वैभव सूर्यवंशी ने अपने बैट से नहीं किया डेब्यू, इस स्टार ने दिया था जादुई बल्ला, मैच के बाद हुआ खुलासा

IPL 2025 LSG vs RR Vaibhav Suryavanshi Debut Bat: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर धमाकेदार शुरुआत की. उन्होंने 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे और अपने आत्मविश्वास व स्ट्रोक प्ले से सबका दिल जीत लिया. दिलचस्प बात यह रही कि इस मैच में उन्होंने खुद का नहीं, बल्कि अपने कप्तान का बल्ला इस्तेमाल किया.

IPL 2025 Who’s Bat did Vaibhav Suryavanshi used for Debut: आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर का पहला मैच खेला. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस डेब्यू मैच में सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में ही इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने कैरियर की सबसे पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. उन्होंने अपने पहले मैच में कुल 20 गेदों का सामना किया और 34 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. भले ही बड़ी पारी न खेली हो, लेकिन उन्होंने अपने खेल में आत्मविश्वास और संयम जरूर दिखाया. बल्लेबाजी के दौरान उनकी तकनीक और स्ट्रोक चयन ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा. हालांकि उन्होंने इस मैच में अपने बल्ले का इस्तेमाल नहीं किया था.

मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स की ओर से साझा किए गए एक मजेदार वीडियो में एक दिलचस्प खुलासा हुआ. वीडियो में सूर्यवंशी लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए. जहां कुलकर्णी वैभव से उनका बल्ला लेने की मांग करते हैं, हालांकि वे उन्हें बताते हैं कि यह बल्ला रिपेयर (बाद में बनाया गया) है और यह जोस बटलर (Jos Buttler) ने उन्हें दिया था. इसी बातचीत में यह पता चला कि उन्होंने डेब्यू मैच में अपना नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) का बल्ला इस्तेमाल किया था. वीडियो में अर्शिन सूर्यवंशी का बल्ला मांगते दिखते हैं, जिस पर वैभव मुस्कुराते हुए बताते हैं कि वे “सैमसन के बैट” से खेले थे.

आईपीएल से शानदार कैरियर की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था. वे आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे और अब आईपीएल में भी उन्होंने मात्र 14 साल और 23 दिन में डेब्यू करके उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया है. आईपीएल जैसे बड़े मंच पर यह शुरुआत उनके करियर के लिए बड़ी छलांग साबित हो सकती है. राजस्थान के लिए खेलते हुए वैभव ने पहले मैच में यह साबित भी कर दिया है. 

LSG vs RR मैच का परिणाम

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक तरीके से राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया. तेज गेंदबाज आवेश खान ने अंतिम ओवर में 12 रन का बचाव करते हुए मैच का पासा पलट दिया और उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” भी चुना गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए, जिसमें एडम मार्करम और आयुष बडोनी ने अर्धशतक का योगदान दिया था, जबकि अंत में अब्दुल समद ने अंत में 10 गेंद पर ही 30 रन बनाकर मैच में आतिशबाजी कर दी थी. 

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के लिए वैभव और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े. इसके बाद जायसवाल और रियान पराग ने भी साझेदारी करके मैच का स्कोर 17 ओवर में 156 तक पहुंचा दिया, लेकिन इसी अहम मौके पर आवेश ने दोनों बल्लेबाजों का विकेट लेकर मैच का रुख एलएसजी की ओर मोड़ दिया और अंत में रॉयल्स 20 ओवर में 178 रन ही बना सकी.  

मां से मिले आवेश खान, रोती हुई ममता ने झट से लगाया गले, निकोलस पूरन कराते रहे चुप

‘हैदराबाद में क्रिकेटरों के साथ…’, स्टैंड्स से नाम हटाए जाने पर बोले अजहरुद्दीन, गंभीर कदम उठाने को तैयार

PBKS की लकी चार्म प्रीति जिंटा हुईं परेशान, मैदान से बनाई दूरी, मां को भी भेजा बुलावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >