ऋषभ का बल्ला तो चला नहीं, BCCI ने बिल अलग फाड़ दिया, गलती की और दिग्वेश-पंत पर लगा लाखों का जुर्माना

IPL 2025 LSG vs MI: आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया. लखनऊ ने पंजाब से मिली पिछली हार के बाद जोरदार वापसी की. मुंबई के खिलाफ लखनऊ ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया. कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला इस मैच में भी शांत रहा, वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि जीत के बावजूद पंत और गेंदबाज दिग्वेश राठी को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा. Rishabh Pant and Digvesh Rathi Fined by BCCI.

IPL 2025 LSG vs MI: शुक्रवार, 5 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ही मुंबई इंडियंस को 12 रनों से मात दी. इस मैच में पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ हार के बाद लखनऊ ने जबरदस्त वापसी करते हुए मुंबई के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा. लेकिन इस मैच में पंत का बल्ला फिर खामोश रहा. उन्होंने 6 गेंद पर केवल 2 रन बनाए और उसके बाद हार्दिक पांड्या की गेंद पर चलते बने. हालांकि जीत के बाद भी उनकी मुश्किल कम नहीं हुई. टीम के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज दिग्वेश राठी को अनुशासनात्मक मामलों में सख्ती का सामना करना पड़ा. दोनों के ऊपर बीसीसीआई की ओर से लाखों का जुर्माना ठोका गया है.  

आईपीएल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आचार संहिता के उल्लंघन के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला ऐसा अपराध था, जो आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत आता है. यह अनुच्छेद न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है. इस आधार पर पंत को यह आर्थिक दंड भुगतना पड़ा है. Rishabh Pant and Digvesh Rathi Fined by BCCI.

दिग्वेश सिंह को मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर भी जुर्माना लगा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए इसी मुकाबले में आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. यह अनुच्छेद 2.5 के तहत उनका इस सीजन में दूसरा लेवल 1 अपराध था. इसके चलते दिग्वेश को दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं. इससे पहले, 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी दिग्वेश को एक डिमेरिट अंक मिला था.

दिग्वेश सिंह राठी अपने अलग तरीके के सेलीब्रेशन के कारण चर्चा में आए, जब उन्होंने पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को आउट करने के बाद नोटबुक सेलीब्रेशन किया, जिसमें उन्होंने ऐसा किया, जैसे वे अपने विकेटों की संख्या नोट कर रहे हों. वहींं मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने नमन धीर को आउट करने के बाद भी इसी तरह से इशारा किया था. हालांकि उनकी शानदार गेंदबाजी (4 ओवर 21 रन देकर 1 विकेट) के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

रेफरी का निर्णय बाध्यकारी होगा

आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है. आईपीएल ने इन अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की आधिकारिक पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों को मैदान पर नियमों और खेल भावना का पूरी तरह पालन करना होगा.

इन जुर्मानों के बावजूद, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहद जरूरी जीत मिल चुकी है. इस जीत के बाद चार मैचों में दो जीत के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर पहुंच गई है, लेकिन कप्तान और खिलाड़ियों को अब आने वाले मैचों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी, ताकि भविष्य में ऐसी अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचा जा सके.

सूर्यकुमार यादव का धांसू छक्का; बॉल गर्ल का सिर बचा कंधा चोटिल, लेकिन उफ्फ तक नहीं…Video

तिलक को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किसका? हेड कोच की आई सफाई, बताया- उससे रन…

प्रार्थना रंग लाई! खिलाड़ियों के साथ संजीव गोएनका भी लगे थे, इस खिलाड़ी के आउट होने पर किया कुछ ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >