IPL 2025: क्वालिफायर-एलिमिनेटर और फाइनल में कौन-किस टीम से भिड़ेगा? दिन, टाइम, समय, स्थान समेत जानें पूरी डिटेल

IPL 2025 Playoffs Qualifier Eliminator and Final Team and Full Schedule: आईपीएल 2025 के लीग चरण के बाद पंजाब किंग्स, आरसीबी, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. आरसीबी ने एलएसजी को हराकर टॉप-2 में जगह बना ली है और अब वह क्वालिफायर 1 में पंजाब से भिड़ेगी. आइये देखते हैं, प्लेऑफ में किस टीम का मुकाबला किससे होगा.

IPL 2025 Playoffs Qualifier Eliminator and Final Date Team Day Place and Time Full Schedule: दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल 2025 अब अंतिम चरण में है. आरसीबी और एलएसजी के बीच 70वें मैच के साथ लीग चरण भी समाप्त हो गया. अब चार टीमें प्लेऑफ में हैं, जिसमें पंजाब किंग्स, आरसीबी, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस शामिल हैं. एलएसजी के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के साथ प्लेऑफ की टॉप 2 में आरसीबी भी पंजाब के साथ शामिल हो गई है. आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून 2025 को खेला जाएगा. लेकिन फाइनल से पहले, टॉप 4 टीमों को क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ना होता है. आईपीएल के क्वालिफायर और एलिमिनेटर में कौन सी टीम किससे भिडे़गी आइये विस्तार से जानते हैं. 

प्लेऑफ मुकाबले कैसे होते हैं?

आईपीएल प्लेऑफ वे नॉकआउट मुकाबले होते हैं जो पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 स्थानों पर रहने वाली टीमों के बीच खेले जाते हैं. प्लेऑफ में तीन चरण होते हैं: क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल. क्वालिफायर वे नॉकआउट मुकाबले होते हैं जहां टॉप टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ंत होती है.

क्वालिफायर 1- पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है.

एलिमिनेटर- एलिमिनेटर एक नॉकआउट मुकाबला होता है जो पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम को क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम के खिलाफ क्वालिफायर 2 खेलने का मौका मिलता है.

क्वालिफायर 2- क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच खेला जाता है.

क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 2 जीतने वाली टीमें आपस में भिड़ती हैं, जिससे मुकाबले में सीजन के चैंपियन का फैसला होता है.

IPL 2025 Playoffs Schedule: प्लेऑफ में कौन-किससे खेलेगा

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें पॉइंट्स टेबल के क्रम के हिसाब से- पंजाब किंग्स (PBKS), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), मुंबई इंडियंस (MI) हैं. इनके बीच प्लेऑफ मैच होंगे. जिसमें पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए क्वालिफायर 1 में जगह बनाई है. पंजाब का मुकाबला दूसरे नंबर पर मौजूद आरसीबी के साथ होगा. वहीं एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस और चौथे स्थान वाली मुंबई इंडियंस से भिड़ेगा.  

एलिमिनेटर की विजेता टीम क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम से क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी. इसमें जीती हुई टीम का फाइनल में क्वालिफायर-1 की विजेता टीम से होगा.  

आईपीएल 2025 प्लेऑफ का शेड्यूल:

तारीखमुकाबलामैच प्रकारसमयस्थान
29 मई, गुरुवारपंजाब किंग्स बनाम आरसीबीक्वालिफायर 1शाम 7:30 बजेन्यू चंडीगढ़
30 मई, शुक्रवारगुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंसएलिमिनेटरशाम 7:30 बजेन्यू चंडीगढ़
1 जून, रविवारक्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर विजेताक्वालिफायर 2शाम 7:30 बजेअहमदाबाद
3 जून, मंगलवारक्वालिफायर 1 की विजेता बनाम क्वालिफायर 2 की विजेताफाइनलशाम 7:30 बजेअहमदाबाद

ऐतिहासिक! जितेश शर्मा ने तोड़ दिया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, LSG के खिलाफ रचा इतिहास

‘मैंने तय कर लिया था कि…’, तूफानी शतक पर बोले ऋषभ पंत, IPL 2025 के बाद के प्लान पर भी किया खुलासा

दिग्वेश राठी के ‘मांकड़िंग’ ने विराट को दिलाया गुस्सा, तो ऋषभ पंत ने जीता दिल, देखें ऐसा क्या हो गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >