पहली मुलाकात में आप… प्रीति जिंटा के सवाल पर प्रियांश का जवाब, शरमा गईं डिंपल गर्ल, देखें Video

IPL 2025 When Priyansh Arya met Preity Zinta 1st Time: पंजाब किंग्स के डगआउट में मंगलवार रात प्रियांश आर्या की धमाकेदार सेंचुरी के बाद जश्न का माहौल था. 24 साल के इस डेब्यूटेंट ने CSK के खिलाफ 42 गेंदों में शतक जड़कर सबको चौंका दिया. सबसे ज्यादा चर्चा प्रीति जिंटा की खुशी से झूमती हुई प्रतिक्रिया की हुई. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रियांश से पहली मुलाकात का किस्सा पूछती नजर आ रही हैं.

IPL 2025 When Priyansh Arya met Preity Zinta 1st Time: पंजाब किंग्स का डगआउट मंगलवार रात को आतिशबाजी से भर गया. ये ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से आया था, जो अपना डेब्यू आईपीएल खेल रहे प्रियांश आर्या के बल्ले से आया था. 24 वर्षीय प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में धमाकेदार शतक जड़ा. इस ऐतिहासिक पल में जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर ले गया, वो थी टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा की जोशीली प्रतिक्रिया. उनके धमाकेदार वो खुशी से उछल पड़ीं, तालियां बजाईं और उनका उत्साह पूरे स्टेडियम में गूंज उठा. इस मैच के बाद उन्होंने प्रियांश से बात की थी, लेकिन अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीति जिंटा उनसे पहली मुलाकात के बारे में पूछ रही हैं. 

पंजाब किंग्स की 18 रन की जीत के बाद, प्रीति जिंटा ने युवा सितारे से पोस्ट-मैच इंटरव्यू में बातचीत की. प्रीति ने पूछा, “आपको मैं एक दिन पहले मिली थी तो आपने एक शब्द नहीं बोला था, एकदम शांत थे और आपने इतनी जबरदस्त गेम खेली. कैसा लग रहा है?”

प्रियांश ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “जब हम मिले थे तो मुझे आपकी बातें सुनने में मजा आ रहा था इसलिए मैं कुछ बोल नहीं रहा था. और जहां तक मैच की बात है, तो बहुत अच्छी फीलिंग है, आउट ऑफ द वर्ल्ड फीलिंग है, टॉप ऑफ द वर्ल्ड फीलिंग है.”

दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने IPL में अपने आगमन की जोरदार घोषणा की. उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में शतक ठोक दिया. कुल 42 गेंद की अपनी पारी में प्रियांश ने सात चौके और नौ लंबे छक्के जड़ते हुए 103 रन बनाकर समाप्त की. इस पारी के साथ वह IPL इतिहास में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए. उनसे आगे सिर्फ यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक जड़ा था. जैसे ही प्रियांश ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारकर शतक पूरा किया, कैमरे पंजाब किंग्स के डगआउट की ओर घूम गए, जहां प्रीति जिंटा खुशी से उछलते हुए ताली बजा रही थीं और स्टेडियम का माहौल गूंज उठा.

घरेलू क्रिकेट में छाए प्रियांश, मिला आईपीएल कांट्रैक्ट

प्रियांश की यह पारी सिर्फ एक पावर-हिटिंग शो नहीं थी, बल्कि यह उस सफर का नतीजा थी जो वह लंबे समय से तय कर रहे हैं. उन्होंने पहली बार दिल्ली प्रीमियर लीग में सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने एक ओवर में छह छक्के जड़े थे और 120 रन की तूफानी पारी खेली थी. उसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें पंजाब किंग्स से ₹3.8 करोड़ का IPL कॉन्ट्रैक्ट मिला, जबकि उनका बेस प्राइस ₹30 लाख था. IPL डेब्यू से पहले भी प्रियांश घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके थे. उन्होंने 2024–25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए थे.

CSK vs PBKS मैच का हाल

वहीं पंजाब और चेन्नई के उस मैच की बात करें तो पंजाब ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन एक ओर से प्रियांश की पारी ने पंजाब का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन पहुंचा. इसके जवाब में सीएसके ने भी बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन वह 18 रन कम 201 तक ही पहुंच सकी. प्रियांश और प्रीति जिंटा के बीच पूरी बात यहां सुन सकते हैं.

धोनी जैसा एक्शन, बिना देखे कर दिया रन आउट, PSL मैच में दिखा गजब का ऐक्शन

काव्या मारन SRH में ले आईं एक और तबाही, लगाता है लंबे-लंबे छक्के, डबल सेचुरी से दहलाया था पंजाब, जानें कौन हैं स्मरण?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >