MI vs LSG: टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई, दोनों टीमों में बदलाव, अहम मैच में ये खास आयोजन भी

IPL 2025 MI vs LSG: आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. मुंबई इंडियंस इस समय शानदार फॉर्म में है, जबकि लखनऊ को प्लेऑफ में बने रहने के लिए इस मैच में जीत की जरूरत है.

IPL 2025 MI vs LSG: आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 18वें संस्करण के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.  मुंबई इंडियंस इस समय शानदार फॉर्म में है और लगातार चार जीत हासिल कर चुकी है, जिससे उसने अपने सीजन को पूरी तरह से बदल दिया है. जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद मुंबई एक बिल्कुल नई टीम के रूप में दिख रही है, जो जीत के लिए भूखी नजर आ रही है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले तीन मैचों में से दो गंवाए हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें इस मैच में जीत की जरूरत है.

टॉस जीतने के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं. दिन के मैच में आप सतह का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं. हम अच्छे स्पेस में हैं और व्यक्तिगत रूप से टीम को आगे रख पाना आसान होता है. अंत में, आप अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हर दिन को पहले दिन की तरह लेना चाहते हैं. एक बदलाव है, शार्दुल बाहर हैं और मयंक यादव को शामिल किया गया है.”

ESA दिवस- बच्चों के लिए खास

इस मैच में आज वानखेड़े स्टेडियम में ESA (सभी के लिए शिक्षा और खेल) दिवस है. रिलायंस फाउंडेशन के तहत जरूरतमंद बच्चों को क्रिकेट मैदान में मैच देखने के लिए बुलाया गया है. हर सीजन में एक मैच इस तरह का आयोजित किया जाता है. बच्चे मैदान में होंगे और अपने पसंदीदा सितारों के लिए निर्धारित स्टैंड से चीयर करेंगे. 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान कहा, “हम गेंदबाजी करने की योजना बना रहे थे, लेकिन गर्मी को देखते हुए हमें बैटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है. यह अनुकूलन की बात है और हमें ज्यादा नहीं सोचना चाहिए. ESA मैच हमेशा खास होता है, अंबानी का यह पहल बहुत विशेष है और यह हमें अतिरिक्त प्रेरणा देता है. हम उन्हें (बच्चों को) अच्छा शो दिखाने का प्रयास करेंगे. मोमेंटम हमेशा मदद करता है, लेकिन आईपीएल में हर मैच मायने रखता है और सही काम करना जरूरी है. हमारे लिए दो बदलाव हैं. कर्ण शर्मा मिच सैंटनर की जगह आए हैं. कॉर्बिन बॉश अपना डेब्यू करेंगे.”

लखनऊ सुपर जायंट्स (खिलाड़ी XI): एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, युर्वराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह

मुंबई इंडियंस (खिलाड़ी XI): रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चहर, कर्ण शर्मा

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: जसप्रीत बुमराह, राज बोवा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिन्ज, रीस टॉपली

प्लेऑफ की रेस में गुजरात, सम्मान की लड़ाई में राजस्थान, जयपुर में कल होगी भिड़ंत

ट्रेंट बोल्ट का सपना IPL में हुआ पूरा, अपने आइडल से मिलने के बाद बोले- यही इस लीग की खूबसूरती है

पहलगाम हमले पर शाहिद अफरीदी का विवादित बयान, भारत पर ही लगा दिया आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >