तिलक को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किसका? हेड कोच की आई सफाई, बताया- उससे रन…

IPL 2025 Tilak Varma Ritired Out: आईपीएल 2025 के एकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर सीजन की छठी जीत दर्ज की. इस मैच में हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट कराकर नया विवाद खड़ा कर दिया. तेज रन रेट के दबाव में तिलक की जगह मिचेल सैंटनर को भेजा गया, लेकिन टीम जीत नहीं पाई. मुंबई के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने इस फैसले को रणनीतिक बताते हुए कहा कि टीम को फ्रेश बल्लेबाज की जरूरत थी.

IPL 2025 Tilak Varma Ritired Out: लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के 16वां मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में फिर एकबार एलएसजी ने अपनी बादशाहत बरकारार रखते हुए जीत दर्ज की. लखनऊ की यह 7 मैचों में छठवीं जीत है. हालांकि इस मैच में भी सभी मैचों की तरह एक विवाद ने जन्म ले लिया. हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर से पहले ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करवा दिया. मुंबई इंडियंस के हेड कोच माहेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ संघर्ष कर रहे तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट करने के फैसले को एक “रणनीतिक” निर्णय बताया. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि जब रन रेट तेजी से बढ़ रहा था, तब टीम को एक “फ्रेश” बल्लेबाज की जरूरत थी.

204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस का सफर रोलरकोस्टर की तरह रहा. मुंबई ने कई मौकों पर मैच में पकड़ बनाई, लेकिन लखनऊ ने बेहतरीन गेंदबाजी कर मैच को आखिरी ओवर तक खींच दिया और मुंबई केवल 191 रन ही बना सकी. जब 12 गेंदों में 29 रन चाहिए थे, तो तिलक वर्मा से उम्मीद थी कि वह तेज रन बनाएंगे, लेकिन शार्दुल ठाकुर के ओवर में दो गेंद खेलने के बावजूद वह खामोश रहे. इसके बाद मुंबई ने उन्हें हटा कर मिचेल सैंटनर को भेज दिया. तिलक ने धीमी बल्लेबाजी की 23 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें सिर्फ दो चौके शामिल थे.

मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने फिर जिम्मेदारी उठाई और अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की. उन्होंने एक शानदार छक्का मारा और जब चार गेंदों में 14 रन चाहिए थे, तब भी उन्होंने स्ट्राइक न छोड़ी. हालांकि हार्दिक अंत तक नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और लखनऊ ने यह मुकाबला 12 रन से जीत लिया. हालांकि तिलक को वापस बुलाने के फैसले का सुर्यकुमार यादव भी विरोध करते दिखे.

‘तिलक को लय नहीं मिल रही थी

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयवर्धने ने कहा, “तिलक ने हमारे लिए तब अच्छी बल्लेबाजी की जब तीसरा विकेट गिरा और उन्होंने सूर्या के साथ साझेदारी निभाई. वह रन बनाना चाहते थे लेकिन लय नहीं मिल रही थी. आखिरी ओवरों तक उन्होंने इंतजार किया, उम्मीद थी कि बड़ी हिट निकाल पाएंगे, लेकिन जब वह जूझ रहे थे, तो मुझे लगा कि किसी फ्रेश बल्लेबाज को आजमाना चाहिए. यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन उस वक्त यही रणनीतिक रूप से सही लगा.” Mahela Jayawardene Statement on Tilak Varma Retired Out.

शानदार प्रदर्शन के बावजूद मैच नहीं जिता सके हार्दिक

हालांकि बल्लेबाजी से हार्दिक चमत्कार नहीं कर पाए, लेकिन गेंद से उनका प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा. उन्होंने टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट झटके और आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए. जयवर्धने ने कहा, “अपने अनुभव के दम पर उन्होंने समझा कि उन्हें स्लो और बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी करनी चाहिए, क्योंकि पावरप्ले में हमने बहुत रन लुटाए. हमें स्पीड कम करनी थी, जो पावरप्ले में करना चाहिए था. इसी अनुभव के कारण ऐसे खिलाड़ी हालात को समझते हैं और खेल को मोड़ देते हैं. हार्दिक ने गेंद से हमें वापसी दिलाई और मैच जीतने का अच्छा मौका दिया.”

प्रार्थना रंग लाई! खिलाड़ियों के साथ संजीव गोएनका भी लगे थे, इस खिलाड़ी के आउट होने पर किया कुछ ऐसा

आखिरी ओवर नहीं, लॉर्ड शार्दुल का ये ओवर रहा टर्निंग प्वाइंट, ताकते रह गए हार्दिक और तिलक वर्मा

इस दिग्गज गेंदबाज की तरह बनना चाहते हैं दिग्वेश राठी, धमाकेदार परफार्मेंस के बाद बताया अपना आइडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >