राजस्थान के खिलाफ RCB की जीत की रणनीति क्या थी? विराट कोहली ने बताया, खिलाड़ियों के अलावा इनकी भी की तारीफ

IPL 2025 RCB vs RR, Virat Kohli Statement Post Match: रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) ने आखिरकार अपने होम ग्राउंड पर हार का सिलसिला तोड़ते हुए RR को 11 रन से हराया. विराट (70) और पडिक्कल (50) की धमाकेदार पारियों से RCB ने 205/5 का स्कोर खड़ा किया, जिसे हेजलवुड (4/33) और यश दयाल ने बचा लिया. जीत के बाद विराट ने टीम की रणनीति पर बात की.

IPL 2025 RCB vs RR, Virat Kohli Statement Post Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2025 के इस सीजन आखिरकार अपने होम ग्राउंड पर हार का सिलसिला तोड़ दिया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ RCB ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 205/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. विराट ने 42 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके साथ देवदत्त पडिक्कल ने भी 27 गेंदों में 50 रन की तेज़ अर्धशतकीय पारी खेली. अंतिम ओवरों में टिम डेविड (15 गेंदों में नाबाद 23 रन) और जितेश शर्मा (10 गेंदों में नाबाद 20 रन) की अहम पारियों ने स्कोर को मजबूती दी. इसके बाद गेंदबाजी में जोश हेजलवुड (4/33) और यश दयाल (1/33) ने अंतिम दो ओवरों में शानदार प्रदर्शन कर टीम को 11 रन की रोमांचक जीत दिलाई. इस जीत के बाद बल्लेबाज विराट कोहली बेहद खुश नजर आए. विराट ने राहत जताई कि उनकी टीम की बल्लेबाजी रणनीति आखिरकार रंग लाई.

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, “काफी खुश हूं. हमने एक बल्लेबाज़ी यूनिट के तौर पर कुछ अहम बातें की थीं और आज उन्हें अच्छे से लागू किया. इस मैदान पर पहला चैलेंज है टॉस जीतना क्योंकि दूसरी पारी में एडवांटेज मिलता है. हमने पिछले कुछ मैचों में जल्दी शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन आज हमने धैर्य रखा और इसका फायदा मिला. आज की टेम्पलेट थी कि एक बल्लेबाज लंबा खेले और बाकी आक्रामक खेलें.”

उन्होंने आगे कहा, “पहली 3-4 ओवरों में बॉल में पेस और बाउंस होता है. हमने सीखा है कि ज़बरदस्ती शॉट लगाने से बेहतर है कि बॉल को अपने पास आने दिया जाए. अब हमने घरेलू मैदान के लिए सही बल्लेबाजी रणनीति खोज ली है और उम्मीद है कि आने वाले मैचों में हम 15-20 रन और जोड़ पाएंगे.”

विराट ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए उनकी जुझारू पारी को सराहा और इस जीत से हासिल दो अंकों को “बहुत अहम” बताया. उन्होंने RCB फैंस की भी दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा, “आईपीएल में खेलने के लिए यह स्टेडियम सबसे बेहतरीन है. हमारे फैंस अच्छे और बुरे दोनों वक्त में हमारे साथ खड़े रहे हैं. यह मैदान मेरे लिए हमेशा खास रहा है और कई खूबसूरत यादें जुड़ी हैं.”

RCB vs RR मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी चुनी. आरसीबी (RCB) की शुरुआत फिल सॉल्ट (23 गेंदों में 26 रन, 4 चौके) और विराट कोहली के बीच 61 रन की साझेदारी से हुई. फिर विराट और पडिक्कल के बीच 95 रन की जबरदस्त साझेदारी ने टीम को मजबूती दी. सैमडिप शर्मा (2/45) RR के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, वहीं जोफ्रा आर्चर ने भी 1/33 का प्रभावी स्पेल डाला. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल (19 गेंदों में 49 रन, 7 चौके और 3 छक्के) और वैभव सूर्यवंशी (10 गेंदों में 16 रन, 2 छक्के) ने धमाकेदार शुरुआत दी. इसके बाद नितीश राणा (28), रियान पराग (22) और ध्रुव जुरेल (47) ने स्कोर को आगे बढ़ाया. आखिरी दो ओवरों में RR को 18 रन चाहिए थे और 5 विकेट बाकी थे, लेकिन हेज़लवुड और यश दयाल ने घातक गेंदबाज़ी कर मैच RCB की झोली में डाल दिया. क्रुनाल पांड्या ने भी अहम समय पर दो विकेट लेकर (2/31) टीम को बड़ी मदद दी. वहीं जोश हेजलवुड को उनकी शानदार गेंदबाजी (4 विकेट) के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

विराट कोहली ने तोड़ डाला बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

RCB vs RR: रियान पराग ने छोड़ा फिल सॉल्ट का कैच तो सुनील गावस्कर ने लगाई फटकार

पहलगाम आतंकी हमले का असर क्रिकेट पर, भारत में नहीं किया जाएगा PSL का प्रसारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >