किसी को भी नहीं बख्शते विराट, अब अभिषेक शर्मा को ऐसे दिखाया एग्रेशन, Video

IPL 2025 Virat Kohli’s Abhishek Sharma Wicket Celebration: कोहली अपने जुनून और हर बड़े पल पर टीम का हौसला बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं. लखनऊ में RCB बनाम SRH मैच के दौरान अभिषेक शर्मा के आउट होते ही विराट कोहली ने अपने आक्रामक अंदाज़ में जोरदार जश्न मनाया.

IPL 2025 Virat Kohli’s Abhishek Sharma Wicket Celebration: विराट कोहली क्रिकेट को लेकर अपने जुनून और मैदान पर आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. जब भी उनका साथी बल्लेबाज चौका-छक्का मारता है या विपक्षी टीम का कोई बड़ा विकेट गिरता है, कोहली पूरे जोश के साथ अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते हैं. भिंची हुई मुट्ठियां ऐसा इशारा करती हैं कि जैसे सब कुछ हासिल कर लिया हो. कुछ ऐसा ही नजारा 23 मई को लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में नजर आया. एसआरएच की पहली पारी के दौरान, अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की, लेकिन चौथे ओवर में लुंगी एनगिडी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 17 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे. लेकिन जैसे ही अभिषेक शर्मा का विकेट गिरा विराट कोहली ने अपना एग्रेशन दिखाया. 

सनराइजर्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की. ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पहले चार ओवर में ही 54 रनों की साझेदारी कर डाली. लेकिन चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लुंगी एनगिडी ने अभिषेक शर्मा को आउट किया. जैसे ही विकेट गिरा, विराट कोहली ने जोरदार अंदाज़ में जश्न मनाया और मैदान पर दौड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी. कोहली पिच पर दौड़ते हुए आए और अभिषेक के सामने लगभग चिल्लाते हुए आक्रामक रुख दिखाया, हालांकि अभिषेक ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. वहीं स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा ताली बजाते हुए टीम का समर्थन करती दिखीं.

कोहली के इस जश्न को कुछ लोगों ने ‘सेंड-ऑफ’ समझा, लेकिन असल में यह उनके आम जश्न का ही हिस्सा था, जो वह बड़े विकेट के वक्त दिखाते हैं. अभिषेक ने भी इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी और शांत भाव से मैदान छोड़ा. इससे पहले अभिषेक शर्मा दिग्वेश राठी से सेंड ऑफ सेलीब्रेशन के लिए भिड़ चुके थे. उस समय दिग्वेश राठी पर मैच फीस का 50 % जुर्माना और 1 मैच का बैन लगा था, जबकि अभिषेक पर 25 प्रतिशत फाइन लगा था. 

वहीं इस मैच की बात करें, तो एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 231 रन जड़ दिए. अभिषेक और ट्रेविस हेड के अलावा ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए. प्लेऑफ के टॉप 2 की रेस में चल रही आरसीबी ने तेज शुरुआत की. ओपनर विराट कोहली और फिल साल्ट ने 7 ओवर में ही 80 रन जोड़ दिए. लेकिन दोनों के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई और वह 189 रन पर ही ऑलआउट हो गई. अब आरसीबी को टॉप 2 में पहुंचने के लिए गुजरात और पंजाब के मैचों पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए आया सबक, ब्रायन बेनेट की ऐतिहासिक पारी से मिला संदेश

‘खुश नहीं हूं…’, RCB के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद भी निराश हैं ईशान, बताई ये वजह

IPL इतिहास में 17वीं बार हुआ ऐसा, क्रुणाल पांड्या हुए हिट विकेट, ऐसे आउट होने वाला ये था पहला बल्लेबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >