‘उनका जाने का समय आ गया’, रोहित शर्मा पर तीखा हमला, बुरे प्रदर्शन पर बरस पड़ा दिग्गज

IPL 2025 MI vs SRH Virender Sehwag on Rohit Sharma: आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी है, सनराइजर्स के खिलाफ वे सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए. अब तक छह पारियों में उन्होंने सिर्फ 82 रन बनाए हैं और औसत 13.66 रहा है. पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी लीगेसी बचाने पर ध्यान देना चाहिए. सहवाग ने यहां तक कह दिया कि रोहित के लिए अब इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का समय आ गया है।

IPL 2025 MI vs SRH, Virender Sehwag on Rohit Sharma: आईपीएल 2025 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का 33वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में एमआई ने जीत तो हासिल की, लेकिन रोहित शर्मा एकबार फिर नाकाम रहे. गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में कप्तान हार्दिक पंड्या ने रोहित को ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के तौर पर उतारा, लेकिन उनकी संघर्षपूर्ण फॉर्म जारी रही. रोहित ने 26 रन बनाए और फिर पैट कमिंस के शिकार बने. अब तक छह पारियों में रोहित सिर्फ 82 रन ही बना पाए हैं और उनका औसत 13.66 रहा है. उनके इस खराब प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सहवाग ने रोहित को चेताते हुए कहा कि उन्हें अपनी “लीगेसी (विरासत)” की रक्षा करनी चाहिए और यह भी सुझाव दिया कि शायद अब उन्हें इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का समय आ गया है.

रोहित शर्मा का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. उनके स्कोर छह मैचों में – 0, 8, 13, 17, 18 और 28 रहे हैं. मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज के बल्ले से इस सीजन रन नहीं निकल रहे हैं. सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “अगर आप रोहित के पिछले 10 साल के आईपीएल आंकड़े देखेंगे, तो उन्होंने सिर्फ एक बार ही 400 से ज्यादा रन बनाए हैं. वो ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो सोचते हों कि 500 या 700 रन बनाने हैं. जब वो भारतीय कप्तान बने, तो उन्होंने कहा कि पावरप्ले में रिस्क लेकर टीम को तेज शुरुआत दिलाना उनका लक्ष्य है और वो खुद ही सारे बलिदान देना चाहते हैं. लेकिन अब जब प्रदर्शन नहीं हो रहा है, तो उसी बलिदान की वजह से उनकी लीगेसी पर असर पड़ रहा है.”

उसका जाने का समय आ गया है

उन्होंने आगे कहा, “अब उसका जाने का समय आ गया है और जाने से पहले ऐसा कुछ कर जाना चाहिए कि फैंस याद रखें, न कि यह सोचें कि अब तक उसे क्यों नहीं हटाया गया.” सहवाग ने यह भी कहा, “अगर 10 बॉल ज्यादा लेनी पड़े तो लो, लेकिन कम से कम टिक कर खेलो. वह बार-बार पुल शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं, खासकर बैक ऑफ लेंथ गेंदों पर. उन्हें एक बार तय करना चाहिए कि आज के मैच में पुल शॉट नहीं खेलना है. लेकिन कौन समझाए? कोई तो होना चाहिए जो बोले, नॉर्मल क्रिकेट खेलो. जब हम थे, तो सचिन, द्रविड़, गांगुली समझाते थे.”

MI vs SRH मैच का हाल

वहीं मैच में जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गेंदबाजी यूनिट ने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस को चार विकेट से जीत दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद के 162 रन के जवाब में मंबई ने 166 रन बनाकर मैच जीत लिया. यह आईपीएल 2025 में मुंबई की लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत रही, जिससे टीम के अब 6 अंक हो गए हैं और वे अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद चार अंकों के साथ नीचे की ओर जूझ रही है. 

आज क्या लाया है? सूर्यकुमार ने टटोली अभिषेक शर्मा की जेब, मैदान पर हुई जांच का ये है पूरा माजरा, Video

रिकल्टन ने पवेलियन से लौटकर की बल्लेबाजी, IPL नियम पर वरुण चक्रवर्ती ने उठाए सवाल, कहा- बॉलर की क्या गलती?

टी20 में 4,449 रन बनाने वाले खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री, गुजरात टाइटंस ने और मजबूत किया अपना स्क्वॉड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >