CSK ड्रेसिंग रूम में धोनी से मिलने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, फिर से छुए धोनी के पैर, वायरल हुआ वीडियो

IPL 2025 Vaibhav Suryavanshi Touches MS Dhoni Feet Again in CSK Dressing Room: 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम गेंदों में शतक का रिकॉर्ड बनाते हुए धमाल मचाया. आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी के साथ उन्होंने मैच के बाद धोनी के पैर छूकर अपने संस्कार भी दिखाए.

IPL 2025 Vaibhav Suryavanshi Touches MS Dhoni Feet Again in CSK Dressing Room: वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में ही गजब का कहर ढाया. उन्होंने सबसे कम गेंदों पर शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इसी सीजन में 100 से ज्यादा गेंद खेलकर सबसे ज्यााद स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज भी बने. उन्होंने अपनी 14 साल की उम्र में ही डेब्यू करके रिकॉर्ड तो बनाया ही था चौके और छ्क्के से गेंदबाजों को भी दहला दिया. आईपीएल में बल्लेबाजी के अलावा वैभव ने अपने संस्कार भी दिखाए. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने धोनी के दो बार पैर छुए.   

मंगलवार को हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें भिड़ी थीं. इस मुकाबले में जायसवाल, सूर्यवंशी और सैमसन के दम पर राजस्थान ने जीत हासिल की. मैच के बाद जब सभी हाथ मिलाते दिख रहे थे, उसी समय जब  जब सूर्यवंशी की धोनी से हाथ मिलाने की बारी आई तो सूर्यवंशी ने हाथ मिलाने की जगह आगे बढ़ कर अपने हीरो के पैर छुए. इस प्रदर्शन से धोनी ने कुछ कहा और उन्होंने सूर्यवंशी का दूसरा हाथ पकड़कर उनकी पीठ थपथपाई. वैभव ने इस पर हामी भर दी. हालांकि यह पहली बार थी. इसी मैच के बाद उन्होंने फिर धोनी से मुलाकात की.

मैच के बाद सूर्यवंशी को चेन्नई के ड्रेसिंग रूम में खड़े दिखे. धोनी ने सूर्यवंशी को देख उनसे कुछ समय बात भी की. एक बार फिर जब अलविदा कहने का समय आया तो सूर्यवंशी ने फिर आगे बढ़ कर धोनी के पैर छु लिए. धोनी ने इस बार फिर उनकी पीठ पर आशीर्वाद रूपी हाथ फेरा. धोनी और सूर्यवंशी का यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन की सबसे बड़ी खोज बनकर उभरे हैं. उन्होंने सात मैचों में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 252 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड में भी उनका नाम सबसे ऊपर है. इस शानदार प्रदर्शन के फल के रूप में सूर्यवंशी को इंग्लैंड जाने वाली अंडर-19 टीम के लिए चुना गया है. 

सूर्यवंशी ने 5 फर्स्ट-क्लास मैच और बिहार के लिए 6 ए-लिस्ट खेल खेले हैं. पिछले साल चेन्नई के पहले यूथ टेस्ट मुकाबले में सूर्यवंशी ने U19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक शतक जड़ा थी. वैभव भारत के अंडर-19 एशिया कप का भी हिस्सा थे. भारत का U19 इंग्लैंड टूर 24 जून को शुरू होने वाला है. इस टूर में 50 वॉर्म-अप मैच होंगे जिसके बाद भारत 5 यूथ वन-डे और 2 मल्टी-डे मैच खेलेगा. 

रिपोर्ट- ऋषिका पोद्दार 

रोहित-विराट के बाद शमी-बुमराह का झटका, टीम इंडिया की घोषणा से पहले आई बुरी खबर, रिपोर्ट

डीएसपी सिराज को स्लेजिंग पड़ी भारी, चले थे आंखे दिखाने, निकोलस पूरन ने दिखाए तारे, Video

रवींद्र जडेजा ने तोड़ा कैलिस का रिकॉर्ड, पत्नी रिवाबा ने ऐसे किया रिएक्ट, कहा- हमारी टीम आने वाली सीरीज में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >