दिग्वेश राठी के ‘मांकड़िंग’ ने विराट को दिलाया गुस्सा, तो ऋषभ पंत ने जीता दिल, देखें ऐसा क्या हो गया

IPL 2025 RCB vs LSG: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में लखनऊ के खिलाफ जितेश शर्मा की 33 गेंदों पर 85 रन की पारी ने RCB को टॉप-2 में पहुंचाया. मैच के दौरान दिग्वेश राठी ने जितेश शर्मा को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मांकड करने की कोशिश की, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने खेल भावना दिखाते हुए अपील वापस ले ली. हालांकि, इस हरकत पर विराट कोहली काफी नाराज नजर आए और पवेलियन में गुस्सा जाहिर किया.

IPL 2025 RCB vs LSG Digvesh Rathi Mankading Virat Kohli Angry Rishabh Pant Wins Heart: आईपीएल 2025 का लीग चरण का आखिरी मैच रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ. लखनऊ में जितेश शर्मा ने आरसीबी को टॉप-2 में पहुंचा दिया. उनकी 33 गेंद पर 85 रन की पारी ने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया. लेकिन इससे पहले एक छोटे से ‘नटखट’ पल ने सभी का ध्यान खींचा. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्पिनर दिग्वेश राठी ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर मांकड करने की कोशिश की, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने बाद में अपील वापस ले ली. दिग्वेश राठी ने जितेश शर्मा को मांकड किया, ऋषभ पंत ने तो अपील वापस ली, लेकिन विराट कोहली इस हरकत पर काफी नाराज दिखे. 

RCB को क्वालिफायर-1 में पहुंचने के लिए एक रिकॉर्ड चेज की जरूरत थी और विकेटकीपर बल्लेबाज साथ ही कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने इस लक्ष्य की ओर टीम को मजबूती से बनाए रखा. वह पूरे फॉर्म में खेल रहे थे और इकाना स्टेडियम में रन रेट को 10 से नीचे ले आए थे. मैच को पलटने की आखिरी कोशिश में एलएसजी के गेंदबाज दिग्वेश राठी ने 17वें ओवर में नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट करने का प्रयास किया. ड्रामा तब शुरू हुआ जब जितेश क्रीज से काफी बाहर थे. लेकिन रीप्ले में दिखा कि राठी ने गेंदबाजी एक्शन पूरा कर लिया था, जिससे यह रन आउट वैध नहीं माना गया. एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने भी खेल भावना दिखाते हुए अपील वापस ले ली. हालांकि थर्ड अंपायर के नॉटआउट के फैसले के बाद जितेश ने राहत की सांस ली और पंत को गले भी लगाया.

वहीं विराट कोहली पवेलियन में दिग्वेश की इस हरकत पर काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने हाथ में ली हुई बोतल को कांच पर दे मारा. दिग्वेश राठी की मांकड कोशिश ने क्रिकेट की खेल भावना पर बहस छेड़ दी है. आईपीएल 2025 में उन्हें पहले ही एक मैच के लिए सस्पेंड किया जा चुका है और वे अपने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ को लेकर भी विवादों में रहे हैं. कप्तान ऋषभ पंत ने अपील वापस लेकर खेल भावना की मिसाल पेश करते हुए उन्हें किसी भी विवाद से बचा लिया.

RCB vs LSG मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए. पंत ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाते हुए 61 गेंदों में नाबाद 118 रन ठोके, जिसमें 11 चौके और 8 शानदार छक्के शामिल थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने तेज़ शुरुआत दिलाई. कोहली ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद मिस हुए मांकड का पूरा फायदा उठाते हुए जितेश शर्मा ने RCB को जीत दिलाई. स्टैंड-इन कप्तान ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए और टीम ने 8 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की. बनाकर मैच का पासा पलट दिया. मयंक अग्रवाल ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 41 रन बनाए. RCB ने यह लक्ष्य 6 विकेट शेष रहते और 8 गेंद पहले हासिल कर लिया.

RCB ने जीत से लगाई रिकॉर्ड्स की भरमार, हासिल किए तमाम अनछुए मुकाम, देखें पूरी लिस्ट

धमाकेदार पारी के लिए RCB कप्तान ने विराट नहीं इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, हेजलवुड के बारे में भी दी अपडेट

RCB vs LSG: 27 करोड़ी ऋषभ पंत ने 2574 दिनों बाद IPL में जमाया शतक, RCB के खिलाफ दिखा पावर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >