जिसकी गेंद पर धोनी ने दिखाई बिजली सी तेजी, उसने कहा- दुनिया से बाहर, उनके जैसा…

IPL 2025: IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद, मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ एमएस धोनी की शानदार स्टंपिंग से हैरान रह गए. धोनी ने सूर्यकुमार यादव को बिजली की तेजी से स्टंप आउट कर चेपक स्टेडियम में उत्साह भर दिया. नूर अहमद ने इसे “आउट ऑफ द वर्ल्ड” बताया. Noor Ahmed comment on Dhoni’s Stumping.

IPL 2025 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्पिनर नूर अहमद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की शानदार स्टंपिंग से हैरान रह गए. मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ इस रोमांचक मैच में धोनी ने अपनी बिजली की तेजी वाली स्टंपिंग से एक बार फिर साबित कर दिया कि विकेट के पीछे उनका जादू अब भी बरकरार है. जब उन्होंने MI के स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को पलक झपकते ही पवेलियन भेज दिया, तो चेपक का पूरा स्टेडियम झूम उठा. नूर अहमद ने धोनी के शानदार स्टंपिंग पर अपनी बात रखते हुए इसे आउट ऑफ द वर्ल्ड बताया. CSK vs MI

यह शानदार नजारा मैच की पहली पारी के 11वें ओवर में देखने को मिला. सूर्यकुमार यादव ने क्रीज से आगे निकलकर इनसाइड-आउट ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन नूर अहमद की कलाई की फिरकी को ठीक से नहीं पढ़ पाए. गेंद बल्ले से चूक गई और इससे पहले कि सूर्या क्रीज पर वापस लौटने का कोई मौका तलाश पाते, धोनी ने बिजली की तेजी से गिल्लियां बिखेर दीं. इस फैसले को थर्ड अंपायर ने भी देखा और रिप्ले में साफ हुआ कि सूर्या का पैर हवा में था, जिसके चलते उन्हें स्टंप आउट करार दिया गया. Noor Ahmed comment on Dhoni’s Stumping.

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान, 20 वर्षीय नूर अहमद ने धोनी की इस स्टंपिंग को “दुनिया से बाहर” (Out of World) बताया. उन्होंने कहा, “मेरा ध्यान बस गेंद को सही क्षेत्र में लैंड कराने पर था. सूर्या का विकेट खास था, लेकिन माही भाई की स्टंपिंग असाधारण थी. स्टंप के पीछे उनके जैसा कोई हो तो यह किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी मदद होती है.” नूर अहमद ने अपनी फिरकी से MI के बल्लेबाजों को बांधे रखा और 4 ओवर में महज 18 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिससे CSK ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली. Dhoni Stumping Surya Kumar Yadav.

धोनी ने स्टंपिंग को महज 0.12 सेकेंड में अंजाम दिया. इस मैच में 7 नंबर की जर्सी वाले 43 साल के धोनी का सूर्यकुमार यादव 43 वें शिकार बने. धोनी ने अपने  265वें मैच में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम पर किया. वैसे वे इस लीग में किसी भी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में भी टॉप पर हैं. धोनी ने अब तक 191 बार बल्लेबाजों को विकेट के पीछे आउट किया है, जिसमें 148 कैच तो 43 स्टंप आउट शामिल हैं.  

CSK ने 2023 की मेगा नीलामी में नूर अहमद को 10 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा था. इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वह इस राशि के पूरी तरह हकदार हैं. उनकी फिरकी ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को बुरी तरह से उलझाए रखा. पहले रॉबिन मिंज लॉन्ग ऑफ पर कैच थमा बैठे, फिर तिलक वर्मा उनकी गुगली को सही से नहीं पढ़ सके और आउट हो गए. नमन धीर ने स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की दिशा भांपने में नाकाम रहे और क्लीन बोल्ड हो गए.

नूर के इस यादगार स्पेल ने मुंबई को 155/9 पर रोकने में बड़ी भूमिका निभाई. जवाब में, रचिन रवींद्र (नाबाद 65 रन) और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (53 रन) ने शानदार अर्धशतक जड़े, जिससे CSK ने चार विकेट से जीत दर्ज की. इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए नूर अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “आईपीएल में यहां खेलना मेरे लिए खास है. टीम के लिए प्रदर्शन कर पाना और योगदान देना गर्व की बात है.” उनका यह स्पेल न केवल CSK की जीत में निर्णायक साबित हुआ, बल्कि उनकी फिरकी ने यह भी दिखाया कि वह आईपीएल 2025 में स्पिन आक्रमण के प्रमुख हथियार बन सकते हैं.

बिहार के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए राहुल बने भारतीय टीम के हेड कोच

सब सोच रहे थे मैं धोनी को…, रचिन रविंद्र ने खोला राज; क्यों लगाया विजयी छ्क्का जब माही थे क्रीज पर

क्या बॉल टैंपरिंग कर रही थी CSK? रुतुराज और खलील के Viral Video ने लगाई आग, जानें क्या सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >