रियान पराग ने मान ली हार? RCB के खिलाफ मैच गंवाने के बाद इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

IPL 2025 RR vs RCB, Riyan Parag Statement: आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराया. 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान 194/9 तक ही पहुंच सका. हार के बाद कप्तान रियान पराग ने बल्लेबाजी में चूक को हार की वजह बताया.

IPL 2025 RCB vs RR, Riyan Parag Statement: आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 11 रन की करीबी हार झेलनी पड़ी. मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टैंड-इन कप्तान रियान पराग ने माना कि उनकी टीम को इस हार के लिए खुद को ही दोष देना चाहिए. मैच के बड़े हिस्से में नियंत्रण में रहने के बावजूद राजस्थान ने अहम मौकों पर चूक की, खासकर बल्लेबाजी में, जिससे मैच उनके हाथ से निकल गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में राजस्थान ने बेहतरीन संघर्ष करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन ही बना सका. 

मैच के बाद रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया. मुझे लगा कि यह विकेट 210-220 रन लायक था, लेकिन हमने उन्हें 205 पर रोक दिया, जो एक अच्छा प्रयास था.” हालांकि लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन मध्य ओवरों में स्पिन के खिलाफ राजस्थान की धीमी बल्लेबाजी उन्हें भारी पड़ी. रियान ने कहा, “हम बैटिंग में आधे रास्ते तक अच्छी स्थिति में थे, लेकिन हमें खुद को ही दोष देना होगा. हमने स्पिनर्स के खिलाफ पर्याप्त इरादा नहीं दिखाया और योजनाओं को सही से अमल में नहीं ला पाए.”

अपनी रणनीतियों को लागू नहीं कर सके- रियान

उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों को खुद जिम्मेदारी लेनी होगी और निडर होकर खेलना होगा. यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें एक गलती भारी पड़ जाती है और आज वही हुआ.” पराग ने बताया कि टीम के भीतर ऐसी स्थितियों को लेकर काफी चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन जब जरूरत पड़ी तब टीम पीछे रह गई. उन्होंने कहा, “हम टीम के रूप में खुलकर बात करते हैं और ईमानदारी से चर्चा करते हैं. ऐसी स्थितियों पर पहले बात हुई है, लेकिन आज हम उसे लागू नहीं कर सके,”अब जब प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं, पराग ने अंत में कहा, “हम जीत की स्थिति में थे, लेकिन उसे गंवा दिया. अब हमें गर्व के लिए खेलना होगा. बहुत सारे प्रशंसक हैं जो हमारा समर्थन करते हैं. बहुत सारे लोग हैं जो हमारे लिए कड़ी मेहनत करते हैं ताकि हम यहां आकर इस तरह के टूर्नामेंट में खेल सकें. हमें उनके लिए यह करना होगा. इस खेल को खेलने और इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के लिए बहुत आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं और अगली बार जब हम खेलेंगे तो हमें यह दिखाना होगा.”

RCB vs RR मैच का हाल

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. बंगलुरु की ओर से फिल सॉल्ट (26 रन) और विराट कोहली के बीच 61 रन की साझेदारी से हुई. इसके बाद विराट (70 रन) और देवदत्त पडिक्कल (50 रन) के बीच 95 रन की साझेदारी हुई. अंतिम ओवरों में टिम डेविड (नाबाद 23 रन) और जितेश शर्मा (नाबाद 20 रन) ने अहम योगदान दिया और स्कोर 205/5 तक पहुंचाया. राजस्थान के लिए संदीप शर्मा (2/45) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 1/33 का किफायती स्पेल फेंका.

लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे दर्शा दिए. उन्होंने (19 गेंदों में 49 रन) और वैभव सूर्यवंशी (10 गेंदों में 16 रन) ने तेज़ शुरुआत की और पहले 6 ओवरों में 52 रन जोड़े. फिर नितीश राणा (28), कप्तान रियान पराग (22) और ध्रुव जुरेल (47) ने टीम को अच्छी स्थिति में ला दिया, जहां आखिरी दो ओवर में सिर्फ 18 रन चाहिए थे और 5 विकेट बचे थे. लेकिन क्रुणाल पंड्या (2/31) ने पराग और राणा को आउट कर पलड़ा RCB की ओर मोड़ा, और फिर जोश हेजलवुड (4/33) व यश दयाल (1/33) ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी कर RCB को 11 रन से जीत दिला दी.

राजस्थान के खिलाफ RCB की जीत की रणनीति क्या थी? विराट कोहली ने बताया, खिलाड़ियों के अलावा इनकी भी की तारीफ

पहलगाम आतंकी हमले का असर क्रिकेट पर, भारत में नहीं किया जाएगा PSL का प्रसारण

विराट कोहली ने तोड़ डाला बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >