RCB लगातार कैसे जीत रही मैच, विराट कोहली ने किया खुलासा, क्रुणाल नहीं इस खिलाड़ी को बताया ‘डॉर्क हॉर्स’

IPL 2025 DC vs RCB, Virat Kohli Statement: आईपीएल 2025 के 46वें मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या की शानदार साझेदारी ने टीम को जीत दिलाई. कोहली ने चुनौतीपूर्ण विकेट पर मिली इस जीत को बेहद अहम बताया और टीम की सराहना की.

IPL 2025 DC vs RCB, Virat Kohli Statement: आईपीएल 2025 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके होम ग्राउंड पर 6 विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए, जिसके जवाब में बंगलुरु ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया. आरसीबी की इस जीत में विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या ने शानदार खेल दिखाया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने जीत को ‘चुनौतीपूर्ण विकेट’ को देखते हुए बेहद अहम बताया. हालांकि उन्होंने अपनी टीम की सराहाना भी की. Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru.

कोहली ने कहा कि उन्होंने रन बनाने के अवसरों को अधिकतम करने के लिए दौड़ पर ध्यान केंद्रित किया और रणनीतिक रूप से बाउंड्री लगाने की कोशिश की. उन्होंने क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) के प्रदर्शन की भी जमकर सराहना की और उम्मीद जताई कि वह टूर्नामेंट में आगे भी इसी तरह योगदान देंगे. कोहली ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “यह एक शानदार जीत थी, खासकर पिच को देखते हुए. यह विकेट बाकी मैचों की तुलना में अलग तरह से खेला. जब भी चेज करते हैं तो मैं डगआउट से लगातार पूछता रहता हूं कि क्या हम सही ट्रैक पर हैं, मेरा रोल क्या है, आदि. आज का दिन क्रुणाल का था. हम सभी इंतजार कर रहे थे कि वह बल्ले से अपनी छाप छोड़े. किस गेंदबाज को टारगेट करना है, ये भी तय करना पड़ता है. मैं कोशिश करता हूं कि सिंगल-डबल लेना बंद न करूं और समय-समय पर बाउंड्री भी लगाता रहूं.”

सुयश शर्मा डॉर्क हॉर्स हो सकता है- विराट

कोहली ने परिस्थितियों के अनुसार ढलने की अहमियत पर भी जोर दिया. साथ ही, उन्होंने टीम की मजबूत कम्युनिकेशन और प्रदर्शन को भी सराहा विराट ने कहा, “इस साल आप बस आकर बड़े शॉट नहीं लगा सकते. आपको हालात को समझना, आकलन करना और उसके बाद योजना बनानी होती है. हमने टीम में बल्लेबाजी को लेकर बेहतरीन कम्युनिकेशन किया है और इसी वजह से हम दस में से सात मुकाबले जीत पाए हैं. हमारी स्थिति काफी अच्छी लग रही है. हमारे पास टिम डेविड के बाद रोमारीयो शेफर्ड भी है, जो फिनिशिंग के लिए अतिरिक्त ताकत देते हैं. पीछे के ओवरों में यह फायरपावर बहुत मदद करता है. हेजलवुड और भुवी वर्ल्ड-क्लास बॉलर हैं और भुवी के सिर पर पर्पल कैप होने की भी एक वजह है. क्रुणाल ने गेंद से भी अच्छा काम किया और मत भूलिए कि सुयश (Suyash Sharma) भी ‘डार्क हॉर्स’ हो सकता है. भले ही उसके ज्यादा विकेट नहीं आए हैं, लेकिन वह अच्छा गेंदबाजी कर रहा है.”

आरसीबी ने IPL 2025 सीजन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी सातवीं जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही RCB अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या के बीच 119 रन की अहम साझेदारी ने पारी को संभाला. कोहली ने 47 गेंदों में चार चौकों की मदद से संयमित 51 रन बनाए, जबकि क्रुणाल पंड्या ने 47 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल थे. पंड्या विराट के आउट होने के बाद टिम डेविड (19 रन) के साथ जीत दिलाकर ही लौटे. क्रुणाल को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. 

क्रुणाल पांड्या के सिर पर सवार हो गया था खून, RCB के लिए नाबाद 78 रन जड़ हार के मुंह से छीनी जीत

MI vs LSG: जसप्रीत बुमराह ने मलिंगा का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, कुर्सी छोड़ खड़े हो गए आकाश और नीता अंबानी

Watch Video: बुमराह की गेंद पर छक्का जड़ खुशी से नाचने लगे रवि बिश्नोई, पंत का रिएक्शन वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >