IPL में विराट की कमजोरी पर RCB कोच का बड़ा बयान, कहा- कोहली को इसकी जरूरत…

IPL 2025 RCB Coach on Virat Kohli Spin Struggle: आईपीएल 2025 के 46वें मुकाबले में रविवार को आरसीबी और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे. पिछली भिड़ंत में विराट कोहली स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते दिखे थे और विप्रज निगम का शिकार बने थे. हालांकि आरसीबी के स्पिन कोच मालोलन रंगराजन ने कहा कि विराट का इस सीजन स्पिन के खिलाफ स्ट्राइक रेट बेहतर है और उन्हें अतिरिक्त अभ्यास की जरूरत नहीं.

IPL 2025 RCB Coach on Virat Kohli Spin Struggle: आईपीएल 2025 के 46वें मुकाबले में रविवार 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सीजन में दूसरी बार सामना करने उतरेगी. पहली भिड़ंत में विराट कोहली ने 22 रन बनाए थे, लेकिन स्पिन के खिलाफ उनका बल्ला थोड़ा संघर्ष करता दिखा. इस मैच में वे विप्रज निगम का शिकार बने थे. हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्पिन गेंदबाजी कोच मालोलन रंगराजन ने विराट कोहली के इस आईपीएल सीजन में स्पिनरों के खिलाफ बेहतर स्ट्राइक रेट पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कहा कि विराट को स्पिन के खिलाफ अपने खेल को निखारने के लिए अतिरिक्त घंटे लगाने की जरूरत नहीं है. आईपीएल में पहले भी बीच के ओवरों में कोहली के स्पिनरों के खिलाफ खेलने पर सवाल उठाए गए हैं. 

पिछले साल की बात करें तो मालोलन ने कहा कि कोहली को अलग थलग करना उचित नहीं है. मालोलन ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘पिछले सत्र में केवल विराट ही ऐसा नहीं थे जो वांछित स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे. बल्कि यह पूरी टीम थी. इसलिए मुझे लगता है कि पूरी टीम के साथ हुआ और यही हुआ. यह पहला भाग है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा भाग व्यक्तिगत रूप से विराट कोहली के बारे में है. उन्हें बाएं हाथ के स्पिन और लेग स्पिन के खिलाफ अतिरिक्त अभ्यास करने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने 20-25 वर्षों तक बल्लेबाजी की है.’’ मालोलन ने कहा, ‘‘वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. उन्हें बस यह तय करना है कि वह क्या करना चाहते हैं और किसी विशेष गेंदबाज से कैसे निपटना चाहते हैं. वह इतने लंबे समय से खेलने के बाद भी लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं. जो मेरे लिए अविश्वसनीय है.’’

https://twitter.com/RCBTweets/status/1916154941762375963

कोहली आईपीएल 2024 में 741 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे जिसमें तेज गेंदबाजी और स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट क्रमशः 168.79 और 137.9 था. मौजूदा सत्र के आधे से लीग मैच खेले जा चुके हैं और तेज गेंदबाजी तथा स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 147.76 और 140.57 है. अगर उनकी टीम टूर्नामेंट में आगे बढ़ती है तो कोहली रन बनाने वालों की सूची में भी शीर्ष पर आ सकते हैं. मालोलन ने कहा, ‘‘जिस तरीके के साथ वह हर ट्रेनिंग सत्र, हर मैच में आते हैं. इस देखते हुए मुझे नहीं लगता कि उन्होंने शारीरिक रूप से (अपने स्पिन खेलने पर) कुछ खास काम किया है.’’

विराट इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 9 मैचों में 65.33 की औसत से 392 रन बनाए हैं. पर्पल कैप की रेस में भी वे दूसरे नंबर पर हैं. हालांकि अपने गृह नगर में उनका बल्ला चलना बेहद जरूरी होगा. आरसीबी प्लेऑफ की रेस में भी आगे है, एक जीत से उनकी संभावनाएं और भी प्रबल हो जाएंगी. रविवार के डबल हेडर के दूसरे मुकाबले (DC vs RCB) में विराट जब मैदान पर होंगे तो उन पर केएल राहुल जैसी पारी खेलने की भी उम्मीद रखी जा रही है, जैसी राहुल (93 रन) ने बंगलुरु में खेली थी. यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. 

KKR vs PBKS मैच रद्द होने के बावजूद बदल गई पॉइंट्स टेबल, MI को पीछे छोड़ आगे बढ़ गई ये टीम

IPL 2025 सुरक्षा में आया खास हथियार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ी पहल

पंजाब किंग्स के 4.2 करोड़ रुपये के स्टार का एक और फ्लॉप शो, विशेषज्ञों ने बेरहमी से की खिंचाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >