं, अगर वह इसी तरह जीत दर्ज करते रही तो उसके लिए प्लेऑफ की राहें मुश्किल नहीं होंगी.

ये भी पढ़ें…

Watch Video: विराट कोहली से गिफ्ट में मिला बल्ला तो रो पड़े मुशीर खान, भाई सरफराज को भी किया याद

‘कंगाल’ पाकिस्तान की एक और करतूत, कोच को नहीं दी सैलरी, अब देता फिर रहा सफाई

Watch Video: PBKS की हार के बाद भी मुस्कुरा रही थीं प्रीति जिंटा, मैदान पर विराट कोहली से की खास मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >