एलएसजी के खिलाफ छा गए धोनी, जीत के साथ बनाए दो अद्भुत रिकॉर्ड, IPL में अब तक नहीं हुआ ऐसा

IPL 2025 CSK vs LSG, MS Dhoni Record: आईपीएल 2025 का 30वां मैच लखनऊ और चेन्नई के बीच रोमांच, भावना और रिकॉर्ड्स से भरा रहा. चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच हार के बाद वापसी करते हुए लखनऊ को 5 विकेट से हराया. धोनी की कप्तानी और फिनिशिंग ने टीम को आखिरी ओवर में 167 रन तक पहुंचाया. इस जीत के साथ धोनी ने IPL में दो रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

IPL 2025 CSK vs LSG, MS Dhoni Record: आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए भावनाओं, रोमांच और रिकॉर्ड्स से भरा एक ऐसा मैच साबित हुआ. लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला ना सिर्फ चेन्नई की जीत की वापसी के तौर पर याद किया जाएगा, बल्कि कप्तान एमएस धोनी की अद्भुत कप्तानी, साहसी बल्लेबाज़ी और रिकॉर्ड्स के लिए भी खास रहेगा. चेन्नई ने लगातार पांच मैच गंवाने के बाद आखिरकार जीत का स्वाद चखा. लखनऊ के 166 रन के जवाब में धोनी की टीम ने आखिरी ओवर में 167 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस मैच में जीत के साथ धोनी ने दो रिकॉर्ड अपने नाम पर किया. 

धोनी इस मैच में केवल एक फिनिशर नहीं थे, वे इतिहास रचने वाले खिलाड़ी भी बने. उन्होंने आईपीएल में 200 विकेटकीपिंग डिसमिसल्स का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बनकर एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया. यह उपलब्धि उन्होंने आयुष बडोनी को स्टंप आउट करते हुए हासिल की. इसके बाद उन्होंने 200 का आंकड़ा भी पार कर लिया, जब विकेट के पीछे ऋषभ पंत का कैच लपकते हुए 201वां विकेटकीपिंग डिसमिसल किया. इस तरह धोनी 155 कैच और 46 स्टंपिंग कर आईपीएल में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले खिलाड़ी बन गए. 

6 साल बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, सबसे उम्रदराज

इसके अलावा, धोनी ने 43 साल 282 दिन की उम्र में आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने का गौरव भी प्राप्त किया, इस सूची में उन्होंने प्रवीण तांबे और शेन वॉर्न जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. 2019 के बाद यह धोनी का पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की बराबरी करते हुए आईपीएल इतिहास में 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने का रिकॉर्ड भी साझा कर लिया. धोनी का यह रूप न सिर्फ प्रशंसकों के लिए खास था, बल्कि टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक था.

हार से जीत तक का सफर

चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले में पांच लगातार हार के बाद उतरी थी. टीम मानसिक रूप से दबाव में थी, लेकिन धोनी की शांत सोच और रणनीतिक अनुभव ने टीम को नई ऊर्जा दी. लखनऊ द्वारा दिए गए 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने शुरुआती झटकों के बावजूद वापसी की. 115/5 की स्थिति में जब लगा कि चेन्नई एक और हार की ओर बढ़ रही है, तब मैदान पर आए धोनी ने शिवम दुबे के साथ मिलकर मोर्चा संभाला.

दोनों ने 5वें विकेट के लिए 57 रनों की नाबाद साझेदारी की और आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई. दुबे ने जहां 43 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए, वहीं धोनी ने 11 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से तूफानी 26 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई.

खुद के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ नहीं चाहते थे धोनी! बताया- कौन सा खिलाड़ी था असली हकदार

विराट की रिक्वेस्ट पर भी नहीं माने राहुल द्रविड़, बैसाखी थामे दिखाई महानता, मैच के बाद निभाई जरूरी रस्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >