CSK के खिलाफ जीत के बाद खुश और निराश भी हैं रियान पराग, कहा- दो मैचों के बाद…

IPL 2025 CSK vs RR: आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराकर जीत दर्ज की. कप्तान रियान पराग ने 182/9 के स्कोर को नाकाफी बताते हुए बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत पर जोर दिया, लेकिन टीम की फील्डिंग से संतुष्ट नजर आए. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान ने चेन्नई को 176/6 पर रोक दिया.

IPL 2025 CSK vs RR: आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने जीत की शानदार शुरुआत करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 6 रन से हराया. गुवाहाटी में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में स्टैंड-इन कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में राजस्थान ने 182/9 का स्कोर खड़ा किया और बेहतरीन गेंदबाजी व फील्डिंग के दम पर चेन्नई को 176/6 पर रोक दिया. हालांकि रियान पराग (Riyan Parag) के लिए यह स्कोर नाकाफी, मैच के बाद उन्होंने जीत पर खुशी तो जताई, लेकिन बल्लेबाजी में जोर देने की बात कही. हालांकि वे अपनी टीम की फील्डिंग से प्रसन्न नजर आए. Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals.

राजस्थान ने बोर्ड पर 182 रन लगाए, लेकिन कप्तान रियान पराग को लगा कि उनकी टीम बल्ले से और बेहतर कर सकती थी. उन्होंने कहा, “अच्छा लग रहा है. थोड़ा समय लगा, यह दो गेम थे, लेकिन लंबा लगा. लगा कि हम 20 रन कम बना पाए. हम बीच के ओवरों में अच्छा खेल रहे थे, लेकिन जल्दी ही कुछ विकेट खो दिए. लेकिन हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. गेंदबाजों ने आगे बढ़कर हमारी सामूहिक योजनाओं को अंजाम दिया.”

उन्होंने टीम के पिछले प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा,  “हमारे लिए दो मुश्किल गेम रहे, 280 रन पर आउट होना और फिर दूसरे गेम में 180 के आसपास बचाव नहीं कर पाना. लेकिन बातचीत उन गेम को भूलकर, नए सिरे से खेलने और सामूहिक रूप से अच्छा गेम खेलने की थी.”

पिछले मैच में राजस्थान के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर काफी महंगे साबित हुए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने इसकी भरपाई कर दी. लेकिन पराग ने उनसे केवल 3 ओवर ही करवाए, जबकि उनका पहला ओवर मेडेन गया था. उनको को पूरे ओवर न देने पर सफाई देते हुए पराग ने कहा, “सिर्फ स्थिति का आकलन करते हुए, सौभाग्य से हमारे पास सात विकल्प थे. हमने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी.”

फील्डिंग बनी जीत की असल वजह

रॉयल्स ने शानदार फील्डिंग भी की, जिसे पराग ने अपनी जीत का मुख्य कारण बताया. उन्होंने फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक के काम की प्रशंसा की और फील्डिंग के मानकों को बेहतर बनाने के लिए टीम की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ” हमने 20 रन कम बनाए, लेकिन फील्डिंग हमेशा उन रनों की भरपाई करती है जो हम कम बना पाए. हम अपने फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक के साथ काफी काम कर रहे हैं और इसका नतीजा मिल रहा है.”

IPL 2025 CSK vs RR मैच का हाल कैसा रहा

गुवाहाटी में खेले गए मैच में टॉस जीतकर सीएसके ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान की शुरुआत लड़खड़ाई जब जायसवाल जल्दी आउट हो गए. इसके बाद संजू सैमसन (16 गेंदों में 20 रन) और नितीश राणा (33 गेंदों में 81 रन) के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान रियान पराग (28 गेंदों में 37 रन) ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन उन्हें ज्यादा सहयोग नहीं मिला और राजस्थान की टीम 182/9 तक ही पहुंच सकी. चेन्नई के लिए नूर अहमद और मथेशा पथिराना ने दो-दो विकेट लिए, जबकि खलील अहमद ने 2/38 का स्पेल डाला.

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत खराब रही, जब रचिन रवींद्र शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद राहुल त्रिपाठी (19 गेंदों में 23) और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि, शिवम दूबे (10 गेंदों में 18) और विजय शंकर (छह गेंदों में नौ) जल्दी आउट हो गए, जिससे सीएसके का स्कोर 92/4 हो गया.

गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 63 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन एमएस धोनी (10 गेंदों में 16 रन), रवींद्र जडेजा (22 गेंदों में 32* रन) और जेमी ओवरटन (चार गेंदों में 11* रन) के प्रयासों के बावजूद चेन्नई 176/6 के स्कोर तक ही पहुंच पाई और मुकाबला 6 रन से हार गई. राजस्थान के लिए वानिंदु हसरंगा सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 4/35 के आंकड़े दर्ज किए. संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला.

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के दो अंक हो गए हैं, जिससे वे अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गए. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स एक जीत और दो हार के साथ सातवें स्थान पर है.

किन कारणों से हारी CSK, कप्तान गायकवाड़ ने बताया, पुराने साथियों को भी किया याद, कहा- वो होते तो…

मिशेल स्टार्क के ‘पंजे’ के बाद फाफ डुप्लेसी का कहर, दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >