मुस्कुराते आए संजीव गोएनका, केएल राहुल ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, रिएक्शन हुआ वायरल, देखें Video

IPL 2025 DC vs LSG KL Rahul Met Sanjiv Goenka: एकाना स्टेडियम में एलएसजी से विदाई के बाद पहली बार लौटे केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए नाबाद अर्धशतक जड़ा. उन्होंने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दिलाई. मैच के बाद मालिक संजीव गोयनका से मुलाकात के दौरान राहुल ने ऐसा लगा जैसे दूरी बनाए रखना चाहते हों. इस बार आईपीएल में दोनों के बीच पहली मुलाकात का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

IPL 2025 DC vs LSG KL Rahul Met Sanjiv Goenka: लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से अपने अनौपचारिक विदाई के बाद केएल राहुल पहली बार खेलने उतरे. मंगलवार रात आईपीएल के 40वें मैच में वे एक विजेता के रूप में मैदान से बाहर लौटे. उन्होंने अपनी नई टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए नाबाद अर्धशतक जमाया और टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई. हालांकि मैच के बाद जब राहुल एलएसजी के खिलाड़ियों से मिल रहे थे, वहीं उनकी मुलाकात टीम के मालिक संजीव गोएनका से हुई. लेकिन केएल राहुल और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका के बीच पिछले साल का विवाद अभी भी समाप्त हुआ नहीं दिख रहा. संजीव गोएनका मुस्कुराते हुए मिलने आए, लेकिन राहुल के रिएक्शन ने सबकुछ बयान कर दिया.

IPL 2024 में जहां राहुल को सार्वजनिक रूप से अपमान का सामना करना पड़ा था, वहीं IPL 2025 में उन्होंने अपने खेल और नेतृत्व से आलोचकों को करारा जवाब दिया है. अपने नए फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पूर्व टीम LSG के खिलाफ जीत दिलाकर केएल राहुल ने जैसे अपनी पुरानी हारों का बदला ले लिया.मैच खत्म होने के बाद जब संजीव गोयनका मैदान पर केएल राहुल से हाथ मिलाने और बातचीत के लिए आए, तो राहुल ने अपने पूर्व मालिक के साथ हुए व्यवहार को याद रखते हुए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और उनसे बेरुखी से मिले और गोएनका ने उन्हें बधाई देने के लिए कुछ कहा, इस पर भी राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया. KL Rahul Snubs Sanjiv Goenka.

पिछले साल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी हार के बाद मैदान पर ही संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच एक तीखी बहस हुई थी. गोयनका के हाथ के इशारे यह जताते थे कि वे कप्तान से टीम के खराब प्रदर्शन पर नाराज थे. आईपीएल 2024 में एक हार के बाद संजीव गोयनका ने सार्वजनिक रूप से केएल राहुल को फटकार लगाई थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया था. इसके बाद फ्रेंचाइज़ी ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था.

अपने पुराने फ्रेंचाइजी के खिलाफ पहली भिड़ंत में केएल राहुल ने नाबाद 57 रन की पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से जीत दिलाई. 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने राहुल की 42 गेंदों  की पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए और अभिषेक पोरेल (51) के साथ दूसरी विकेट की साझेदारी के दम पर 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार के बाद वापसी करते हुए आठ में छह जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने चार विकेट लेकर दिल्ली की जीत की नींव रखी, जब उन्होंने लखनऊ की तेज शुरुआत (87-0) को 110/4 तक रोक दिया और आखिरकार एलएसजी टीम को 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी.

खुद की बैटिंग ऑर्डर, मयंक यादव प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं, LSG की हार कैसे? ऋषभ पंत ने दिया जवाब

27 करोड़ का सबसे महंगा खिलाड़ी, एक बार फिर जीरो पर आउट, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे मीम्स

Watch Video: निकोलस पूरन के छक्के से फूटा जिस फैन का सिर, बाद में खुद जाकर मिले और गिफ्ट की ये चीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >