किस बात की तल्खी? शुभमन गिल ने किया ऋषभ पंत को इग्नोर, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे, Video

IPL 2025 Shubman Gill Ignores Rishabh Pant: गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर उनके पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के सपने को झटका दिया. अब गुजरात को क्वालिफायर-1 में खेलने के लिए आरसीबी और पंजाब के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. मैच के बाद पंत और गिल के बीच हाथ मिलाने का एक अजीब मोमेंट वायरल हुआ, जिसमें गिल के हावभाव से पंत को इग्नोर करने का संकेत मिला.

IPL 2025 Shubman Gill Ignores Rishabh Pant: गुरुवार को हुए मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने गुजरात को धूल चटा दी. इस हार का असर सीधा गुजरात टाइटंस के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रहने के सपने पर हुआ है. अगर गुजरात पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रहती तो उन्हे फाइनल खेलने के दो मौके मिलते पर अब उन्हें इसके लिए आरसीबी और पंजाब के मैचों के निर्णय पर निर्भर रहना होगा. इस मैच में दो युवा कप्तानों के बीच भिडंत हुई, जिसमें पंत ने बाजी मारी. हालांकि हार के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंत और गिल के बीच ऐसा मोमेंट बना, जिसने फैंस को अचंभे में डाल दिया. दोनों खिलाड़ी जब हाथ मिला रहे थे, तो गिल ने ऐक्शन से ऐसा लगा कि वे पंत को इग्नोर कर रहे हैं. 

दरअसल जब गिल और पंत हाथ मिला रहे थे तब पंत शुभमन से कुछ कह रहे थे. पर शुभमन उनकी पूरी बात सुने बिना ही आगे बढ़ गए. मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी हाथ मिल रहे थे तो ऐसा लगा जैसे शुभमन पंत को नजरंदाज कर रहे हों. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने शुभमन पर खूब कमेंट कर रहे हैं. लोगों ने गिल के बर्ताव की काफी आलचना की. दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान की दौड़ में सबसे आगे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद दोनों खिलाड़ियों पर सभी की नजरें हैं. लोगों ने इस बात को भी निशाना बनाया कि तल्खी कहीं इस बात के लिए तो नहीं. 

एक यूजर ने लिखा, मैच के बाद शुभमन गिल ने ऋषभ पंत को नजरअंदाज किया!!!

LSG vs GT मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें, तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श के पहले आईपीएल शतक (117 रन, 64 गेंद) और निकोलस पूरन (नाबाद 56 रन) के साथ उनकी 121 रन की साझेदारी की मदद से गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराया. मार्श ने एडेन मार्करम (36) के साथ पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े और लखनऊ ने दो विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में गुजरात की टीम शाहरुख खान (57) और रदरफोर्ड (38) की दमदार पारियों के बावजूद 202 रन ही बना सकी. विल ओ’रोर्के (3 विकेट) और आवेश खान (2 विकेट) की गेंदबाज़ी ने लखनऊ की जीत में अहम भूमिका निभाई.

इस हार के बावजूद गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है, जबकि लखनऊ की टीम पहले ही बाहर हो चुकी थी. टाइटंस की शुरुआत गिल और साई सुदर्शन ने तेज की थी, लेकिन मिडल ओवरों में विकेट गिरने से रन गति धीमी पड़ी. रदरफोर्ड और शाहरुख ने कुछ देर मुकाबला जीवित रखा, लेकिन अंत में ओरोर्के और आवेश की गेंदबाजी ने मैच लखनऊ के पक्ष में कर दिया. दोनों टीमों का एक-एक मैच अब भी बाकी है. गुजरात टाइटंस 25 मई को सीएसके के खिलाफ, तो एलएसजी 27 मई को आरसीबी के खिलाफ मैच खेलेगी. 

रिपोर्ट- ऋषिका पोद्दार. 

ICC ने ढूंढ निकाला तोड़, भारत-पाकिस्तान तनाव में भी हो सकेगा वर्ल्डकप, ऐसा बनेगा प्लान 

IPL 2025 प्लेऑफ से पहले RCB को मिली दोहरी खुशी, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से आ रहे दो खिलाड़ी

IND vs ENG इंग्लैंड के खिलाफ एक-दो नहीं पूरी 5 इंडियन टीम करेंगी घमासान, देखें दौरे का पूरा ब्यौरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >