श्रेयस को मिलना चाहिए था, लेकिन… सुनील गावस्कर ने कहा कुछ ऐसा निशाना लगा गंभीर पर!

Sunil Gavaskar Praises Shreyas Iyer takes dig at Gautam Gambhir: IPL 2025 में रविवार को पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया. राजस्थान के ओपनर्स ने तेज अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन मध्यक्रम के ढहने से टीम 209 रन पर सिमट गई श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर ने ऐसा बयान दिया जिससे लगा कि वे गौतम गंभीर पर तंज कस रहे हैं.

Sunil Gavaskar Praises Shreyas Iyer takes dig at Gautam Gambhir: IPL 2025 में रविवार को हुए डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया. रोमांचक मुकाबले में पंजाब के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 219 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाजी की. उसके ओपनर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 की सबसे तेज अर्धशतकीय साझेदारी की. हालांकि दोनों के आउट होने के बाद मध्यक्रम ढह गया और राजस्थान 209 रन ही बना सका. पंजाब ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा है. मैच के बाद अय्यर की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर ने कुछ ऐसा कह दिया कि जिससे लगा कि वे गौतम गंभीर पर निशाना साध रहे हैं.  

अय्यर के इस शानदार प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में अय्यर के साथ हुई नाइंसाफी पर आवाज उठाई. गौतम गंभीर ने एक मेंटोर के तौर पर सीजन की शुरुआत में कोलकाता में शिरकत की थी. टीम पर उनके प्रभाव की सुनील ने आलोचना की है. स्टार स्पोर्ट्स पर सुनील ने कहा, “आईपीएल में पिछले साल की जीत का उसे कोई श्रेय नहीं मिला था. सारा श्रेय तो किसी और को मिला. मैदान के बीच में जो हो रहा है उसमें सबसे बड़ा हाथ कप्तान का होता है न कि किसी ऐसे का जो डगआउट में बैठा हो. देखिए, इस साल उसे सही श्रेय मिल रहा है. कोई भी केवल रिकी पोंटिंग को सारा श्रेय नहीं दे रहा है.”

3 अलग-अलग टीमों को प्लेऑफ में पहुंचान वाले कप्तान

श्रेयस अय्यर इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 3 अलग टीमों को प्लेऑफ में पहुंचाया हो. अय्यर ने 2023 में अपनी बैक इंजरी के कारण आईपीएल नहीं खेले थे. पर जब 2024 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान चुना गया तो उन्होंने न केवल कोलकाता को प्लेऑफ तक पहुंचाया बल्कि IPL की ट्रॉफी भी जितवाई. हालांकि कोलकाता ने उन्हें मेगा ऑक्शन में जाने दिया. इसका फायदा उठाते हुए पंजाब ने उन्हें पूरे 26.75 करोड़ में हासिल कर लिए. इस भरोसे को अय्यर ने खूब निभाया और पंजाब को 11 साल में पहली बार प्लेऑ तक पहुँचा दिया. 

अय्यर के लिए शानदार है यह सीजन 

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 12 मैचों में 174.50 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए है. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी ठोके हैं. अय्यर ने पंजाब को 2014 के बाद पहली बार प्लेऑ में भी पहुंचाया है. पंजाब इस सीजन 12 मैचों 8 जीत के साथ खिताब की भी प्रबल दावेदार है. 

इनपुट- ऋषिका पोद्दार 

BCCI का फैसला पाकिस्तान को पड़ेगा बहुत भारी, एशिया कप से बाहर हो रहा भारत, रिपोर्ट

‘बुमराह ने खुद…’ कप्तानी पर पूर्व खिलाड़ी ने BCCI को चेताया, कहा- टेस्ट क्रिकेट में योग्यता…

अंपायर के ऊपर ही भड़क गए कुलदीप यादव, आंखें तरेरी-गुस्सा निकाला, जब DRS फेल हुआ, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >