चहल के कहर से केकेआर ध्वस्त, फिर आया आरजे महवश का ‘प्यार’, इंस्टा पोस्ट कर दिया ये तमगा

IPL 2025 RJ Mahvash Post for Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2025 के रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने 111 रन का बचाव करते हुए केकेआर को 16 रन से हराया. युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया. कोलकाता ने 62/2 से 95 ऑलआउट तक का पतन देखा, चहल की स्पिन के आगे बल्लेबाजी बिखर गई. मैच के बाद आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर चहल की तारीफ करते हुए उनकी परफॉर्मेंस को सराहा.

IPL 2025 RJ Mahvash Post for Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2025 के सांसे रोक देने वाले मुकाबलों में से एक में पंजाब किंग्स ने केकेआर को 16 रन से हरा दिया. केवल 111 रन का बचाव करते हुए किंग्स ने कोलकाता को 95 रन पर ही ढेर कर दिया. इस मैच में पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए जिसकी बदौलत मुल्लांपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में एक समय पर 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर सहज दिख रही कोलकाता अगले 33 रन पर 8 विकेट गंवाकर मैच हार गई. चहल की घातक लेग-स्पिन ने मैच का रुख पलट दिया. इस मैच के बाद चहल की परफॉर्मेंस पर रेडियो जॉकी महवश ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर चहल की तारीफ की.

फरवरी 2025 में डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे चहल और धनश्री अब अलग हो चुके हैं, और अब खबरें हैं कि चहल का नाम पॉपुलर रेडियो जॉकी और एक्ट्रेस महवश से जुड़ रहा है. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के लिए पोस्ट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.

चहल के केकेआर के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन के बाद महवश ने इंस्टाग्राम पर चहल के साथ एक तस्वीर साझा की और उनकी तारीफ करते हुए एक प्यारा मैसेज भी लिखा.आरजे महवश ने चहल की घातक गेंदबाजी पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “क्या टैलेंटेड इंसान है! आईपीएल के टॉप विकेट-टेकर होने की वजह साफ है! असंभव!” महवश अक्सर पंजाब के मैचों में देखी जा रही हैं और टीम के लिए चीयर भी करती दिख जाती हैं.

चहल की गेंदबाजी उनके आईपीएल कीमत के अनुरूप ही रही. पंजाब ने उन्हें इस बार 18 करोड़ रुपये में खरीदकर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा स्पिनर बनया था और उन्होंने इस मैच में साबित भी कर दिया. कोलकाता की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना चुकी थी. कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर थे, लेकिन 8वें ओवर में चहल ने रहाणे को एलबी बोल्ड कर सारी बाजी पलट दी. इसके बाद 10वें ओवर में चहल ने रघुवंशी का विकेट भी झटक दिया और रसेल और रिंकू सिंह जैसे पावर हिटर भी पंजाब के सामने फेल हो गए. चहल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. 

कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे और इम्पैक्ट प्लेयर अंगकृष रघुवंशी ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े थे, लेकिन चहल ने रहाणे को एलबीडब्ल्यू आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. बॉल ट्रैकर के मुताबिक गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी लेकिन रहाणे ने रिव्यू नहीं लिया. इसके बाद चहल ने अगले ओवर में रघुवंशी (37 रन) को भी पवेलियन भेजा और ग्लेन मैक्सवेल ने वेंकटेश अय्यर को एलबीडब्ल्यू कर दिया. फिर चहल ने दो गेंदों में दो विकेट लेकर मैच पूरी तरह पंजाब के पक्ष में मोड़ दिया, रिंकू सिंह को स्टंप और रामदीप सिंह को गोल्डन डक पर आउट किया. हालांकि हैट्रिक नहीं पूरी हो सकी क्योंकि हर्षित राणा ने अगली गेंद बचा ली. चहल और पंजाब की यह रात यादगार बन गई, जो अब छह में चार जीत के साथ 10 टीमों की तालिका में टॉप 4 में पहुंच गई है.

‘अब ऐसे मुकाबले की जरूरत नहीं’, PBKS की जीत के बाद पोटिंग का बड़ा बयान, अपने कैरियर से जोड़ दी बात

PBKS vs KKR मैच का टर्निंग प्वाइंट? कम स्कोर कैसे बचाया? श्रेयस अय्यर ने बताया, पिच की तासीर भी की बयां

युजवेंद्र चहल ने रचा नया IPL इतिहास, सुनील नरेन की बराबरी कर हासिल किया ये बड़ा मुकाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >