IPL 2025 के आधे मैच समाप्त, प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, धुरंधरों का हाल बेहाल

IPL 2025 Points Table after Half League Matches: आईपीएल 2025 अपने आधे पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां अब तक 36 में से 70 लीग मैचों में से आधे मुकाबले पूरे हो चुके हैं. सभी टीमों ने कम से कम 7-7 मैच खेल लिए हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए संघर्ष जारी है. शनिवार को खेले गए दो मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहला स्थान हासिल किया. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में हराकर अंक तालिका में एक पायदान ऊपर छलांग लगाई. आइये जानते हैं कौन सी टीम आगे हैं और कौन हैं सबसे पीछे.

IPL 2025 Points Table after Half League Matches: आईपीएल 2025 अब अपने आधे रास्ते पर पहुंच चुका है और टूर्नामेंट का रोमांच हर मुकाबले के साथ बढ़ता जा रहा है. इस लीग में सभी टीमों को कुल 14-14 मैच खेलने हैं, जबकि सभी टीमों ने अब तक कम से कम 7-7 मैच खेल लिए हैं. कुल मिलाकर (74 मैच) प्लेऑफ और फाइनल के मैच को छोड़ दें तो टीमों को 70 मैच खेलने हैं और 19 अप्रैल तक 36 मैच हो चुके हैं. ऐसे में जैसे-जैसे टीमें प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं और अंक तालिका में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है. शनिवार को दो मुकाबले खेले गए, जिसमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर न केवल जीत दर्ज की. वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को बेहद रोमांचक मैच में बेहद मामूली अंतर से हराकर अंक तालिका में एक स्थान ऊपर चढ़ाई कर ली.

इस मुकाबले से पहले दिल्ली पहले पायदान पर थी, लेकिन हार के बाद उसे दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, गुजरात ने अब अंक तालिका में शीर्ष स्थान भी हासिल कर लिया. अब तक खेले गए मुकाबलों के आधार पर गुजरात, दिल्ली, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शीर्ष चार स्थानों पर काबिज हैं और फिलहाल प्लेऑफ की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार बने हुए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमें प्लेऑफ की होड़ में बनी हुई हैं, लेकिन उन्हें बाकी बचे मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

आईपीएल 2025 की अंक तालिका में फिलहाल गुजरात टाइटंस शीर्ष स्थान पर काबिज है. उसने 7 में से 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक जुटाए हैं और +0.984 का प्रभावशाली नेट रन रेट उसे बाकी टीमों से आगे रखता है. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने भी 7-7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल किए हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली दूसरे और पंजाब तीसरे स्थान पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने सबसे ज्यादा 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत दर्ज कर वह भी 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट +0.446 है, जिससे वह पांचवें स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस दोनों के पास 6-6 अंक हैं, लेकिन केकेआर का नेट रन रेट (+0.547) मुंबई इंडियंस (+0.239) से बेहतर है. इन दोनों टीमों के बीच अगले कुछ मुकाबले प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से अहम होंगे.

अंक तालिका के निचले हिस्से की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है और वह 4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स के लिए स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है. सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है, दोनों ने 7 में से केवल 2 मैच जीते हैं और उनके नेट रन रेट क्रमशः -1.217 और -1.276 हैं. यह दोनों टीमें अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर मुकाबला जीतने की कोशिश करेंगी. सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स भी निचले पायदानों पर हैं और टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उन्हें अब हर मुकाबले को फाइनल की तरह खेलना होगा.

IPL Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (आधे लीग मैचों के बाद)

रैंकटीममैच खेलेजीतहारअंकनेट रन रेट
1गुजरात टाइटंस (GT)75210+0.984
2दिल्ली कैपिटल्स (DC)75210+0.589
3पंजाब किंग्स (PBKS)75210+0.308
4लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)85310+0.088
5रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)7438+0.446
6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)7346+0.547
7मुंबई इंडियंस (MI)7346+0.239
8राजस्थान रॉयल्स (RR)8264-0.633
9सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)7254-1.217
10चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)7254-1.276
आईपीएल 2025 अंक तालिका राजस्थान रॉयल्स बनाम एलएसजी (36वें मैच) के बाद

आउट होने के बाद रोने लगे वैभव सूर्यवंशी! एतिहासिक डेब्यू और छक्का लगाने यूं छलके आंसू

BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता तो इस आईपीएल टीम के कोच बन गए अभिषेक नायर

Watch Video: उंगली दिखाकर बीच मैच धमकाया, इशांत शर्मा और अशुतोष शर्मा के बीच मैदान पर भिड़ंत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >