Umpire Checking Bats during IPL 2025. Image: Social Media/X

हेटमायर, साल्ट और हार्दिक के बल्ले की हुई जांच, अंपायर ने ऐसा क्यों किया? सामने आई वजह

IPL 2025 Umpires Checks Bat’s Width: आईपीएल 2025 के दौरान रविवार को अंपायर ने तीन बल्लेबाजों के बैट्स की माप जांची, जिसमें फिल साल्ट, शिमरॉन हेटमायर और हार्दिक पांड्या शामिल थे. यह जांच सुनिश्चित करने के लिए की गई थी कि बैट की माप आईपीएल के निर्धारित मानकों से अधिक न हो. हालांकि, तीनों बल्लेबाजों के बैट मानकों के अनुरूप पाए गए.

IPL 2025 Umpires Inspects Bat’s Width: आईपीएल 2025 के दौरान रविवार को मैदान पर कुछ अनोखा नजर आया. पहले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच और उसके बाद दिल्ली में खेले गए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में अंपायर बल्लेबाजों के बैट जांचते नजर आए. यह जांच इसलिए की जा रही थी, ताकि बल्लेबाजों की बैट की माप तय मानकों से ज्यादा न हो. कुल मिलाकर दिन में तीन बल्लेबाजों के बैट्स की जांच की, जिसमें फिल साल्ट, शिमरॉन हेटमायर और हार्दिक पांड्या शामिल थे. हालांकि तीनों ही बल्लेबाजों के बैट मानक के अनुरूप मिले.  

दिन के पहले मुकाबले, राजस्थान और बंगलुरु के बीच मैच में एक जब शिमरॉन हेटमायर के क्रीज पर पहुंचते ही अंपायर ने उनके बैट का माप जांचा. यह वाकया तब हुआ जब यशस्वी जायसवाल 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए और उनकी जगह हेटमायर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. अंपायर ने खेल को कुछ देर के लिए रोका और एक बैट गेज की मदद से यह जांचा कि हेटमायर का बल्ला नियमों के अनुरूप है या नहीं. बाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी शुरू होने से पहले आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट के बैट की भी उसी तरह जांच की गई. इसके बाद रविवार के दूसरे मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के बैट की भी जांच की गई. हार्दिक जैसे ही बैटिंग क्रीज पर पहुंचे अंपायर ने उनका बल्ला भी चौड़ाई ��ापने वाले टूल से जांचा. 

बैट की जांच क्यों की गई?

आईपीएल मैच के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर ने यह सुनिश्चित करने के लिए हेटमायर के बैट का निरीक्षण किया कि वह लीग के नियमों का पालन कर रहा है. यह जांच रूटीन प्रक्रिया के तहत की गई, जो आईपीएल के लॉ 5.7 के अंतर्गत बैट की माप को लेकर लागू होती है. हेटमायर, साल्ट और हार्दिक का बैट नियमों पर खरा उतरा और उन्होंने उसी बैट से खेल जारी रखा.

नियमों के अनुसार बैट की माप

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर किसी खिलाड़ी का बैट निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो उस पर कोई अंक कटौती या पेनल्टी नहीं होती, बल्कि उसे बस बैट बदलने का निर्देश दिया जाता है. आईपीएल के नियमों के मुताबिक बैट की माप इस तरह होनी चाहिए-

  • कुल लंबाई (हैंडल समेत): अधिकतम 38 इंच (96.52 सेमी)
  • चौड़ाई: अधिकतम 4.25 इंच (10.8 सेमी)
  • गहराई: अधिकतम 2.64 इंच (6.7 सेमी)
  • किनारे की मोटाई: अधिकतम 1.56 इंच (4.0 सेमी)
  • बैट को बैट गेज में से गुजरना चाहिए
  • हैंडल की लंबाई बैट की कुल लंबाई के 52% से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • ब्लेड पर किसी भी कवरिंग सामग्री की मोटाई 0.04 इंच (0.1 सेमी) से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • बैट के टो (निचले हिस्से) पर प्रोटेक्टिव सामग्री की मोटाई 0.12 इंच (0.3 सेमी) से अधिक नहीं होनी चाहिए

अक्षर पटेल को दोहरा झटका, पहली हार के साथ लगा लाखों का जुर्माना, क्यों हुआ ऐसा?

CSK vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारी है पंत का पलड़ा, हार के इस आंकड़े से कैसे पार लगाएंगे धोनी?

बातचीत में मशगूल थे विराट, तभी कूद पड़ा फैन, फिर कोहली ने जो किया ताकता रह गया शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >