30 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल; प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, जीत के बावजूद CSK…

IPL 2025 Points Table Updated after 30 Match: आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर लगातार पांच हार के बाद जीत हासिल की. धोनी ने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन की तेज पारी खेलकर फिनिशर की अपनी पहचान फिर साबित की. लखनऊ ने पंत के अर्धशतक की मदद से 166 रन बनाए थे, जिसे चेन्नई ने 19.3 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के बावजूद सीएसके अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है, जबकि एलएसजी चौथे स्थान पर है. आइये अन्य टीमों का हाल जानते हैं, जो प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं.

IPL 2025 Points Table Updated after CSK vs LSG: आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार दूसरी जीत दर्ज की. लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने सातवें मैच में लगातार पांच हार का सिलसिला तोड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतक की बदौलत 166 रन बनाए. इसके जवाब में सीएसके ने 19.3 ओवर में 167 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. इस मैच में एकबार फिर धोनी की फिनिशर वाली भूमिका फिर सामने आई, अंतिम समय में उन्होंने 11 गेंद पर ही 26 रन बनाकर शानदार खेल दिखाया. हालांकि इस जीत के बावजूद पॉइंट्स टेबल में उनकी टीम को कोई खास फायदा नहीं हुआ और वह अब भी सबसे नीचे है, वहीं एलएसजी सात मैचों में तीसरी हार के बावजूद चौथे स्थान पर है.  

आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में 30 मैचों और 15 अप्रैल तक गुजरात टाइटन्स टॉप पर बनी हुई है. टीम ने अब तक 6 में से 4 मैच जीतकर +1.081 के शानदार नेट रन रेट के साथ 8 अंक हासिल किए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने 5 में से 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और उनका रन रेट +1.006 है, जिससे वे दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी 6 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तेज जीत के बाद उसका रन रेट +0.672 है.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 मुकाबलों में 4 जीत के साथ 8 अंक बटोरे हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट केवल +0.086 है, जिससे वे चौथे स्थान पर हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स 6 में से 3 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है और उनका रन रेट +0.803 है, जो कई टीमों से बेहतर है. पंजाब किंग्स 5 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर छठे पायदान पर है और उनका रन रेट +0.065 है.

मुंबई इंडियंस ने अब तक 6 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं और +0.027 के मामूली रन रेट के साथ सातवें स्थान पर हैं. राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स भी 4-4 अंक पर हैं, लेकिन इनका रन रेट काफी कमजोर है. राजस्थान का -0.838, हैदराबाद का -1.245 और चेन्नई का -1.276 रन रेट उन्हें क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर बनाए हुए है.

IPL Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल 30 मैचों के बाद

स्थानटीममैचजीतहारेनेट रन रेट (NRR)अंक
1.गुजरात टाइटन्स642+1.0818
2.दिल्ली कैपिटल्स541+1.0068
3.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु642+0.6728
4.लखनऊ सुपर जायंट्स743+0.0868
5.कोलकाता नाइट राइडर्स633+0.8036
6.पंजाब किंग्स532+0.0656
7.मुंबई इंडियंस624+0.0274
8.राजस्थान रॉयल्स624-0.8384
9.सनराइजर्स हैदराबाद624-1.2454
10.चेन्नई सुपर किंग्स725-1.2764
आईपीएल 2025 अंक तालिका 30 मैच (CSK vs LSG) के बाद

गुरु के सामने नहीं चली चेले की चाल, हार के बाद बोले पंत कहां हुई चूक, गिनाए कारण

एलएसजी के खिलाफ छा गए धोनी, जीत के साथ बनाए दो अद्भुत रिकॉर्ड, IPL में अब तक नहीं हुआ ऐसा

खुद के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नहीं चाहते थे धोनी! बताया- कौन सा खिलाड़ी था असली हकदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >