पहले परफ्यूम निकाला, अब काट खाई विराट की उंगली! फिर कर दी बड़ी डिमांड, देखें दुलारे खिलाड़ी का Video

IPL 2025 Virat Kohli and Swastik Chikara: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में हमेशा पार्टी और मस्ती का माहौल रहता है, और स्वस्तिक चिकारा के जन्मदिन पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. जहां ज्यादातर युवा खिलाड़ी विराट कोहली के सामने झिझकते हैं, वहीं चिकारा न केवल उनसे बेझिझक बात करते हैं, बल्कि मजाक में हद तक पार कर जाते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कोहली के साथ मस्ती करते नजर आए.

IPL 2025 Virat Kohli and Swastik Chikara: रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसमें पार्टियों का अपनी ही जोर दिखता है. पहले क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जब इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे, तब इसका अलग ही क्रेज देखने को मिलता था. खैर, उनके जाने से ये अब भी कम नहीं हुआ है. 3 अप्रैल को टीम के खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा के जन्मदिन पर एकबार फिर वही झलक देखने को मिली. हालांकि ज्यादातर युवा खिलाड़ी जब विराट कोहली के आसपास होते हैं, तो उनके सामने बोलने या सहज महसूस करने में हिचकिचाते हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के युवा बल्लेबाज स्वस्तिक चिकारा बिल्कुल अलग हैं. वह न सिर्फ बेझिझक कोहली से बातचीत करते हैं, बल्कि कई बार मजाक में हद भी पार कर जाते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कोहली के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. 

कुछ दिनों पहले ही चिकारा ने बिना पूछे कोहली के बैग से उनका परफ्यूम निकालकर इस्तेमाल कर लिया था और अब अपने जन्मदिन पर उन्होंने कोहली की उंगली ही काट ली. यही नहीं, इसके बाद उन्होंने कैमरे की ओर देखते हुए कोहली से घड़ी गिफ्ट करने की डिमांड भी कर डाली. RCB की तरफ से पोस्ट किए गए इस वीडियो में स्वस्तिक चिकारा केक काटते नजर आते हैं. पहले वह केक कोहली को खिलाते हैं और जब कोहली उन्हें केक खिलाने लगते हैं, तो वह उनकी उंगली को अपने दांतों से दबाकर बैठ जाते हैं. इस पर कोहली हंसते हुए कहते हैं, “कम से कम मेरी उंगली तो छोड़ दो.” यह सुनकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी ठहाके लगाने लगते हैं. इसके बाद चिकारा मजाक में कैमरे की ओर देखकर कहते हैं, “विराट भाई से 2-3 घड़ी गिफ्ट करवा दो.” कोहली भी इस मजाक पर मुस्कुराते हैं. Royal Challengers Bengaluru.

स्वस्तिक चिकारा के जन्मदिन का जश्न सिर्फ कोहली तक ही सीमित नहीं रहा. उन्होंने टीम के अन्य खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ भी इसे सेलिब्रेट किया. वह बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक और हेड कोच एंडी फ्लावर को भी केक खिलाते हैं, जबकि टीम के बाकी खिलाड़ी मस्ती-मजाक में उनके चेहरे पर केक लगाने से नहीं चूकते. यह सब तब हुआ जब पिछली रात RCB को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद टीम के खिलाड़ियों के बीच उत्साह कम नहीं हुआ. इस समय RCB ने तीन में से दो मैच जीते हैं और अंक तालिका में टॉप-3 में बनी हुई है.

स्वस्तिक चिकारा ने बचपन से ही क्रिकेट को अपना सबकुछ मान लिया और कभी स्कूल नहीं गए. यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद RCB ने उन्हें 2025 की नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा, हालांकि 2024 में उन्हें खरीदने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने भी उनके लिए बोली लगाई थी, लेकिन ऑक्शन कंडक्ट करने वाली मल्लिका सागर ने इस पर ध्यान नहीं दिया. हालांकि अब तक उन्हें IPL में डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी गेंदबाज के लिए खतरा बन सकती है. आरसीबी का अगला मैच अब 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा. यह मुकाबला एकबार फिर वानखेड़े में खेला जाएगा, जहां मुंबई ने पिछले मैच में केकेआर को बुरी तरह शिकस्त दी थी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या की मुंबई पाटीदार का सामना कैसे करेगी.  

धुआंधार जीत से KKR बमबम, SRH को हराकर तोड़ डाला CSK का रिकॉर्ड, रच दिए तीन नए कीर्तिमान

आईपीएल इतिहास में हुआ पहली बार, डेब्यू मैच में ही SRH के गेंदबाज ने किया बड़ा कारनामा, देखें Video

‘जो जब करना था किया, अब…’ मुंबई इंडियंस के साथ खुश नहीं रोहित शर्मा? जहीर खान के साथ ये कैसी बातचीत, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >