मैच नहीं खेले पाटीदार फिर भी लग गया जुर्माना, पैट कमिंस भी बने BCCI दंड के भागीदार

IPL 2025 RCB vs SRH Rajat Patidar and Pat Cummins Fined: आईपीएल 2025 का 65वां मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला गया, जिसमें पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने बाजी मारी. हालांकि इस मैच में कमिंस और रजत पाटीदार पर जुर्माना लगाया गया, जबकि आरसीबी की ओर से जितेश शर्मा टीम का नेतृत्व कर रहे थे.

IPL 2025 RCB vs SRH Rajat Patidar and Pat Cummins Fined: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान अपनी-अपनी टीमों की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है. कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया क्योंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था. पाटीदार पर दूसरी बार अपराध करने वाली आरसीबी की एकादश के सदस्य होने के कारण 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘पाटीदार पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है क्योंकि यह यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का इस सत्र में दूसरा अपराध था.’’ इसके मुताबिक, ‘‘इम्पैक्ट प्लेयर सहित टीम एकादश में शामिल के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से या तो छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया.’’

इस बयान में कहा गया, ‘‘यह आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत इस सत्र में एसआरएच का धीमी ओवर गति से जुड़ा पहला अपराध था जिसके लिये कमिंस पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया.’’ खिताबी दौड़ से बाहर एसआरएच ने प्लेऑफ में पहुंच चुकी आरसीबी के खिलाफ इस मैच में 42 रन की शानदार जीत दर्ज की.

पाटीदार पर क्यों लगा जुर्माना

दिलचस्प बात यह है कि पाटीदार इस मैच में बतौर बल्लेबाज ही खेले और कप्तानी की जिम्मेदारी जितेश शर्मा के पास थी, जो स्टैंड-इन कप्तान थे. इसके बावजूद, पाटीदार को टीम के कप्तान के रूप में जिम्मेदारी उठानी पड़ी. इसी तरह, राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन पर भी दूसरी गलती के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जबकि पहली गलती के वक्त कप्तानी रियान पराग कर रहे थे. हालांकि यदि आगे कोई तीसरा स्लो ओवर रेट अपराध होता है तो जुर्माना और अधिक हो सकता है. आईपीएल 2025 के नियमों में बदलाव के चलते अब किसी कप्तान को निलंबित नहीं किया जाएगा, जैसा कि आईपीएल 2024 तक होता था. 

PSL 2025 फाइनल हुआ तय, 5.63 करोड़ रुपये के लिए इन टीमों के बीच होगा मुकाबला

अभिषेक शर्मा ने लगाया छ्क्का और लग गया 5 लाख का चूना, इस पहल की वजह से करना होगा दान

किसी को भी नहीं बख्शते विराट, अब अभिषेक शर्मा को ऐसे दिखाया एग्रेशन, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >