राजस्थान की लगातार 5वीं हार के बाद राहुल द्रविड़ हताश, अगले सीजन की तैयारी पर बोले- उम्मीद है कि जब वे…

IPL 2025 Rahul Dravid Statement after RR 5th Consecutive Defeat: रविवार को जयपुर में पंजाब किंग्स से 10 रन की हार के साथ राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी. हालांकि, टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भरोसा है कि राजस्थान के उभरते भारतीय खिलाड़ी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करेंगे. द्रविड़ का मानना है कि यह अनुभव उन्हें आने वाले आईपीएल सीजन में और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा.

IPL 2025 Rahul Dravid Statement after RR 5th Consecutive Defeat: पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को जयपुर में 10 रन से हारने पर राजस्थान रॉयल्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. लेकिन राजस्थान के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि राजस्थान रॉयल्स के युवा भारतीय खिलाड़ियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा. इसकी बदौलत उन्हें अगले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए मजबूत वापसी करने में मदद मिलेगी. 

द्रविड़ ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे पास बहुत सारे युवा, अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं. आज भी जायसवाल ने, वैभव ने, ध्रुव जुरेल ने जैसी बल्लेबाजी की. संजू, रियान ने दम दिखाया, उसे देखते हुए वे एक साल में और भी बेहतर होंगे. ’’ द्रविड़ ने फिर बताया कि रॉयल्स के युवा खिलाड़ी एक साल बाद कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘वैभव (सूर्यवंशी) बहुत क्रिकेट खेलेंगे जैसे भारत अंडर-19 में. रियान पराग भी बहुत क्रिकेट खेलेंगे. इसलिए मुझे लगता है कि ये सभी खिलाड़ी पूरे साल भारत के लिए बहुत क्रिकेट खेलेंगे जो मुश्किल क्रिकेट, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होगा. ’’

द्रविड़ ने कहा, ‘‘इसलिए उम्मीद है कि जब वे अगले साल यहां वापस आएंगे तो वे अधिक अनुभवी होंगे. ये बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं.’’ द्रविड़ को लगा कि राजस्थान के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में ‘फिनिशिंग टच’ नहीं दे सके जिससे इस सत्र में टीम का प्रदर्शन खराब रहा.

उन्होंने कहा, ‘‘हम करीब पहुंच गए हैं लेकिन काम पूरा नहीं कर पाए. यह उन सत्रों में से एक रहा है, जहां आपको हमेशा लगता है कि गेंद से हमने 15-20 रन अतिरिक्त दिए और बल्ले से अच्छी स्थिति में पहुंचने के बाद निचले मध्यक्रम के साथ हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और बड़े शॉट नहीं लगा पाए, जिनकी हमें जरूरत थी. ’’

RR vs PBKS मैच का हाल

आईपीएल 2025 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेहाल वढेरा (70) और शशांक सिंह (नाबाद 59) के आतिशी अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम यशस्वी जायसवाल (50) और ध्रुव जुरेल (53) की शानदार पारियों के बावजूद 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी. हरप्रीत बराड़ ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके और पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई.

राजस्थान ने पावरप्ले में 89 रन बनाकर जबरदस्त शुरुआत की थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर में विकेट गिरने से लय टूट गई. बराड़ ने जायसवाल (50 रन), सूर्यवंशी (40 रन) और पराग (13 रन) जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट किया. पंजाब की ओर से उमरजई और यानसेन ने भी 2-2 विकेट झटके. इससे पंजाब के 12 मैचों में 17 अंक हो गए हैं और 2014 के बाद पहली बार वह टॉप-2 की रेस में हैं. दिन के दूसरे मैच में गुजरात ने दिल्ली को हरा दिया, जिसकी बदौलत अब वे भी प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं. 

‘बोला था- एक दिन बहुत मारूंगा’, यशस्वी ने अर्शदीप को पीटा, मजाक बना गया रिजवान का, Video

केएल राहुल के बाद शुभमन गिल ने भी विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, पूरे किए सबसे तेज 5000 रन

शुभमन-साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL की सबसे बेस्ट जोड़ी, बनाए 6 ऐतिहासिक कीर्तिमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >