PBKS vs SRH मैच की वो एक गेंद, जिसने बदल दी अभिषेक शर्मा की किस्मत, पलट गया सारा खेल

IPL 2025 PBKS vs SRH Turning Point: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने पूरे मैच का रुख पलट दिया. कई जीवनदान और एक नो-बॉल ने पंजाब के हाथ से जीत छीन ली, वहीं किस्मत ने अभिषेक को हीरो बना दिया.

IPL 2025 PBKS vs SRH Turning Point: आईपीएल 2025 के इस हाईवोल्टेज मुकाबले में किस्मत और कौशल दोनों ने मिलकर अभिषेक शर्मा को एक ऐतिहासिक पारी खेलने का मंच दिया. पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक ने 55 गेंदों में 141 रन की पारी खेली, जो न केवल तूफानी थी, बल्कि विरोधी टीम के मनोबल को भी तोड़ने वाली साबित हुई. उन्होंने अपनी इस इनिंग में 14 चौके और 10 छक्के जड़े और 256 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. पंजाब के लिए इस मैच में किस्मत पूरी तरह रूठी रही. वह मैच जीत सकती थी, अगर अभिषेक शर्मा को लक का साथ न मिला होता. 

अभिषेक की इस पारी में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब वह सिर्फ 28 रन पर थे और इंपैक्ट सब्सटीट्यूट के रूप में आए यश ठाकुर की गेंद पर डीप पॉइंट पर कैच आउट हो गए थे. कैच लेने वाले शशांक सिंह के साथ पंजाब की टीम जश्न में डूबी थी, लेकिन तभी अंपायर की नो-बॉल कॉल ने पूरे दृश्य को पलट कर रख दिया. वह एक नो-बॉल अभिषेक शर्मा के लिए जीवनदान साबित हुई और पंजाब के लिए विनाश का कारण. जैसे ही गेंद को नो बॉल करार दिया गया, यश ठाकुर अपना हाथ सिर पर रखकर निराश दिखे, शशांक सिंह को तो जैसे विश्वास ही नहीं हुआ. 

इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद जो फ्री-हिट थी, पर छक्का जड़ा और रफ्तार को दो गुना कर दिया. यश ठाकुर के उस ओवर में एसआरएच ने कुल 20 रन बटोरे. उस एक गेंद ने पंजाब की फूटी किस्मत पर सिग्नेचर ही कर दिया. इसके बाद तो अभिषेक नहीं रुके. उन्होंने कीर्तिमानों की झड़ी लगाते हुए कई रिकॉर्ड बना दिए. 

यह पारी सिर्फ एक बल्लेबाजी का नमूना नहीं थी, बल्कि दिखाया कि कैसे एक मौके से पूरा खेल पलट सकता है. मैच में अभिषेक को कुल तीन जीवनदान मिले, एक रन आउट का जो पहले पांच ओवर में ही मिला था, चहल का छूटा कैच और नो-बॉल पर मिला जीवनदान. इसके अलावा उनके कई शॉट्स ऐसे थे, जो ऊंचे तो थे, लेकिन लंबे नहीं थे. वे ऐसी जगह गिरे जहां कोई फील्डर नहीं था. लेकिन उन्होंने इन सभी मौकों का पूरा फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 245 रन बनाए. उसके पिछले मैच के शतकवीर प्रियांश आर्या ने फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन इस बार वे केवल 36 रन ही बना सके. हालांकि इसके बाद भी किंग्स की पारी में कोई ब्रेक नहीं लगा. प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. इतने बड़े स्कोर का पीछा करने में बड़े-बड़े धुरंधर वाली एसआरएच ने दिखा दिया कि वह इस सीजन की सबसे खतरनाक टीम क्यों है. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की पारी की बदौलत उसने 18.1 ओवर में ही 247 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

जयपुर में भिड़ेंगे रॉयल्स; कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज? बरसेंगे रन या आएगा विकेटों का पतझड़

‘ईमानदारी से कहूं तो…’, हार के बाद कसक की मुस्कान लिए बोले श्रेयस अय्यर; चूक और अभिषेक पर की बात

राहुल द्रविड़ व्हील चेयर पर, दौड़े-दौड़े आए विराट, झट से लगाया गले, इमोशनल मोमेंट देख भावुक हुए लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >