बीच मैच कंगारू फाइट! मैक्सवेल से भिड़े ट्रेविस हेड, बीच बचाव को उतरे अंपायर

IPL 2025 PBKS vs SRH: आईपीएल 2025 में पंजाब और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में रन बरसे और रिकॉर्ड टूटे. दोनों टीमों ने मिलकर 492 रन बना डाले, जिसमें अभिषेक शर्मा का शतक सबसे बड़ी चर्चा बना. ट्रेविस हेड ने भी अर्धशतक जड़कर शानदार साथ निभाया. उनकी और अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया. हालांकि मैच के दौरान ट्रेविस हेड की ग्लेन मैक्सवेल के साथ हुई बहस भी चर्चा में रही. Travis Head, Glenn Maxwell and Marcus Stoinis Banter

IPL 2025 Travis Head and Glenn Maxwell Heated Moments: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. दोनों ही टीमों की ओर से रनों की बरसात की गई. पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तरफ से रनों की सुनामी आई. दोनों टीमों ने कुल मिलाकर एक मैच में 492 रन जड़ दिए. लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा हुई तो अभिषेक शर्मा की उन्होंने अपने शतक से आईपीएल के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया. हालांकि उनका साथ दे रहे ट्रेविस हेड ने भी पूरा तड़का लगाया. अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान मैदान पर उनकी आक्रामकता भी चर्चा में रही. 

यह वाकया आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले के नौवें ओवर में हुआ था. नौवें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल गेंदबाजी करने आए. इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड ने लगातार दो छक्के जड़ दिए, जिससे मैक्सवेल झल्ला गए. इसके बाद उन्होंने हेड के साथ कुछ शब्दों का आदान-प्रदान किया. ओवर समाप्त होने पर हेड खुद मैक्सवेल के पास पहुंचे और जवाब दिया, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई. मामला बढ़ता देख ऑन-फील्ड अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा. इसके थोड़ी ही देर बाद पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर और हेड के हमवतन मार्कस स्टोइनिस भी शामिल हो गए और उन्होंने हेड से एक और बहस छेड़ दी.

ट्रेविस हेड ने अभिषेक शर्मा का बखूबी साथ देते हुए 37 गेंद पर 66 रन ठोक दिए. उनकी पारी में कुल 12 बाउंड्री आईं, जिसमें 3 छक्के और 9 चौके शामिल रहे. मैच समाप्त होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर ट्रेविस हेड ने ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के साथ मैच के दौरान हुए तीखी नोकझोंक पर अपनी बात रखी. प्रेजेंटेशन सेरेमनी में 31 वर्षीय हेड ने इस वाकये पर कहा, “जब आप एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं तो अच्छे के साथ-साथ बुरे पक्ष भी सामने आते हैं. कुछ गंभीर नहीं था, बस थोड़ी मस्ती और हंसी-मजाक था.”

मैच जीतने के बाद हेड ने आगे कहा, “जीत की लिस्ट में आना अच्छा लग रहा है. यह एक शानदार रात थी और हमें इसकी जरूरत थी. पहली पारी के बाद हमारे सामने बड़ी चुनौती थी. हमने शुरुआत में थोड़ा धैर्य दिखाया, हमें पता था कि वे क्या योजनाएं लेकर आएंगे. हमने खुद को वक्त दिया और जबरदस्त शुरुआत की. हमने वही किया जो पिछले साल हमारे लिए काम कर गया था. एक-दूसरे को प्रेरित करना, लक्ष्य तय करना और मंच तैयार करना ही हमारी मजबूती है. इस विकेट पर पहले भी 270-280 रन बन चुके हैं. हमने कुछ अलग विकेटों पर भी खेला है, लेकिन यह विकेट (नंबर 2) बड़े स्कोर देता है. 240 रन का पीछा करने के लिए हर चीज का सही होना जरूरी था.”

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 245/6 का विशाल स्कोर बनाया. प्रियांश आर्य (36), प्रभसिमरन सिंह (42) और कप्तान श्रेयस अय्यर (82) ने ताबड़तोड़ रन बनाए, जबकि स्टोइनिस ने 11 गेंदों में 34 रन की नाबाद पारी खेली. SRH के लिए हर्षल पटेल ने चार और डेब्यूटेंट ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए. 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा (141) और ट्रेविस हेड (66) की 171 रन की ओपनिंग साझेदारी से मैच पर कब्जा जमा लिया. अंत में क्लासेन (21*) और किशन (9*) ने जीत दिलाई. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है. जीत के साथ SRH अंक तालिका में आठवें स्थान पर आ गई है, जबकि PBKS छठे स्थान पर लुढ़क गई.

अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लिखा इतिहास, शानदार शतक से बना दिए तीन गजब के रिकॉर्ड, लिस्ट देखें

शिष्य अभिषेक शर्मा की पारी से गदगद गुरु युवराज सिंह, आधी रात ही दिया रिएक्शन, बोले- ये हजम नहीं हो रहा

40 गेंद पर 100 जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा ने जेब से निकाली चिट, PBKS के कप्तान श्रेयस ने उसे पढ़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >