रिकल्टन ने पवेलियन से लौटकर की बल्लेबाजी, वरुण चक्रवर्ती ने उठाए सवाल, कहा- बॉलर की क्या गलती

IPL 2025 MI vs SRH, Ryan Rickelton out on no ball Varun Chakravarthy reaction: आईपीएल 2025 में नियमों का सख्त पालन कई बार हैरानी का कारण बन रहा है. मुंबई और हैदराबाद के मैच में जीशान अंसारी को विकेट मिलने से रोक दिया गया. रिकेलटन आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, लेकिन चौथे अंपायर ने उन्हें बीच में रोक लिया और गेंद नो बॉल करार दी गई. इस पर वरुण चक्रवर्ती खुश नहीं दिखे.

IPL 2025 MI vs SRH, Ryan Rickelton out on no ball Varun Chakravarthy reaction: आईपीएल में इस साल कुछ नियम हैरत में डाल रहे हैं. हालांकि ऐसा नहीं है कि यह नियम पहले नहीं थे, लेकिन इतनी बारीकी से प्रयोग में नहीं लाए जा रहे थे. मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में इसी तरह का एक नियम आड़े आ गया जब जीशान अंसारी को विकेट मिलते-मिलते रह गया, जिस पर वरुण चक्रवर्ती ने नाराजगी जाहिर की. मुंबई इंडियंस की रनचेज के 7वें ओवर में एक अजीबो-गरीब घटनाक्रम देखने को मिला. रायन रिकेलटन ने लेग स्पिनर जीशान अंसारी की एक शॉर्ट बॉल को कवर की दिशा में मारा, जहां पैट कमिंस ने कैच पकड़ लिया. रिकेलटन मैदान से बाहर जाने लगे और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर पहुंच चुके थे, तभी कुछ अजीब होता दिखा. चौथे अंपायर ने रिकेलटन को ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों की ओर जाने से पहले ही रोक लिया.

यह सब हुआ MCC के नियम 27.3.1 के चलते. तीसरे अंपायर का ध्यान एसआरएच के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के ग्लव्स की पोजीशन पर था. यह नियम कहता है कि “विकेटकीपर को गेंद खेलने के क्षण से लेकर तब तक पूरी तरह से स्ट्राइकर के छोर की विकेट के पीछे रहना चाहिए जब तक गेंद बल्ले या बल्लेबाज को न छू ले, या विकेट पार न कर जाए या बल्लेबाज रन की कोशिश न करे.” नियम 27.3.2 यह भी जोड़ता है कि “अगर विकेटकीपर इस नियम का उल्लंघन करता है, तो अंपायर को नो-बॉल का संकेत देना चाहिए.”

टीवी रिप्ले में यह साफ हुआ कि क्लासेन के ग्लव्स ने यह रेखा पार कर ली थी, यानी उन्होंने नियम तोड़ा. इसी वजह से तीसरे अंपायर ने फैसला पलटा और रिकेलटन को वापस बुलाया गया. हालांकि वो अगली ही ओवर में आउट हो गए, हालांकि उससे पहले उन्होंने दो चौके जरूर मारे. हालांकि केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस पर खुश नहीं दिखे. उन्होंने इस घटना पर सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा की. उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट किया, “अगर विकेटकीपर के ग्लव्स स्टंप्स के आगे आ जाते हैं, तो यह ‘डेड बॉल’ होनी चाहिए और विकेटकीपर को चेतावनी दी जानी चाहिए ताकि वो दोबारा ऐसा न करे!!! यह नो बॉल और फ्री हिट क्यों होनी चाहिए!! गेंदबाज ने क्या गलती की?  बस सोच रहा हूं!! आप सब क्या सोचते हैं???”

हालांकि रिकेलटन इस मौके का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और अगली ही गेंद पर आउट हो गए. लेकिन उनकी टीम ने आखिरकार मैच अपने नाम पर कर लिया. एसआरएच ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, उसकी शुरुआत धीमी रही, लेकिन आखिरी पांच ओवर में 57 रन जोड़कर उन्होंने मुंबई के खिलाफ चुनौतीपूर्ण स्कोर 162/5 बना लिया. वानखेड़े की पिच पर स्पिनर्स को टर्न और तेज गेंदबाजों को धीमी गेंदों से मदद मिल रही थी, जिसका फायदा मुंबई के गेंदबाजों ने खूब उठाया. इसके जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में 166 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

टी20 में 4,449 रन बनाने वाले खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री, गुजरात टाइटंस ने और मजबूत किया अपना स्क्वॉड

जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उखड़ा क्लासेन का स्टंप, मां के साथ बैठे बेटे अंगद का सेलीब्रेशन वायरल, Video

SRH के खिलाफ जीत के बाद गदगद हार्दिक, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, कहा- वो सब कुछ कर सकता है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >