IPL 2025 का क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल यहां खेला जाएगा, सामने आई बड़ी अपडेट

IPL 2025 Qualifier and Final Venue: भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 8 मई को रोका गया आईपीएल 2025 दस दिन बाद 17 मई से नए शेड्यूल के साथ दोबारा शुरू हुआ. हालांकि तब क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-2 और फाइनल के वेन्यू की घोषणा नहीं की गई थी. अब इसे लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है.

IPL 2025 Qualifier and Final Venue: आईपीएल 2025 गुरुवार, 8 मई को भारत पाकिस्तान तनाव के चलते रोक दिया गया था. हालांकि 10 दिन के स्थगन के बाद यह दोबारा शुरू हुआ. 17 मई से इसका नया शेड्यूल जारी किया गया, जिसमें पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण इसे रद्द कर दिया गया. हालांकि आईपीएल जब रीस्टार्ट हुआ, तो इसका पहले से निर्धारित शेड्यूल पूरा बदल दिया गया था, जिसमें सभी मैचों के वेन्यू तय किए गए थे, सिर्फ क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर के साथ फाइनल मैच छोड़कर. अब इन मैचों के स्थान पर नया अपडेट आया है, जिसमें इसकी जगहों पर मुहर लग चुकी है. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह फैसला मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की बैठकों की एक श्रृंखला के दौरान लिया गया. यह भी समझा जा रहा है कि अहमदाबाद 1 जून को क्वालीफायर 2 की मेजबानी भी करेगा.

हालांकि, प्लेऑफ के पहले दो मैच – क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर – क्रमशः 29 मई और 30 मई को मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेले जा सकते हैं. इन स्थानों को चुनने में बीसीसीआई की प्राथमिकता मौसम की स्थिति रही, क्योंकि देश में धीरे-धीरे बरसात का मौसम असर दिखाने लगा है.

प्लेऑफ के एक स्थान के लिए मुकाबला

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में तीन टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं. गुजरात, आरसीबी और पंजाब टॉप की तीन टीमें हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए दो टीमों में मुकाबला हो रहा है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की चौथी टीम के लिए जोर लगा रही हैं. इन दोनों का अगला मुकाबला काफी हद तक तय कर देगा कि वह चौथी टीम कौन होगी. अगर मुंबई जीतती है, तो वह सीधे क्वालिफाई कर जाएगी. जबकि, यदि दिल्ली जीतती है, तो भी उसे आगे के मैचों पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

कौन बनेगा IPL 2025 का चैंपियन? 65 % लोगों की पंसद एक टीम, धोनी के संन्यास पर 73 % ने दिया ये जवाब

Asia Cup के लिए पाकिस्तान आएगा भारत? HIL में बढ़ेंगी टीमें, इस दिन शुरू होगा अगला सीजन; महासचिव ने बताया

Beach Kabaddi: क्या होती है बीच कबड्डी, आम कबड्डी से कैसे है अलग और क्या हैं इसके नियम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >