अश्विन-धोनी की जुगलबंदी का अनोखा रिकॉर्ड, बिजली जैसी तेजी से राणा को भेजा पवेलियन

IPL 2025: एमएस धोनी ने आईपीएल 2025 में अपनी फुर्ती का जलवा बरकरार रखते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नितीश राणा को स्टंप आउट किया. गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में धोनी ने आर अश्विन की गेंद पर यह शानदार स्टंपिंग की. यह इस सीजन में उनकी तीसरी स्टंपिंग थी, इससे पहले वह सूर्यकुमार यादव और फिल सॉल्ट को भी इसी अंदाज में आउट कर चुके हैं. MS Dhoni Stumping.

MS Dhoni Stumping: IPL 2025 में एमएस धोनी का विकेट के पीछे जलवा बरकरार है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 43 साल के दिग्गज विकेटकीपर ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर दिखा दिया कि उनकी फुर्ती और गेम सेंस आज भी बेजोड़ है. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में धोनी ने राजस्थान के आक्रामक बल्लेबाज नितीश राणा (Nitish Rana) को आर अश्विन की चालाकी भरी गेंद पर स्टंप आउट कर पवेलियन भेज दिया. यह आईपीएल 2025 में धोनी की तीसरी स्टंपिंग थी. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फिल सॉल्ट को इसी अंदाज में आउट कर चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स की पारी के 12वें ओवर में नितीश राणा शानदार लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 81 रन ठोक दिए थे और चेन्नई के गेंदबाजों पर हावी हो रहे थे. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को गेंद थमाई, जिन्होंने अपनी जबरदस्त रणनीति से यह बड़ा विकेट निकाला. अश्विन ने वाइड गेंद फेंकी, जिससे राणा को बड़े शॉट के लिए क्रीज से बाहर आना पड़ा, लेकिन वह गेंद को मिस कर बैठे. इसके बाद धोनी ने अपनी फुर्ती दिखाई और पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दीं. Dhoni-Ashwin plan to out Nitish Rana.

धोनी और अश्विन की स्पेशल जोड़ी

धोनी और अश्विन की जोड़ी आईपीएल में हमेशा से खास रही है. क्रिकविज के आंकड़ों पर नजर डालें तो अश्विन ने अब तक आईपीएल में 10 बल्लेबाजों को स्टंपिंग के जरिए आउट किया है, जिनमें से 9 बार धोनी स्टंप के पीछे रहे. यह दर्शाता है कि अश्विन की चालाकी और धोनी की तेजी कितनी घातक साबित हो सकती है.विशेष बात यह है कि अश्विन जब भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) या राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS) का हिस्सा रहे हैं, तब उनकी स्टंपिंग की सफलता दर ज्यादा रही है. 

CSK और RPS के लिए खेलते हुए उन्होंने 114 मैचों में 9 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया. हालांकि पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 101 मैचों में सिर्फ एक ही स्टंपिंग करवा सके. यानी धोनी और अश्विन की ये जुगलबंदी साथ खेलते हुए ज्यादा कारगर रही है. 

राजस्थान ने रोमांचक मैच में दर्ज की जीत

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा. नितीश राणा की 81 रनों की विस्फोटक पारी और वानिंदु हसरंगा के 4 विकेट की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 176/6 तक ही पहुंच सकी.

रॉयल्स को जीत तो मिली पर जुर्माना भी लगा, रियान पराग ने की ये गलती और लग गया लाखों का चूना

‘पुष्पा स्टाइल’ में हसरंगा का जश्न, CSK के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि, बताया- फेवरेट विकेट किसका

IPL 2025 Points Table: आरसीबी का दबदबा बरकरार, पॉइंट्स टेबल में सीएसके-एमआई का बुरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >