DC की लगातार चौथी जीत, फिर भी प्वाइंट्स टेबल में पीछे, RCB की पोजीशन बरकरार, MI, CSK का हाल बेहाल

IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से हराया, केएल राहुल ने नाबाद 93 रन की मैच विनिंग पारी खेली. एक समय 58/5 पर लड़खड़ाने के बाद राहुल और स्टब्स ने टीम को 13 गेंद शेष रहते 164 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया. इससे पहले कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने RCB को 163/7 पर रोकने में अहम भूमिका निभाई और दिल्ली ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि आरसीबी चौथे स्थान पर है.

IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया. (DC vs RCB) पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के कुलदीप यादव और विप्रज निगम की स्पिन जोड़ी ने पहले RCB को 163/7 तक सीमित किया. इसके बाद केएल राहुल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन की पारी खेली और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ अहम साझेदारी करते हुए कैपिटल्स की टीम ने 164 रन का लक्ष्य 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया, जबकि एक समय स्कोर 58/5 था. इस शानदार जीत के साथ दिल्ली ने लगातार चौथा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. 

आईपीएल 2025 में फिलहाल गुजरात टाइटंस टॉप पर बनी हुई है. गुजरात ने पहला मुकाबला गंवाने के बाद 5 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +1.413 है, जिससे वे पहले स्थान पर हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सभी चार मैच जीतकर 8 अंक बटोरे हैं और उनका नेट रन रेट +1.278 है, जो उन्हें दूसरे स्थान पर रखता है.

तीसरे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. इस मैच में हार के बावजूद उसकी पोजीशन नहीं बदली है. उसने 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं और उनके 6 अंक हैं, नेट रन रेट +0.539 है. वहीं चौथे पर पंजाब किंग्स है, जिसने 4 मैचों में 3 जीत दर्ज की है, उनके भी 6 अंक हैं और नेट रन रेट +0.289 है. जबकि पांचवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स हैं जिनके भी 6 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट +0.078 है.

नीचे की टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने 5 में से 2-2 मुकाबले जीते हैं, उनके 4-4 अंक हैं, पर नेट रन रेट क्रमशः -0.056 और -0.733 है. सबसे खराब हालत में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद हैं. इन्होंने 5 में से सिर्फ 1 मैच जीता है. ये तीनों टीमें 2-2 अंकों के साथ क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं, और उनका नेट रन रेट क्रमशः -0.010, -0.889 और -1.629 है.

IPL 2025 Points Table: आईपीएल पॉइंट्स टेबल 2025

स्थानटीमकुल मैच जीतहारअंकनेट रन रेट
1.गुजरात टाइटंस5418+1.413
2.दिल्ली कैपिटल्स4408+1.278
3.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5326+0.539
4.पंजाब किंग्स4316+0.289
5.लखनऊ सुपर जायंट्स5326+0.078
6.कोलकाता नाइट राइडर्स5234-0.056
7.राजस्थान रॉयल्स5234-0.733
8.मुंबई इंडियंस5142-0.010
9.चेन्नई सुपर किंग्स5142-0.889
10.सनराइजर्स हैदराबाद5142-1.629
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल DC vs RCB (24वां) मैच के बाद

एक हार और विराट की RCB के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, दिल्ली ने जीतकर अपना पीछा छुड़ाया

‘ये स्वीकार नहीं…’, RCB की हार के बाद भड़के रजत पाटीदार, बताया; किसने की गलती-कहां चूकी टीम

‘मेरा ग्राउंड है ये और…’, केएल राहुल का छाती ठोक सेलीब्रेशन, बताया- कैसे RCB के जबड़े से छीनी जीत, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >