विराट से मिलने भागी-भागी आईं अनुष्का शर्मा, IPL 2025 जीतने के बाद विरुष्का का सेलीब्रेशन, देखें वीडियो

IPL 2025 RCB vs PBKS Virat Kohli and Anushka Sharma: 18 साल की जिद, एक ख्वाहिश, और अंत में विराट कोहली ने 3 जून 2025 को आईपीएल ट्रॉफी को छू ही लिया. फाइनल जीत के बाद बच्चों की तरह रोए विराट और आंख खुली तो अनुष्का संग आंखें भीगी थीं और ट्रॉफी पास थी.

IPL 2025 Final RCB vs PBKS Virat Kohli and Anushka Sharma: 18 साल का इंतजार और एक ही अधूरी ख्वाहिश से मरहूम विराट कोहली ने 3 जून 2025 को वो भी पा लिया. क्रिकेट से जुनून और खेल के प्रति प्यार का आकाश से ऊंचा लगाव ने किंग को वर्तमान क्रिकेट का वो दर्जा दिलाया, जो शायद कभी सचिन तेंदुलकर और कपिल देव को मिला था. 2008 में शुरू हुई आईपीएल ट्रॉफी के लिए 18 साल तक लगातार लड़ते रहने के बाद आखिरकार विराट कोहली ने उसे चूमा. पंजाब किंग्स को फाइनल में 6 रन से मात देने के बाद विराट तो बच्चों की तरह रोए, लेकिन जब आंखें खुलीं तो चमचमाती ट्रॉफी उनके पास थी. इस जीत के बाद कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक इमोशनल लम्हा साझा किया. मंगलवार RCB ने इतिहास रचा और उसका भी आईपीएल खिताब जीतने का लंबा इंतजार खत्म हुआ.

जैसे ही मैच खत्म हुआ विराट कोहली से मिलने के लिए अनुष्का भागी-भागी आईं. हर मैच में अपने पति के लिए लगातार चीयर करती हुईं अनुष्का ने विराट का हौसला बढ़ाया और आखिरी लम्हे में वो सारी बंदिशें खत्म हो गईं, जो मैदान के बाहर तक सीमित थीं. विराट जीत के बाद स्टैंड्स की ओर बढ़े और अनुष्का को कस कर गले लगा लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तूफान की तरह वायरल हो गया. 

IPL 2025 Final मैच का हाल

कोहली ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल थे. उनकी पारी धीमी, लेकिन बेहद अहम रही. RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190/9 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में पंजाब ने अच्छी टक्कर दी, लेकिन अंत में 184/7 रन ही बना सकी. कोहली इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में ट्रॉफी के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन हर बार उपविजेता बनकर रह गए थे. इस बार भी जब RCB की पारी खत्म हुई तो स्कोर बहुत बड़ा नहीं लग रहा था, लेकिन गेंदबाजों के निरंतर प्रयास ने पंजाब पर दबाव बनाए रखा.

श्रेयस ने किया निराश

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर क्वालिफायर-2 तक बेहतरीन फॉर्म में थे, लेकिन इस मैच में शेफर्ड की एक सीधी गेंद को बाहर की ओर खेलते हुए विकेटकीपर के हाथों कैच दे बैठे और निराश होकर वापस लौटे. रोमारियो शेफर्ड ने जब पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया, तो पहली बार साफ हो गया कि मैच का रुख किस तरफ जा रहा है. जोश इंग्लिस ने जरूर संघर्ष करते हुए 23 गेंदों पर 39 रन (1 चौका, 4 छक्के) बनाए और मिडविकेट की दिशा में बेहतरीन स्ट्राइकिंग की, लेकिन 13वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने उन्हें लॉन्ग ऑन पर कैच करवा दिया. इन दो विकेटों के बाद ही मैदान पर हर डॉट बॉल पर दर्शकों की तालियां गूंजने लगीं. 

शशांक सिंह ने अकेले लड़ी लड़ाई

आखिरी ओवर में जब पंजाब को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे, तो जोश हेजलवुड ने लगातार दूसरी डॉट बॉल डालकर मैच आरसीबी की ओर मोड़ दिया. शशांक सिंह ने 30 गेंदों पर नाबाद 61 रन (3 चौके, 6 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वह बहुत देर से आए. जोश हेजलवुड ने पंजाब की पारी की शुरुआत में ही पहला झटका दिया. क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लेकर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. 

जीत के बाद आंसुओं पर काबू नहीं कर पाए विराट, घुटनों पर बैठे और फफक-फकक कर रो पड़े, देखें वीडियो

18 साल की तपस्या रंग लाई, 18 नंबर की जर्सी पहन विराट ने उठाई पहली IPL ट्रॉफी

IPL 2025 Final: देशभक्ति से सराबोर हुआ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >