‘अबे मेरा क्या ले रहा है? वो ले...’ रोहित शर्मा का वही अंदाज, आंधी के बीच तूफान बने बोल्ट, देखें Video

IPL 2025 Rohit Sharma and Trent Boult: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई की टीम पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है, लेकिन खराब मौसम और धूल भरी आंधियों ने उनकी तैयारियों पर असर डाला है. इस बीच एक वायरल वीडियो में रोहित शर्मा तूफान के बीच अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए, वहीं ट्रेंट बोल्ट मैदान पर दौड़ लगाते दिखे. बदलते मौसम के चलते मुंबई का प्रैक्टिस सेशन भी बाधित हुआ.

IPL 2025 Rohit Sharma and Trent Boult: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही राजधानी पहुंच चुकी है और इस समय मैदान पर जमकर अभ्यास कर रही है. हालांकि, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में शुक्रवार को अचानक मौसम में बदलाव आया, जिससे उनकी तैयारियों पर असर पड़ा. दूसरे दिन भी लगातार धूल भरी आंधियों और तापमान में गिरावट के चलते मुंबई इंडियंस का प्रैक्टिस सेशन भी प्रभावित हुआ. इसी तरह के मौसम के बीच फिर तूफान ने दस्तक दी और इसका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें रोहित शर्मा अपने चिर परिचित अंदाज में बिंदास बोल से छा गए. उनके साथ ही ट्रेंट बोल्ट ने भी लंबी दौड़ लगा दी.  

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो साझा किया.  इसमें स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा तूफान को देखकर मजेदार प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं. जैसे ही तेज हवाएं स्टेडियम में चलने लगीं, रोहित अपने साथियों से मजाक में “कमबैक” (जल्दी आओ) कहते हैं. इसके बाद वे कैमरा मैन से मजाक में कहते हैं, “अबे मेरा क्या ले रहा है? वो वीडियो ले”, यानी “तू मुझे क्यों शूट कर रहा है? तूफान का वीडियो बना.”

तूफान बनकर भागे ट्रेंट बोल्ट

इसी तूफान का एक वीडियो और एमआई ने पोस्ट किया, जिसमें ट्रेंट बोल्ट तेजी से भागते हुए दिख रहे हैं. Trent Boult ran after Storm hit Delhi Cricket Ground.

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि वह पिछले चार मुकाबलों में 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाए हैं. जबकि इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वह शानदार लय में नजर आए थे. अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या वह अगले मैच में फॉर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने अब तक खेले 4 मैच ( कुल पांच मैच) में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और वह पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है. पिछला सीजन भी कुछ ऐसा ही रहा था और इस बार भी मुंबई की हालत कुछ वैसी ही दिख रही है. अब उनके सामने अपराजित चल रही दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती है, जिससे पार पाना आसान नहीं होगा

मुबई इंडियंस का अगला मुकाबला रविवार 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगा. मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है टीम पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अब तक टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम है जिसने अपने चारों मैच जीते हैं. मुंबई की एक और हार उसकी प्लेऑफ की संभावनाओं को और मुश्किल कर देगा. इसलिए हार्दिक ब्रिगेड इस मैच में अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी. 

शर्म, अफसोस, फक्र…; मोहम्मद रिजवान ने तोड़ी चुप्पी, अंग्रेजी के बवाल पर दिया जवाब, देखें Video

‘पाताल लोक में पहुंच गई है सीएसके’, शर्मनाक हार के बाद दिग्गज ने ली चुटकी, सुझाई आगे की राह

जेम्स एंडरसन को मिलेगा इंग्लैंड का सबसे बड़ा सम्मान, क्रिकेट में योगदान के लिए दिया जाएगा ‘नाइटहुड’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >