MI-PBKS पर चला BCCI का हंटर, इस गलती से लग गया लाखों का जुर्माना

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर 11 साल बाद फाइनल में जगह बनाई. कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया, जबकि मुंबई का छठा खिताब जीतने का सपना टूट गया. हालांकि मैच के बाद दोनों टीमों पर एक गलती की वजह से जुर्माना लगाया गया.

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडिंयस के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ. फाइनल की दहलीज पर खड़ी दोनों टीमों में पंजाब ने बाजी मारी और मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया. इस मैच में किंग्स की ओर से कप्तान श्रेयस ने ऐतिहासिक पारी खेली और अंत तक टिके रहे. पंजाब ने 11 साल बाद फाइनल में जगह बनाई, तो वहीं मुंबई का छठवीं बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. हालांकि बारिश की वजह से यह मैच बाधित हुआ और 2.15 घंटे देरी से शुरू हुआ और रात के लगभग 1.40 पर समाप्त हुआ, लेकिन उसके बावजूद दोनों टीमों पर देरी के कारण जुर्माना लगाया गया.

आईपीएल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर उनकी टीम द्वारा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालीफायर 2 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है. चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया. 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने धीमी ओवर गति बनाए रखी. आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों के तहत यह उनकी टीम का सीजन का तीसरा अपराध था, इसलिए पंड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.  इम्पैक्ट खिलाड़ी सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया. (Mumbai Indians and Punjab Kings Fined for Breachin Code of Conduct.)

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2 मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो बारिश के कारण मुकाबला सवा दो घंटे देर से शुरू हुआ, लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव (44), तिलक वर्मा (44), जॉनी बेयरस्टो (38) और नमन धीर (33) की मदद से 6 विकेट पर 203 रन बनाए. पावरप्ले में मुंबई ने 65 रन बनाए, लेकिन मध्य ओवरों में विकेट गिरने से वे रफ्तार बरकरार नहीं रख सके. रोहित शर्मा एक बार फिर नाकाम रहे और 8 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार और तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की, लेकिन दोनों एक ही ओवर में पवेलियन लौट गए. पंजाब की ओर से गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी सधी हुई गेंदबाजी की.

श्रेयस की लाजवाब पारी ने मुंबई से छीन ली जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुएश्रेयस अय्यर की नाबाद 87 रन की कप्तानी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर पहली बार 11 साल में फाइनल में जगह बनाई. अय्यर ने 41 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए और 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर जीत दिलाई. जोश इंगलिस ने 21 गेंदों में 38 रन बनाकर तेज़ शुरुआत दी, वहीं नेहाल वढेरा ने 48 रन बनाए और अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. मुंबई की फील्डिंग कमजोर रही और जसप्रीत बुमराह ने भी 4 ओवर में 40 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया. अब तीन जून को पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा और यह तय हो गया है कि इस बार आईपीएल को नया चैंपियन मिलेगा.

‘आज का दिन…’, जीत के बाद गदगद श्रेयस, नाजुक समय पर क्या सोच रहे थे, खुद बताया

‘आज ऐसा नहीं हुआ…’, भावुक हार्दिक ने बताए MI की हार के कारण, इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

इंग्लैंड दौरा शुभमन गिल के लिए कड़ी परीक्षा, टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने किया सावधान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >