विराट की रिक्वेस्ट पर भी नहीं माने राहुल द्रविड़, बैसाखी थामे दिखाई महानता, मैच के बाद निभाई जरूरी रस्म

IPL 2025 Virat Kohli-Rahul Dravid Moments after RR vs RCB match: आईपीएल 2025 के 28वां मुकाबला में आरसीबी ने चौथी जीत दर्ज की. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस जीत से RCB ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की. मैच के बाद विराट कोहली ने RR कोच राहुल द्रविड़ से खास अपील की. कोहली के इस भावुक अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया. लेकिन उसके बाद राहुल द्रविड़ की खेल भावना ने उससे बड़ी मिसाल पेश कर दी. Rahul Dravid on Crutches Meet up with Players deferred Virat’s Appeal

IPL 2025 Rahul Dravid on Crutches Meet up with Players deferred Virat’s Appeal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार शाम जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर एक बार फिर जीत की राह पकड़ ली. इस जीत के साथ RCB ने आईपीएल 2025 अंक तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत किया और अब टीम के 6 में से 4 मुकाबलों में जीत दर्ज हो चुकी है. आईपीएल 2025 के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले के बाद बेंगलुरु के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने फैंस का दिल जीत लिया, जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ से एक खास अपील की. 

मैच खत्म होने के बाद जब विराट कोहली डगआउट की ओर लौट रहे थे, उन्होंने देखा कि टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़, जो इस समय पैर में चोट की वजह से बैसाखियों (क्रचेज) के सहारे चल रहे हैं. मैच के बाद वे खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए मैदान के बीच की ओर बढ़ रहे हैं. द्रविड़ को चलते हुए संघर्ष करते देख कोहली तुरंत उनके पास गए और उनसे आग्रह किया कि वे ऐसी हालत में मैदान पर न जाएं. हालांकि, 52 वर्षीय राहुल द्रविड़ ने मुस्कुराकर कोहली की भावुक अपील को मानने के बजाय खेल भावना को ऊपर रखा. वे क्रचेज के सहारे ही मैदान पर गए और खिलाड़ियों से हाथ मिलाया. Rahul Dravid Ignores Virat Kohli request meets Plyers on Crutches.

द्रविड़ को पैर में चोट बेंगलुरु में आईपीएल शुरू होने से पहले क्रिकेट खेलते समय लगी थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपने दायित्वों को निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे. इससे पहले, आरआर बनाम आरसीबी मैच से पहले कोहली और द्रविड़ की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. राहुल द्रविड़ का सम्मान सभी भारतीय खिलाड़ी भरपूर ढंग से करते हैं. इससे पहले धोनी ने भी बैसाखियों के सहारे चलते हुए राहुल से इसी तरह मुलाकात की थी. 

RCB ने RR को रौंदा, जयपुर में दर्ज की बड़ी जीत

सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और टीम ने टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की. ओपनर फिल सॉल्ट ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में 65 रन बनाए. इस मैच में विराट कोहली की भी शानदार फॉर्म जारी रही. 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, कोहली ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाज़ी की और फिर तेज़ी से रन बनाते हुए 45 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शाम��ल थे. यह कोहली का इस सीजन का तीसरा अर्धशतक था. अब तक उन्होंने 6 पारियों में 248 रन बनाए हैं, औसत 62.00 और स्ट्राइक रेट 143 से ऊपर है.

उनकी इस आक्रामक पारी के दम पर आरसीबी ने 174 रन का लक्ष्य सिर्फ 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया और मुकाबला एकतरफा बना दिया. शानदार पारी खेलने के लिए फिल सॉल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अब रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है. टीम ने अब तक छह मैचों में चार जीत और दो हार झेली है. खास बात यह है कि RCB ने टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी चारों मुकाबले बाहर (अवे) जीतकर दर्ज किए हैं. अब बेंगलुरु की टीम 18 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ उतरेगी.

जादू की छड़ी! CSK कोच फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर कही यह बात, ऋषभ पंत नहीं, LSG के इस बल्लेबाज को बताया खतरनाक

विराट के साथ प्रैंक, 7वां बल्ला लेकर उड़ा साथी, फिर आया कोहली का दिल्ली वाला रूप, देखें Video

जब मुरली कार्तिक ने पूछा- मैच कहां गया? अक्षर ने दिया ऐसा जवाब; सुनकर मच गया शोर, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >