सौतेला व्यवहार! 9 मैचों के लिए IPL 2025 में हुआ बदलाव, भड़की KKR ने लिख डाली चिट्ठी

IPL 2025 Rule Change on Rain Delays KKR Raises Issue: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने लीग के अंतिम नौ मैचों के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है, ताकि बारिश में भी पूरे 20 ओवर के मैच कराए जा सकें. IPL के सीओओ हेमांग अमीन ने बताया कि यह बदलाव मानसून की जल्द शुरुआत को देखते हुए किया गया है. हालांकि, केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने इस फैसले के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह नियम 17 मई से ही लागू किया जाना चाहिए था.

IPL 2025 Rule Change on Rain Delays KKR Raises Issue: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने नियमों में बदलाव करते हुए लीग के अंतिम नौ मैचों के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय मंजूर किया, ताकि मानसून की संभावित बारिश के बावजूद पूरे 20 ओवर के मैच पूरे कराए जा सकें. इससे पहले, लीग मैचों के लिए केवल एक घंटे और प्लेऑफ मुकाबलों के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय निर्धारित था. IPL के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) हेमांग अमीन ने मंगलवार को सभी दस टीमों को भेजे ईमेल में बताया कि यह बदलाव मानसून की जल्द शुरुआत के कारण बारिश के बढ़ते खतरे को देखते हुए किया गया है. हालांकि, KKR के सीईओ वेंकी मैसूर ने इस फैसले के समय पर सवाल उठाया और पूछा कि जब टूर्नामेंट 17 मई को फिर से शुरू हुआ था, उसी समय से यह नियम क्यों नहीं लागू किया गया.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) द्वारा वर्षा प्रभावित लीग मैचों के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय देने के फैसले की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने इस निर्णय को आकस्मिक और गलत समय पर लिया गया कदम बताया है. KKR का मानना है कि अगर यह नियम पहले लागू किया गया होता, तो वे प्लेऑफ की दौड़ में बने रह सकते थे. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, मैसूर ने ईमेल में लिखा, “हालात को देखते हुए सीजन के बीच में नियमों में बदलाव करना जरूरी हो सकता है, लेकिन ऐसे बदलावों को लागू करने में निरंतरता की उम्मीद की जाती है.”

उन्होंने केकेआर और आरसीबी के बीच 17 मई को बेंगलुरु में खेले जाने वाले मुकाबले का उदाहरण दिया, जो भारत-पाक तनाव के चलते IPL में हुए विराम के बाद पहला मैच था. उस मुकाबले में बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मैच को रात 10:26 बजे रद्द कर दिया गया, जबकि कट-ऑफ टाइम रात 10:56 था. दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फिर गया.

मैसूर ने तर्क दिया कि अगर उस मैच में नया दो घंटे का अतिरिक्त समय लागू होता, तो कम से कम पांच-पांच ओवर का मुकाबला कराना संभव हो सकता था, जिससे केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें बनी रह सकती थीं. उन्होंने कहा, “जब आईपीएल दोबारा शुरू हुआ था, तब साफ था कि 17 मई का मुकाबला बारिश से प्रभावित हो सकता है. मौसम पूर्वानुमान भी यही बता रहे थे. न सिर्फ मैच धुल गया, बल्कि अब जो अतिरिक्त 120 मिनट लागू किए जा रहे हैं, अगर तब होते तो पांच ओवर प्रति पारी का मैच हो सकता था.”

उन्होंने अंत में लिखा, “उस वॉशआउट ने केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म कर दीं. इस तरह के आकस्मिक फैसले और उन्हें लागू करने में असंगतता, इस स्तर के टूर्नामेंट के लिए उपयुक्त नहीं हैं. मुझे यकीन है कि आप समझ सकते हैं कि हम क्यों खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.”

IPL 2025 के बीच शुरू हो रही नई लीग, सुरेश रैना, हर्षल गिब्स और दिलशान जैसे दिग्गज होंगे शामिल

मैदान पर माही, स्टैंड्स में धोनी! हमशक्ल को देख हैरान हुए लोग, कौन है कैप्टन कूल की तरह दिखने वाला शख्स?

IPL 2025 में राजस्थान का सफर खत्म,  संजू सैमसन ने कहीं आखिरी बातें, वैभव की तारीफ में बोले, उसके लिए…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >