RCB में शामिल होते समय ‘दुखी’ और ‘गुस्से’ में क्यों थे पाटीदार? 3 साल बाद किया खुलासा

IPL 2025 Rajat Patidar Revealed RCB Joining Story of 2022: रजत पाटीदार ने खुलासा किया कि आईपीएल 2022 में नीलामी के दौरान नजरअंदाज किए जाने पर वे दुखी और गुस्से में थे, क्योकि वे चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर आरसीबी से जुड़े. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आईपीएल 2025 में विराट कोहली से कप्तानी मिलने पर उन पर दबाव था, लेकिन कोहली के समर्थन ने उन्हें आत्मविश्वास दिया.

IPL 2025 Rajat Patidar Revealed RCB Joining Story of 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की अगुवाई कर रहे रजत पाटीदार 2022 सत्र को लेकर काफी निराश थे जब आश्वासन के बावजूद फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की नीलामी में उन्हें नजरअंदाज कर दिया था. टीम में चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के तौर पर शामिल हुए पाटीदार ने कहा कि वह तब ‘दुखी’ और ‘गुस्से’ में थे. पाटीदार ने यह भी स्वीकार किया कि आईपीएल 2025 से पहले विराट कोहली द्वारा कप्तानी सौंपे जाने के कारण वह दबाव महसूस कर रहे थे लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी के समर्थन भरे शब्दों ने उन्हें सहज कर दिया.

पाटीदार इस सत्र में आरसीबी के मध्यक्रम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उन्होंने 11 मैचों में 239 रन बनाए हैं. उनका लक्ष्य टीम को आईपीएल का पहला खिताब दिलाना है. पाटीदार ने ‘आरसीबी पॉडकास्ट’ पर कहा, ‘‘मुझे (आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी से पहले) एक संदेश मिला था कि आप तैयार रहें… हम आपको चुनेंगे. मुझे थोड़ी उम्मीद थी कि मुझे एक और मौका मिलेगा (आरसीबी के लिए खेलने का). लेकिन मुझे मेगा नीलामी में नजरअंदाज किया गया. मैं इससे थोड़ा दुखी था.’’

मध्यप्रदेश के इस 31 साल के बल्लेबाज को हालांकि अपने राज्य के ही एक खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद आरसीबी में वापसी करने का मौका मिल गया. पाटीदार हालांकि बेंगलुरु वापस आने के लिए उत्सुक नहीं थे, क्योंकि उन्हें पता था कि बड़े खिलाड़ियों से भरी टीम में खेलने का मौका शायद ही मिले. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने (नीलामी में नहीं चुने जाने के बाद) इंदौर में अपने स्थानीय मैचों में खेलना शुरू कर दिया था. मुझे फिर फोन आया कि ‘हम आपको लवनीथ सिसोदिया की जगह चुन रहे हैं’.’’ सिसोदिया चोटिल होने के कारण उस सत्र में टीम से बाहर हो गये थे.

पाटीदार ने कहा, ‘‘मैं सच कहूं तो किसी खिलाड़ी के विकल्प के रूप में नहीं आना चाहता था क्योंकि मुझे लग रहा था कि मुझे वहां खेलने का मौका नहीं मिलेगा. मुझे हमेशा लगता है कि मैं वहां (डगआउट में) नहीं बैठना चाहता.’’ कप्तान के तौर पर मध्यप्रदेश को 2024-25 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाने वाले पाटीदार ने कहा, ‘‘मैं थोड़े समय के लिए नाराज था लेकिन फिर सामान्य हो गया था.’’

पाटीदार ने कहा कि कोहली जैसे महान खिलाड़ी से कप्तान की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह दबाव महसूस कर रहे थे लेकिन इस स्टार बल्लेबाज की हौसला बढ़ाने वाले शब्दों ने उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे मन में कई सवाल थे, जैसे की टीम में कई बड़े खिलाड़ी है. कोहली का रूतबा बहुत बड़ा है, मैं उन्हें कुछ करने के लिए कैसे कह सकता हूं? मुझे हालांकि इस मामले में उनका पूरा समर्थन मिला था.’’

पाटीदार ने कहा कि आरसीबी की कमान मिलना उनके लिए सबसे यादगार दिनों में से एक है और जब कोहली ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी तो वह काफी भावुक हो गये थे. उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने कोहली को लंबे समय तक टेलीविजन पर खेलते हुए देखा है. फिर आईपीएल और भारतीय टीम में उनके साथ खेलने का मौका मिला और उनसे कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने पर मैं थोड़ा चिंतित और भावुक हो गया था.’’ उन्होंने आगे बताया, ‘‘कोहली ने मुझ से कहा कि मैं इसका हकदार हूं और मैंने इसे अर्जित किया है. इससे मेरा हौसला काफी बढ़ा.’’

आईपीएल स्थगित होने से पहले पाटीदार को उंगली में चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनके खेलने पर संशय छा गया था, लेकिन अब वे मैदान पर प्रैक्टिस के लिए उतर चुके हैं. आरसीबी इस सीजन पाटीदार के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर रही है. 11 मैचों में से 8 में विजयी होकर वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. प्लेऑफ के नजदीक पहुंची, आरसीबी रीस्टार्ट हो रहे आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में 17 मई को केकेआर के खिलाफ उतरेगी. यह मुकाबला शाम को 7.30 बजे से खेला जाएगा. 

Video: दो शॉट खेले जॉनी, पहली बार 10 तो दोबारा 5 सेकेंड बने स्टेचू, लोग बोले- गलती सुधार रहे बेयरस्टो

IPL 2025 Restart RCB vs KKR: कोहली और आरसीबी के लिए खास मौका, केकेआर के लिए करो या मरो 

दिल्ली की सबसे बड़ी उम्मीद ने दिया झटका, IPL 2025 में किसी मैच के लिए नहीं लौटेगा ये खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >