IPL 2025 Restart: नहीं हो पाएगा RCB vs KKR मैच! बारिश बनेगी विलेन? जानें बंगलुरु मौसम का हाल

IPL 2025 Restart RCB vs KKR M. Chinnaswamy, Bengaluru Weather Report: आईपीएल 2025 का रीस्टार्ट RCB बनाम KKR मुकाबले से 17 मई को बेंगलुरु में होना है. भारत-पाक तनाव के कारण 10 दिन तक रुकी लीग फिर शुरू होने को तैयार है, लेकिन बारिश फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है. बेंगलुरु में 15 से 17 मई तक लगातार बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे मैच पर असर पड़ सकता है.

IPL 2025 Restart RCB vs KKR M. Chinnaswamy, Bengaluru Weather Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला खेला जाएगा. भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के कारण लीग को 10 दिन तक रोकना पड़ा था. अब जब यह दोबारा शुरू होने के लिए तैयार है, फैंस को फिर से निराशा हो सकती है. बारिश की आशंकाओं ने आईपीएल के दोबारा शुरू होने में बड़ा खलल डाला है. बेंगलुरु में फिलहाल कल 15 मई से बारिश हो रही है. 16 मई को भी 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है और 17 मई को भी इसी तरह की संभवना व्यक्त की जा रही है. 

बेंगलुरु में आईपीएल 2025 17 मई से दोबारा शुरू हो रहा है. जबकि होने वाले इस मुकाबले के दौरान बारिश की 65% संभावना है. जबकि तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने की संभावना 84 प्रतिशत है. हालांकि रात में 7-9 बजे के बीच इसकी संभावना 40 प्रतिशत है, लेकिन रात में 10 बजे के बाद बारिश की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं. 98 प्रतिशत संभावना है कि घने बादल छाए रहेंगे. ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को फिर से निराशा हो सकती है. जबकि प्लेऑफ की दौड़ में लगी दोनों टीमों के लिए यह मुकबला काफी अहम है.  

आरसीबी के लिए एक जीत उसका प्लेऑफ में स्थान पक्का कर सकता है. वह फिलहाल 11 मैचों में 8 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है. जबकि गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का अब तक का सीजन खराब रहा है और वे प्लेऑफ की दौड़ में करो या मरो की स्थिति में हैं. अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम फिलहाल 12 मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है. फ्रैंचाइजी अपना पिछला मुकाबला हारने के बाद आ रही है. 

RCB और KKR के बीच शनिवार को होने वाले इस मुकाबले में देखना दिलचस्प होगा कि पिच किस तरह बर्ताव करती है. मौजूदा सीजन में इस पिच का मिजाज थोड़ा बदला है. अब गेंदबाजों को भी विकेट से मदद मिल रही है जिससे मुकाबले और रोमांचक हो गए हैं. पिच के व्यवहार में बदलाव का एक कारण मिट्टी का रंग भी है, जो हर मैच के लिए सतह तैयार करते वक्त इस्तेमाल होता है. बारिश के बाद माहौल थोड़ा अलग व्यवहार भी कर सकता है. जहां तक पिछली बार इस मैदान पर खेले गए मैच (RCB बनाम CSK) की बात है, वह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुआ था. उस मुकाबले में कुल 420 से ज्यादा रन बने थे. इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए एक अहम फैक्टर ओस हो सकती है, जो मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकती है.

RCB vs KKR दोनों टीमों का स्क्वॉड

आरसीबी: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमन पॉवेल, वेंकटेश अय्यर, मोइन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया.

विराट से बेहतर हैं रोहित शर्मा, हर्शेल गिब्स ने बताए कारण, कोहली की इस गलती का दिया हवाला

मैदान बना स्वीमिंग पूल, टिम डेविड ने लगाई छलांग, बारिश में लोट पोट होकर खूब नहाए, देखें Video

मयंक यादव को लेकर शर्मशार हुआ BCCI और एनसीए, एक साल में तीसरी बार उभरी चोट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >