बदले-बदले से हैं मिस्टर गोएनका! जीत के बाद ऋषभ पंत को कस कर लगाया गले, वायरल हो रही तस्वीर

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया. शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी और पूरन-मार्श की धमाकेदार बल्लेबाजी से LSG ने 191 रन का लक्ष्य 16.1 ओवर में हासिल किया. जीत के बाद मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत को गले लगाया, जिससे साल भर में ही बदला बदला सा नजारा दिखा. Sanjiv Goenka Tight Hug to Rishabh Pant.

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स डगआउट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में एक साल बाद दो माहौल पूरी तरह अलग दिखा. 2024 में, LSG को 2016 के चैंपियन के खिलाफ घर में हार का सामना करना पड़ा, जिसने मालिक संजीव गोयनका के रिएक्शन ने अलग ही माहौल पैदा कर दिया था. उस समय कप्तान रहे केएल राहुल के साथ तीखी बातचीत ने सोशल मीडिया पर तूफान तो लाया ही, फ्रेंचाइजी में भी काफी बदलाव आ गया. हालांकि गुरुवार को वे मुस्कुराते हुए दिखे, जब उन्होंने मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को गले लगाया, जब LSG ने अपने दूसरे गेम में SRH को पांच विकेट से हराया. LSG vs SRH

मैच के बाद गोयनका (Sanjiv Goenka) टिक नहीं पाए और उन्होंने पंत को कसकर गले लगा लिया. टीम के मेंटर जहीर खान इस दृश्य को देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सके. इसके बाद तीनों ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन से पहले एक छोटी सी बातचीत की. इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. हालांकि इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मैच में जब लखनऊ को हार मिली थी, तब भी उनकी बातचीत की फोटोज वायरल हुई थीं. हालांकि उनमें वैसी तल्खी नहीं थीं, जैसी केएल राहुल के समय हुई थी. Sanjiv Goenka Tight Hug to Rishabh Pant.

विजाग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था, जिससे प्रशंसकों को केएल राहुल की तरह की स्थिति का डर सता रहा था. गौरतलब है कि पिछले साल काफी आलोचनाओं के बाद राहुल और गोयनका के बीच संबंध खराब हो गए थे, जब पिछले साल हैदरबाद के खिलाफ ही लखनऊ को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ था. उस मैच में लखनऊ के 165 रन के जवाब में हैदराबाद ने 10 ओवर में ही मैच जीता था. इसके बाद नवंबर में नीलामी से पहले राहुल ने लखनऊ फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ लिया था और उन्हें दिल्ली ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. जबकि एलएसजी ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीद कर नया इतिहास बना दिया.  

वहीं LSG vs SRH मैच में हैदराबाद की पिच पर पहले गेंदबाजी करने के पंत के कदम ने लोगों को चौंका दिया. खासकर तब जब सनराइजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती गेम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, शार्दुल ठाकुर की अगुवाई में गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए मेजबान टीम को 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन पर रोक दिया. पिछले साल नीलामी में अनसोल्ड रहने वाले और लखनऊ के साथ आखिरी मिनट में आईपीएल अनुबंध हासिल करने वाले ऑलराउंडर ने चार विकेट चटकाए. निकोलस पूरन और मिशेल मार्श ने सनराइजर्स के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और लगातार दूसरे अर्धशतक जड़े, जिससे लखनऊ ने 23 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. 

पंत ने राहत की सांस ली पंत ने माना कि एलएसजी के कप्तान के तौर पर पहली जीत हासिल करना उनके लिए बड़ी राहत की बात है. उन्होंने ठाकुर के प्रदर्शन और प्रिंस यादव की भी तारीफ की, जिन्होंने आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में टैविस हेड को आउट किया. इस जीत के साथ ही एलएसजी अब पॉइंट्स टेबल में भी दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. अब लखनऊ का अगला मुकाबला 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा. 

CSK के खिलाफ कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, दो बड़े रिकॉर्ड दांव पर

विराट कोहली कै फैन हैं गायकवाड़, लेकिन CSK vs RCB मैच से पहले बोले- हमें बेसब्री से…

कौन है ये गेंदबाज, जिसने तोड़ दिया काव्या मारन का दिल, ट्रेविस हेड और क्लासेन का एक साथ किया शिकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >