रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, विराट कोहली के क्लब में मारी एंट्री

IPL 2025, Rajat Patidar Record: आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में रजत पाटीदार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. बारिश से प्रभावित मैच में उन्होंने 1000 आईपीएल रन पूरे करते हुए सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. वह आईपीएल में 1000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. सिर्फ साई सुदर्शन उनसे आगे हैं, जबकि वह RCB के लिए यह आंकड़ा छूने वाले तीसरे भारतीय बने.

IPL 2025, Rajat Patidar Record: आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. बारिश से प्रभावित मैच में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए तहलका मचा दिया है. रजत पाटीदार आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. RCB बनाम PBKS मुकाबले में रजत पाटीदार का प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली. RCB कप्तान पाटीदार बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए 1000 आईपीएल रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. कुल मिलाकर, वह भारतीयों में इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं, उनसे आगे सिर्फ साई सुदर्शन उनसे आगे हैं.

रजत पाटीदार ने 1000 रन पूरा करने के साथ ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. सचिन ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल में 31 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे. पाटीदार ने इस पारी के साथ रुतुराज गायकवाड़ को भी पीछे छोड़ दिया है. गायकवाड़ ने भी 31 पारियों में एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया था. वहीं अगर भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज की बात करें तो इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन सबसे आगे हैं, उन्होंने केवल 25 पारियों में 1000 रन पूरे किए हैं. Fastest 1000 Runs in IPL by Indian Batsman.

आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन (भारतीय बल्लेबाज)

  • 25 पारियां – साई सुदर्शन
  • 30 पारियां – रजत पाटीदार*
  • 31 पारियां – सचिन तेंदुलकर
  • 31 पारियां – रुतुराज गायकवाड़
  • 33 पारियां – तिलक वर्मा

RCB vs PBKS मैच में पाटीदार की पारी काम नहीं आई

रजत पाटीदार को आईपीएल में 1000 रन पूरे करने के लिए इस मुकाबले से पहले सिर्फ 15 रनों की जरूरत थी. उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB बनाम PBKS मैच में पूरी कर ली. इस बारिश से प्रभावित मुकाबले में उन्होंने 23 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि RCB के टॉप-6 में से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. रजत पाटीदार ने अपने 34वें मैच की 30वीं पारी में 1000 रनों का आंकड़ा पार किया.  हालांकि उनकी पारी से आरसीबी को विशेष फायदा नहीं हुआ, उनकी टीम 14 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना पाई, जिसे पंजाब ने 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. 

RCB के लिए दुर्लभ उपलब्धि

आईपीएल 2022 में एक चोटिल खिलाड़ी की जगह शामिल किए गए मध्यप्रदेश के इस बल्लेबाज पाटीदार ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी बल्लेबाजी और काबिलियत पर भरोसा करते हुए आरसीबी फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान भी बनाया. रजत पाटीदार RCB फ्रेंचाइजी के लिए 1000 रन पूरे करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं. विराट कोहली ने RCB के लिए 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने पिछले ही मैच में यह आंकड़ा पार किया था. रजत पाटीदार ने अब तक आईपीएल में 30 पारियों में 1008 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 112 रन रहा है. उनका बल्लेबाजी औसत 34.76 और स्ट्राइक रेट 158.49 है. उन्होंने लीग में अब तक 1 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं.

‘हम यहां हर तरह…’ पंजाब की जीत से गदगद श्रेयस अय्यर, तीन खिलाड़ियों को दिया पूरा क्रेडिट

घर में तीसरा मैच गंवाने के बाद टीम पर भड़के पाटीदार, इन कारणों को जल्द सुधारने पर दिया जोर

राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, 18 करोड़ का खिलाड़ी LSG के खिलाफ मुकाबले से हो सकता है बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >