7 साल का फैन अब विरोधी टीम का कप्तान, धोनी के साथ इस बच्चे को कितना पहचानते हैं आप?

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता उनकी क्रिकेटिंग प्रतिभा, कप्तानी और स्टाइलिश लुक के कारण दुनियाभर में छाई हुई है. 2004 में जब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा, तब कई मौजूदा आईपीएल खिलाड़ी पैदा भी नहीं हुए थे. ऐसे ही एक खिलाड़ी के साथ उनकी फोटो वायरल हो रही है जो अब उनके खिलाफ कप्तानी करता नजर आएगा.

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट के फैंस दुनिया भर में हैं. उनकी लोकप्रियता लंबे बालों के दौर के बाद स्पाइक्स और फिर आज एनिमल लुक तक छाई हुई है. उनकी कप्तानी में लिए गए निर्णय, विकेट के पीछे जबरदस्त चुस्ती और आईसीसी के सभी बड़ी ट्रॉफीज ने उनकी ख्याति बढ़ाई. इस पर फैंस से ढेर सारा प्यार भी मिला है. धोन��� ने 2004 में भारतीय राष्ट्रीय टीम में एंट्री ली थी, तब तो आज के कई आईपीएल स्टार पैदा भी नहीं हुए थे. अब वैभव सूर्यवंशी को ही देखिए, उनकी आयु आज 14 साल हैं, जब धोनी के क्रिकेट कैरियर को ही 21 साल हो गए हैं. खैर, इस फोटो में दिख रहा बच्चा आज आईपीएल की टीम का कैप्टन है और कभी उनके साथ फोटो खिंचवाने वाले इस न्नहे से बालक का सामना अब उन्हीं धोनी की टीम से होगा. 

यह छोटा सा बालक और कोई नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग हैं. रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) (CSK vs RR) के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला रविवार 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच आरआर के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह उनका होम ग्राउंड है. मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया, जिसमें 20 वर्षीय पराग और 43 वर्षीय एमएस धोनी की दो तस्वीरें शामिल थीं. रियान असम से ही आते हैं, जब वे 7 साल के थे, तब धोनी किसी मैच में शिरकत करने गुवाहाटी गए थे. यह तस्वीर उसी समय ली गई थी. Dhoni and Riyan Parag.  

राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, “आइडल से प्रतिद्वंद्वी तक- ईश्वर की योजना.” वीडियो में पहली तस्वीर उनके बचपन की थी, जब पराग को अपने आदर्श धोनी के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका मिला था, जबकि दूसरी तस्वीर आईपीएल के दौरान ली गई थी. इस वीडियो में आगे रियान पराग की टीशर्ट के साथ धोनी की टीशर्ट को भी दिखाया गया है. दाएं हाथ के बल्लेबाज पराग के लिए यह मुकाबला खास होगा, क्योंकि वह अपने आदर्श की टीम के खिलाफ कप्तानी करते नजर आएंगे. MS Dhoni with Riyan Parag.

पराग ने अब तक इस सीजन में दो मैचों में राजस्थान की कप्तानी की है, लेकिन दोनों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 44 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आठ विकेट से शिकस्त दी. राजस्थान के नियमित कप्तान संजू सैमसन अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिसके कारण टीम मैनेजमेंट ने पराग को तीन मैचों में कप्तानी सौंपी है. हालांकि संजू टीम में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में जरूर खेलते हैं. 

यान पराग ने आईपीएल में 70 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1202 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन है. इसके अलावा, गेंदबाजी में उन्होंने अब तक चार विकेट हासिल किए हैं. आरआर ने हाल ही में स्पष्ट किया कि उन्होंने यशस्वी जायसवाल की बजाय रियान पराग को कप्तानी क्यों दी. टीम मैनेजमेंट के अनुसार, पराग पहले ही असम के कप्तान के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर चुके हैं, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई. पराग नॉर्थ ईस्ट के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से टीम इंडिया में जगह बनाई है. वह इस क्षेत्र से भारत के लिए खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं.

कोहली से बोला CSK खिलाड़ी, खुलकर हंस पड़े धोनी, आखिर ऐसा क्या कहा? देखें वीडियो

हार्दिक पांड्या पर फिर गिरी गाज, आईपीएल 2025 में लगा लाखों का जुर्माना, GT vs MI मैच में इस गलती की मिली सजा

बल्ले से खामोश रहने के बाद भी हिटमैन ने किया कारनामा, हासिल की ये खास उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >