विराट-क्रुणाल नहीं RCB की जीत में रजत पाटीदार ने इन्हें दिया क्रेडिट, कहा- उन्होंने योजना सफल बना दी

IPL 2025 DC vs RCB Rajat Patidar Statement: आरसीबी ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 6 विकेट से हराया और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने शानदार पारियां खेलीं. हालांकि जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने गेंदबाजों को जीत का पूरा श्रेय दिया.

IPL 2025 DC vs RCB Rajat Patidar Statement: आरसीबी ने आईपीएल 2025 के इस 18वें सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अपनी सातवीं जीत दर्ज की. इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई. दिल्ली के 163 रनों के जवाब में विराट कोहली (Virat Kohli) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने शानदार जुझारु पारी खेलते हुए 18.3 ओवर में 165 रन बनाकर मैच जीत लिया. दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट की जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने बल्लेबाजों की बजाय अपने गेंदबाजों को जीत का पूरा श्रेय दिया.

रजत पाटीदार ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “यह पूरी तरह टीम का प्रदर्शन था. गेंदबाजों ने जिस तरह अपनी योजनाओं को अमल में लाया, वह देखने लायक था. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, हम मैदान नहीं देख रहे हैं, हम अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रहे हैं. चेज करने से पिच, गेंदबाजी और लक्ष्य के बारे में काफी स्पष्टता मिलती है और हम उसी के अनुसार योजना बना पाते हैं. यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था. गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. पूरे श्रेय के हकदार हमारे गेंदबाज हैं. हम चेज के दौरान अपनी रणनीति को लेकर पूरी तरह स्पष्ट थे. आरसीबी का नेतृत्व करना शानदार अनुभव है. यहां कई महान खिलाड़ी हैं और मेरे लिए यह एक बेहतरीन सीखने का अवसर है.”

DC vs RCB मैच का हाल

मैच की बात करें तो, आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने पारी की शानदार शुरुआत की. अभिषेक पोरेल और फाफ डुप्लेसी ने तेज शुरुआत दी. हालांकि 33 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद दिल्ली ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. दिल्ली के बल्लेबाजों अपनी  पारी को ज्यादा बड़ी नहीं बना सके. सिर्फ केएल राहुल ने 41 रन की पारी खेली, जबकि अंत में कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया और दिल्ली की पारी 20 ओवर में 162/8 पर समाप्त हुई. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट, तो हेजलवुड ने 2 विकेट अपने नाम किए.   

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत लड़खड़ाती रही और टीम ने सिर्फ 26 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. डेब्यू कर रहे जैकब बेथेल 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि देवदत्त पडिक्कल खाता भी नहीं खोल सके. कप्तान रजत पाटीदार भी केवल 6 रन बनाकर रन आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या के बीच 119 रन की अहम साझेदारी ने पारी को संभाल लिया. कोहली ने 47 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 51 रन की संयमित पारी खेली, जबकि पंड्या ने 47 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इस जोड़ी ने 13.3 ओवर में टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचा दिया और रनरेट नियंत्रण में रखा. कोहली के 17.5 ओवर में दुष्मंथा चमीरा के हाथों आउट होने के बाद टिम डेविड ने क्रुणाल के साथ मिलकर पांच गेंदों में 19 रन की तेजतर्रार पारी खेली और आरसीबी को 18.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया.

पॉइंट्स टेबल की सिकंदर बनी RCB, प्लेऑफ की रेस में आई MI, अब इन चार टीमों में कड़ी टक्कर

विराट ऐसा क्यों करते हैं! अब केएल राहुल से हुई उलझे, बीच मैदान ही कोहली ने दिखाया गुस्सा

RCB लगातार कैसे जीत रही मैच, विराट कोहली ने किया खुलासा, क्रुणाल नहीं इस खिलाड़ी को बताया ‘डॉर्क हॉर्स’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >