ऐतिहासिक! जितेश शर्मा ने तोड़ दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, LSG के खिलाफ रचा इतिहास

IPL 2025 RCB vs LSG Jitesh Sharma breaks MS Dhoni Record: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में RCB ने LSG को छह विकेट से हराकर नौ साल बाद क्वालिफायर-1 में एंट्री की. जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 85 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच पलट दिया. इस पारी के साथ ही उन्होंने सफल रनचेज में नंबर 6 या नीचे बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

IPL 2025 RCB vs LSG Jitesh Sharma breaks MS Dhoni Record: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की. लीग चरण के 70वें मुकाबले में आरसीबी ने छह विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए नौ साल बाद आईपीएल के क्वालिफायर-1 में जगह बना ली है. यह जीत आसान नहीं थी, और एक समय ऐसा लग रहा था कि उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा, लेकिन जितेश शर्मा की 33 गेंदों में नाबाद 85 रन की तूफानी पारी ने मैच का रुख बदल दिया. जितेश ने 33 गेंद पर ही 85 रन की सुनामी पारी खेली. इस पारी की बदौलत उन्होंने रिकॉर्ड तो बनाया ही, साथ ही एमएस धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 

जितेश ने 85 रन की पारी में केवल 33 गेंद का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के लगाए. जितेश शर्मा की यह 85* रनों की पारी आईपीएल इतिहास में सफल रनचेज़ में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाज़ की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी बन गई है. उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाले कैप्टन कूल का  कीर्तिमान तोड़ दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जिन्होंने 2018 में आरसीबी के खिलाफ 70* रन बनाए थे.

IPL में सफल रनचेज में नंबर 6 या उससे नीचे से सबसे बड़ी पारियां

85*(33) – जितेश शर्मा (RCB) बनाम LSG, लखनऊ, 2025

70*(34) – एमएस धोनी (CSK) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2018

70*(31) – आंद्रे रसेल (KKR) बनाम PBKS, मुंबई WS, 2022

70(47) – कीरोन पोलार्ड (MI) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2017

68(30) – ड्वेन ब्रावो (CSK) बनाम MI, मुंबई WS, 2018

जितेश-मयंक की रिकॉर्ड साझेदारी

इसके अलावा जितेश और मयंक के बीच हुई 107 रन की साझेदारी आईपीएल रनचेज में RCB की ओर से पांचवें विकेट या उससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और इकबाल अब्दुल्ला के नाम था, जिन्होंने 2016 क्वालिफायर-1 में गुजरात लायंस के खिलाफ 91 रन जोड़े थे.

RCB vs LSG मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को ऋषभ पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी ने बैकफुट पर धकेल दिया. पंत ने 61 गेंदों में नाबाद 118 रन बनाकर एलएसजी को 20 ओवर में 227/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इसके जवाब में फिल सॉल्ट (30) और विराट कोहली (54) ने आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाते हुए 5.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. इसके बाद टीम ने 12वें ओवर तक 123 पर चार विकेट गंवा दिए. ऐसे में मयंक अग्रवाल और जितेश शर्मा की जोड़ी ने मोर्चा संभालते हुए शतकीय साझेदारी की और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. मयंक ने भी अहम भूमिका निभाते हुए 23 गेंदों पर 41 रन बनाए, जिसका बदौलत आरसीबी ने 18.4 ओवर में 230 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया.

‘मैंने तय कर लिया था कि…’, तूफानी शतक पर बोले ऋषभ पंत, IPL 2025 के बाद के प्लान पर भी किया खुलासा

दिग्वेश राठी के ‘मांकड़िंग’ ने विराट को दिलाया गुस्सा, तो ऋषभ पंत ने जीता दिल, देखें ऐसा क्या हो गया

RCB ने जीत से लगाई रिकॉर्ड्स की भरमार, हासिल किए तमाम अनछुए मुकाम, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >