पिच सही, बल्लेबाजों में आत्मविश्वास नहीं, अपनी KKR पर ही भड़के ड्वेन ब्रावो, गिनाए हार के कारण

IPL 2025 Dwayne Bravo Comment on KKR Continuous Loss: केकेआर को इस सीजन 8 में से 5 मैचों में हार मिली, ताजा हार ईडन गार्डन्स पर गुजरात टाइटंस से 39 रन से हुई. इस हार पर मेंटोर ड्वेन ब्रावो ने माना कि टीम के बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी है, लेकिन उन्होंने खराब प्रदर्शन के लिए ईडन गार्डन्स की पिच को दोष नहीं दिया.

IPL 2025 Dwayne Bravo Comment on KKR Continuous Loss: कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन 8 मैचों में 5वीं बार हार का सामना करना पड़ा. अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डंस पर केकेआर को गुजरात टाइटंस के हाथों 39 रन से हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटोर (मार्गदर्शक) ड्वेन ब्रावो ने इस सत्र में आठ आईपीएल मैचों में फ्रेंचाइजी की पांचवीं हार के बाद स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाजों में आत्मविश्वास की कमी है लेकिन उन्होंने टीम की इस स्थिति के लिए ईडन गार्डन्स की बहुचर्चित पिच को दोष देने से इनकार कर दिया.

ब्रावो ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में बताते हुए कहा, ‘‘आईपीएल एक कड़ा टूर्नामेंट है और जब आप अच्छी शुरुआत नहीं करते हैं, तो आप जानते हैं कि बल्लेबाज ऐसे दौर में चले जाते हैं, जहां उनका आत्मविश्वास डिग जाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस समय यही हो रहा है. इसलिए जैसा कि मैंने कहा, हमें बस उनका समर्थन करते रहना होगा और उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हमारे बल्लेबाजों में अभी आत्मविश्वास की कमी है जिसके कारण वह रन नहीं बना पा रहे हैं.’’ अच्छी फॉर्म आत्मविश्वास लाती है और ईमानदारी से कहें तो इस समय हमारे पास वह आत्मविश्वास नहीं है.’’

पिच में कोई समस्या नहीं- ब्रावो

ईडन गार्डन्स की पिच इस सत्र में सुर्खियों में रही है क्योंकि घरेलू टीम केकेआर को इससे मदद नहीं मिल रही है लेकिन ब्रावो ने पिच को दोष देने से परहेज किया. उन्होंने कहा, ‘‘विकेट में कुछ भी गड़बड़ नहीं है. मैं यहां विकेट के बारे में बात करने नहीं आया हूं. मुझे लगता है कि दोनों टीमें एक ही विकेट पर खेलती हैं. हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली. उन्होंने हमसे बेहतर खेल दिखाया.’’ केकेआर मेंटोर ड्वेन ब्रावो ने सोमवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 200 रन के अंदर रोकने के लिए अपने गेंदबाजों की सराहना की और कहा कि उन्होंने टीम को जीत का मौका दिया. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पावरप्ले में टीम को वैसी शुरुआत नहीं मिली जैसी वे चाहते थे और अंत में टीम लक्ष्य से पीछे रह गई.

हमारी बल्लेबाजी निराशाजनक रही

ब्रावो ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए, यह तो साफ है. लेकिन मुझे लगता है कि सबसे पहले तो जेसन और बाकी गेंदबाजों ने शानदार काम किया और हमें पहली पारी के बाद एक मौका दिया. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार वापसी की. बीच के ओवरों में हम उम्मीद से कम रन बना पाए और आखिर में हमारी पारी लड़खड़ा गई.”

ब्रावो ने बल्लेबाजी क्रम में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन (बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों) की रणनीति पर भी बात की. उन्होंने कहा, “हमने विपक्षी टीम के स्पिनर्स का सामना करने के लिए लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन अपनाने की कोशिश की. हमारी टीम के पास टॉप ऑर्डर में क्वालिटी लेफ्ट और राइट हैंड बल्लेबाज हैं और हम उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करते हैं, खासकर जब सामने अच्छे लेग स्पिनर और लेफ्ट आर्म स्पिनर हों.”

GT vs KKR मैच का हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स की टाइटल डिफेंस की उम्मीदें एक बार फिर कमजोर पड़ती नजर आईं, क्योंकि उनके बल्लेबाज एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस ने इस मैच में केकेआर को 39 रन से हराकर जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने कप्तान शुभमन गिल (90 रन), साई सुदर्शन (52 रन) और जोस बटलर (नाबाद 41 रन) की शानदार पारियों की बदौलत 198/3 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में केकेआर की ओर से सिर्फ कप्तान अजिंक्य रहाणे (50 रन) ही टिक पाए और टीम 159/8 तक ही पहुंच सकी. गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा (2/25) और राशिद खान (2/25) ने बेहतरीन गेंदबाजी की.

इस हार के साथ केकेआर पॉइंट्स टेबल में तीन जीत और पांच हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है, जबकि गुजरात टाइटंस छह जीत और दो हार के साथ 12 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है.

कोलकाता में हर्षा भोगले ने कमेंट्री क्यों नहीं की? क्या CAB का था दबाव, खुद किया खुलासा

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना, निकोलस पूरन को भी मिला बड़ा सम्मान

राजस्थान रॉयल्स पर फिक्सिंग का आरोप, दो मैचों में नजदीकी हार के बाद उठा सवाल, हुई जांच की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >