‘मुझसे पूछ ले पहले’, ग्लेन मैक्सवेल पर भड़क गए श्रेयस अय्यर, लाइव मैच में दिखी नाराजगी, Video

IPL 2025 Shreyas Iyer and Glenn Maxwell heated Moment: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने 245 रन बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन ‘ट्रेविषेक’ (ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा) की जोड़ी ने यह लक्ष्य भी बौना साबित कर दिया. SRH के खिलाफ आईपीएल 2025 के 27वें मैच में पंजाब की धमाकेदार बल्लेबाजी के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान एक DRS कॉल पर कप्तान श्रेयस अय्यर का गुस्सा कैमरे में कैद हुआ, जब मैक्सवेल के अपील पर ट्रेविस हेड को आउट नहीं दिया गया.

IPL 2025 Shreyas Iyer and Glenn Maxwell heated Moment: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पंजाब किंग्स की धमाकेदार इनिंग्स के बावजूद उसे हार ही नसीब हुई. आईपीएल 2025 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स (PBKS) ने 245 रन बनाए, लेकिन ‘ट्रेविषेक’ नाम के तूफान ने ऐसी आंधी चलाई कि इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी छोटा पड़ा गया. हालांकि हार को नजदीक देखने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का गुस्सा देखने को मिला. PBKS के ग्लेन मैक्सवेल को लगा कि उन्होंने ट्रेविस हेड को विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया है. लेकिन जब मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया तो मैक्सवेल ने तुरंत डीआरएस लेने का इशारा किया.

इस मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें कैमरे पर श्रेयस अय्यर अपने साथी खिलाड़ी पर नाराज होते दिखाई दिए. वह खुद की ओर इशारा करते हुए कह रहे थे, “पहले मुझसे पूछ ना.” अंततः मैक्सवेल के जोर देने पर अय्यर ने डीआरएस ले ही लिया, लेकिन फैसला SRH के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के पक्ष में गया और उन्हें नॉट आउट करार दिया गया. यहां पर अय्यर की नाराजगी साफ दिख रही थी.

PBKS vs SRH मैच में कैसा रहा हाल

इससे पहले मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली और माकर्स स्टॉयनिस ने अंतिम ओवरों में सिर्फ 11 गेंदों में 34 रन जड़कर टीम को 245/6 के स्कोर तक पहुंचाया. श्रेयस अय्यर की समझदारी और आक्रामकता ने PBKS को एक बड़े स्कोर की नींव दी. वहीं स्टॉयनिस, जो अब तक बल्ले से खामोश थे, उन्होंने आईपीएल 2025 में अपना आगमन धमाकेदार अंदाज में किया. अंतिम ओवर में उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंदों पर लगातार चार छक्के लगाकर पारी का जबरदस्त अंत किया.

लेकिन यह पूरा दिन सनराइजर्स हैदराबाद के नाम ही रहा. अभिषेक ने शतक लगाया तो ट्रेविस हेड ने 66 रन की पारी खेली. इस रोमांचक मैच पंजाब की किस्मत काफी ज्यादा खराब रही, 28 रन पर आउट होकर लौटे अभिषेक को नो-बॉल का सहारा मिला और उसके बाद उन्होंने सारा बवंडर मैदान पर उतारा. 40 गेंद पर रिकॉर्ड शतक के बाद उनकी पारी 55 गेंद पर समाप्त हुई. लेकिन उससे पहले उन्होंने 10 छक्के और 14 चौकों की सहायता से 141 रन बनाए. इस जीत के साथ सनराइजर्स ने 10 दिनों तक 10वें नंबर पर रहने के बाद अंगड़ाई लेते हुए 2 पायदान खिसककर 8वें स्थान पर पहुंचा. 

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, ध्वस्त हो गए रिकॉर्ड, अब बोले ‘क्रिकेट के भगवान’, कहा- इतिहास में…

PBKS vs SRH मैच की वो एक गेंद, जिसने बदल दी अभिषेक शर्मा की किस्मत, पलट गया सारा खेल

‘ईमानदारी से कहूं तो…’, हार के बाद कसक की मुस्कान लिए बोले श्रेयस अय्यर; चूक और अभिषेक पर की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >