खुद की बैटिंग ऑर्डर, मयंक यादव प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं, LSG की हार कैसे? ऋषभ पंत ने दिया जवाब

IPL 2025 DC vs LSG, Rishabh Pant Statement after Match: आईपीएल 2025 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया. लखनऊ ने तेज शुरुआत के बावजूद अंतिम ओवरों में रन बनाने की रफ्तार खो दी और केवल 159 रन बना सकी, जिसके जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत के देर से बल्लेबाजी करने और मयंक यादव की गैरमौजूदगी पर सवाल उठे, जिसका जवाब उन्होंने मैच के बाद दिया.

IPL 2025 DC vs LSG, Rishabh Pant Statement after Match: आईपीएल 2025 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के छह विकेट पर 159 रन के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 13 गेंद शेष रहते दो विकेट पर 161 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी की बड़ी चर्चा रही. एक समय पर 12 ओवर में उनकी टीम 2 विकेट खोकर 105 रन रन बना चुकी थी, लेकिन अंत में 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी. इसमें सबसे बड़ा कारण ऋषभ पंत का बल्लेबाजी क्रम में ऊपर न आना भी माना गया. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर आठ विकेट की करारी हार के बाद बल्लेबाजी क्रम में खुद को नीचे भेजने की वजह बताई और तेज गेंदबाज मयंक यादव की लगातार गैरमौजूदगी पर भी बात की, जो ‘इम्पैक्ट सब्स’ लिस्ट में होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने. Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants.

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद लखनऊ ने आक्रामक शुरुआत की. एडन मार्करम (52) और मिचेल मार्श (45) के बीच विस्फोटक 87 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. मार्करम के 10वें ओवर में आउट होने और इन-फॉर्म निकोलस पूरण (9) के फ्लॉप होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अब ऋषभ पंत क्रीज पर आएंगे और चौकों-छक्कों की बरसात करेंगे.

केवल दो गेंद ही खेले पंत

लेकिन उनकी जगह अब्दुल समद बल्लेबाजी करने आए, फिर डेविड मिलर और आयुष बडोनी. पंत अंततः पहली पारी की अंतिम दो गेंदों पर बल्लेबाजी करने आए और एक बार फिर बल्ले से नाकामी ही हाथ लगी. पहली गेंद पर उन्होंने जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद को मिस कर गए. दूसरी और आखिरी गेंद पर उन्होंने रुख बदलते हुए बाउंड्री मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पैड से लगकर स्टंप्स पर जा लगी और वह दो गेंदों में डक पर आउट हो गए. लखनऊ की पारी 159/6 पर सिमट गई, जो कि एक समय 180-190 तक जाने की स्थिति में थी.

पंत के देर से बल्लेबाजी करने आने की वजह को लेकर कई अटकलें थीं, खासकर टॉस के वक्त उनके हाथ पर नजर आए भारी पट्टियों को लेकर. लेकिन मैच के बाद पंत ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय रणनीति के तहत लिया गया था. उन्होंने कहा, “सोच यही थी कि फायदा उठाया जाए. हमने समद को इसलिए भेजा ताकि इस पिच पर तेजी से रन बनाए जा सकें. उसके बाद मिलर आए और हम पिच पर फंस गए. अंत में यही चीजें हैं जिन्हें हमें समझना है और आगे बढ़ते हुए अपनी बेस्ट कॉम्बिनेशन खोजनी है.”

तेज शुरुआत के बावजूद लखनऊ की पारी बीच के ओवरों में सुस्त हो गई और उन्होंने बढ़त गंवा दी. जहां वे 180-190 रन तक पहुंच सकते थे, वहीं वे सिर्फ 159 पर रुक गए. पंत ने कहा, “हमें पता था कि हम 20 रन पीछे रह गए. लखनऊ में टॉस का बहुत बड़ा रोल होता है. जो भी टीम पहले गेंदबाजी करती है उसे विकेट से बहुत मदद मिलती है. हमें बस टिके रहना था लेकिन हम रन नहीं बना सके.”

टॉस एक बड़ा फैक्टर- ऋषभ पंत

हालांकि पंत ने कहा कि टीम “बहाने नहीं ढूंढ़ रही”, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि टॉस खेल की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. आईपीएल 2025 में अब तक लखनऊ में हुए 6 मैचों में से 5 बार टॉस जीतने वाली टीम जीती है. उन्होंने कहा, “हां, यहां टॉस बहुत बड़ा फैक्टर है, लेकिन एक टीम के तौर पर हम इसे बहाने के रूप में नहीं देख रहे. लखनऊ में ऐसा हमेशा होता है, दूसरी पारी में विकेट बेहतर हो जाती है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है. यही खेल है और आप इसकी शिकायत नहीं कर सकते.”

मयंक यादव को टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया?

सीजन का आधा हिस्सा गुजरने के बाद भी लखनऊ को पिछले साल खोजे गए तेज गेंदबाज मयंक यादव का इंतजार है. मयंक को टीम में शामिल करने की संभावनाओं पर बात करते हुए पंत ने बताया कि वे अभी भी उन्हें टीम में फिट करने का रास्ता तलाश रहे हैं. उन्होंने कहा, “हम आयुष को इम्पैक्ट के तौर पर इसलिए ला रहे हैं ताकि मयंक को कुछ गेम टाइम मिले. बस कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें सीजन की शुरुआत में ही मौका मिले क्योंकि आधा सीजन बीत चुका है. वह अभी एनसीए से लौटे हैं, अब देख रहे हैं कि उन्हें कैसे टीम में फिट किया जाए.”

लखनऊ की यह सीजन की चौथी हार थी. मैच के बाद पंत ने अपनी टीम के लिए एक स्पष्ट संदेश दिया, “अभी कुछ नहीं सोचा है, बस मैच खत्म हुआ है. हम फिर से एक साथ आएंगे, रणनीति बनाएंगे और नए सिरे से शुरुआत करेंगे. अगला मैच एक नई शुरुआत की तरह लेंगे.”

27 करोड़ का सबसे महंगा खिलाड़ी, एक बार फिर जीरो पर आउट, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे मीम्स

Watch Video शार्दुल ठाकुर ने मारा ताना तो करुण नायर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, हंसते-हंसते लोटपोट हो गए अक्षर पटेल

11 साल पहले देखा 50 शतकों का सपना, 2025 में भविष्यवाणी की तरह हुआ पूरा, हैरान हुआ विश्व क्रिकेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >